एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप विवाद अब हाथापाई तक पहुंचा, रेवेन्यू सर्विस पद को लेकर बहस और बिग ब्यूटीफुल बिल बना टकराव की जड़।

क्यों दूर हुए Donald Trump और Elon Musk क्या है मतभेदों की वजह दोनों की लड़ाई में किसको होगा नुकसान

संसार की दो जानी-मानी हस्तियों के बीच चल रही आपसी मतभेदों की जंग इस समय दुनिया के सामने जग जाहिर है| हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर टेस्ला कंपनी के सीईओ एलोन मस्क की| एक समय था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती पूरे संसार में मशहूर थी लेकिन समय ने ऐसी करवट बदली की दोनों दोस्त वर्तमान में एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं|

एक तरफ विश्व के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक तरफ राज करने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क| इन दोनों दिग्गजों के मध्य 13 जुलाई 2024 को अमेरिका में देश को और अन्य बातों को लेकर समझौता हुआ| दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे को साथ का जबरदस्त वादा किया लेकिन यह वादा बहुत जल्द ही  खत्म होता नजर आ रहा है| 5 जून 2025 को दोनों अमेरिकी दिग्गजों के बीच मतभेद उभर कर सामने आए इसके बाद लगातार दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयान दे रहे हैं|

क्यों उभरे दोनों के बीच मतभेद?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला कंपनी के सीईओ मस्त के बीच चल रहे मतभेदों का आखिर कारण क्या है इसको लेकर अलग-अलग तरह के कयास वर्तमान में मीडिया जगत में लगाए जा रहे हैं लेकिन इन मतभेदों का सबसे प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडा बिग ब्यूटीफुल बिल को माना जा रहा है| एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बिल को बेहतरीन और शानदार बता रहे हैं तो वहीं एलन मस्क इसकी लगातार आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं| ट्रंप का मानना है कि यह बिल शानदार है और एलॉन मस्क की नजर में यह बिल फिजूल खर्ची को बढ़ाने वाला है| साफ है कि दोनों के विचार अब अलग हो चुके हैं|

बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर चल रही तकरार इतनी बढ़ गई है की खास दोस्त रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मस्त अब लगातार एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे रहे हैं| दोनों के बीच चल रहे हैं मतभेद इस समय मीडिया में सुर्खियों का कारण बने हुए हैं|

कहां से हुई दोनों के बीच विवाद की शुरुआत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मस्क के बीच मतभेदों की शुरुआत 5 जून 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा व्हाइट हाउस में की जा रही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सवाल जवाब के दौरान उजागर हुई| जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर मस्क के द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया कि मस्क को ऐसा नहीं करना चाहिए उनको  बिल के  बजाय मेरी आलोचना करनी चाहिए| बिग ब्यूटीफुल बिल बहुत ही शानदार है| उन्होंने मास्क पर तंज करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि इलेक्ट्रिकल व्हीकल मैंडेट को हम खत्म कर देंगे तो उन्हें परेशानी हुई| पहले वह इस पर सहमत थे लेकिन सरकार से अलग होते ही इस बिल को लेकर उनकी राय जुदा हो गई| डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उनके द्वारा मस्क की बहुत मदद की गई लेकिन उनके द्वारा अपनाए गए रवैया से वह बहुत ही निराश है|

डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा व्हाइट हाउस में की गई प्रेस कांफ्रेंस के बयान के जवाब पर मास्क ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे बिग ब्यूटीफुल बिल पहले कभी नहीं दिखाया गया| इस बिल को आधी रात में आखिर इतनी जल्दी पास क्यों किया कि किसी भी सांसद  को इसको पढ़ने तक का मौका नहीं मिला|

क्या है बिग ब्यूटीफुल बिल?

बिल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क एक दूसरे के आमने-सामने है आखिर उस बिल में ऐसा क्या है जिसने इन दोनों अमेरिकी दिग्गजों के बीच विवाद की लकीर खींच दी| इसे हम जानने की कोशिश करते हैं-

  • बिग ब्यूटीफुल बिल  में अमेरिकी सरकार के द्वारा डिफेंस बजट को काफी अधिक मात्रा में बढ़ाया गया है| इस बिल में रक्षा खर्च और दूसरे सैनिक खर्च को लेकर खर्चे में लगभग आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है|
  • इस बिल में इलेक्ट्रिकल व्हीकल मैंडेट को खत्म करने का प्रावधान किया गया है| इलेक्ट्रिकल व्हीकल मैंडेट खत्म करने का मतलब है कि इलेक्ट्रिकल व्हीकल को बेचने और बनाने की बाध्यता को समाप्त करना|
  • इसी के साथ अमेरिका में इलेक्ट्रिकल व्हीकल खरीदने और बेचने पर मिलने वाली टैक्स छूट को भी खत्म कर दिया गया है|
  • इस बिल में दूसरे देशों के अवैध अप्रवासियों को लेकर भी शक्ति  दिखाई गई है|
  • बिग ब्यूटीफुल बिल में विदेश में पैसा भेजने पर टैक्स लगाने का प्रावधान भी किया गया है|
क्य है अन्य वजह जिससे पैदा हुई दोनों दिग्गजों में दूरी?

अमेरिकी राष्ट्रपति  Donald trump और Tesla  कंपनी के सीईओ Elon Musk  के बीच चल रही तकरार की वजह केवल Big Beautyful Bill ही नहीं है बल्कि इन दोनों के बीच चल रही तकरार की वजह के कुछ और कारण भी सामने आए हैं|

  • इन अन्य कारण  में एक कारण अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और एलन मस्क के बीच हुई बहस को भी माना जाता है| इन दोनों के बीच 8 मार्च 2025 को कैबिनेट मीटिंग में स्टाफ कटौती को लेकर तीखी बहस हो गई थी| इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री का पक्ष लेते हुए कहा था कि वह अच्छा काम कर रहे हैं| इसे भी ट्रंप और एलॉन मस्क के बीच मतभेद का कारण माना जा रहा है|
  • इसके अतिरिक्त एलन मस्क की AI कंपनी को यूएई में AI डाटा सेंटर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल पाना भी डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच मतभेद का कारण बना|
दोनों की लड़ाई में किसको होगा नुकसान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के बीच चल रही जंग में आखिर किसको ज्यादा नुकसान होगा इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है| दोनों के बीच मतभेद होने के बाद एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया है और वह खुलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बयान दे रहे हैं| इन दोनों के बीच मतभेद उजागर होने के बाद 6 MAY को मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरो में में लगभग 14% की गिरावट देखी गई| इस गिरावट से एलन मस्क को काफी नुकसान झेलना पड़ा है| इसका असर यह हुआ कि एलन मस्क को एक ही दिन में लगभग 3 लाख करोड रुपए संपत्ति गंवानी पड़ी|

इन सबके अतिरिक्त यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा स्पेस X और टेस्ला समेत मस्क की अन्य कंपनियों के साथ किए गए समझौते को खत्म किया जा सकता है| ट्रंप का मानना है कि ऐसा करने से बजट खर्च बचेगा|

अमेरिका सरकार के पूर्व सलाहकार का मानना है कि मस्क को अमेरिका देश से निकाल देना चाहिए क्योंकि वह एक अवैध विदेशी नागरिक है और उनके खिलाफ ड्रग्स के इस्तेमाल की जांच होनी चाहिए|

एक तरफ जहां दोनों दिग्गजों की जंग में एलन मस्क को लगातार वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी यह मतभेद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं| एलन मस्क लगातार डोनाल्ड ट्रंप का साथ देते हुए आ रहे हैं लेकिन अब वह खुलकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने हो गए हैं| यह माना जा रहा है की एलन मस्क के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी है जिन्हें वह सभी के सामने जग जाहिर कर सकते हैं| इसमें नाबालिग लड़कियों की तस्करी की भी बात सामने आ रही है| एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति से मतभेद होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को किया जा रहे सपोर्ट और फंड को भी बंद कर सकते हैं| इस स्थिति में यह ट्रंप के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा| यह भी चर्चा है कि एलन मस्क अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *