Shaktimaan Movie 2025 : कुछ कार्यक्रम टीवी में इतने प्रसिद्ध हुए कि उनको भूल पाना लगभग असंभव है| ऐसे ही कार्यक्रम में से एक शक्तिमान को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश किया जा सकता है| यह खबर सामने आ रही है कि शक्तिमान की कहानी को एक नए अंदाज में पेश करते हुए अल्लू अर्जुन शक्तिमान की भूमिका निभा सकते हैं|
लंबे समय से थी चेहरे की तलाश
कहानी के निर्माता लंबे समय से इस कहानी को नए तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना चाह रहे थे लेकिन उनके सामने दुविधा यह थी कि आखिर शक्तिमान की भूमिका कौन निभाएगा? अब शक्तिमान की इस कहानी में शक्तिमान का करैक्टर दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के द्वारा निभाया जा सकता है| अगर सब कुछ सही रहा तो दर्सको में लोकप्रिय रहा शक्तिमान एक बार फिर टीवी पर दिखाई दे सकता है।

मुकेश खन्ना ने निभाया था किरदार
जिस शक्तिमान की कहानी को लेकर वर्तमान में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है उस कहानी में शक्तिमान का किरदार 90 के दशक में मुकेश खन्ना के द्वारा निभाया गया था| मुकेश खन्ना के द्वारा शक्तिमान की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया गया था जिसे दर्शकों ने बढ़-चढ़कर प्यार लुटाया था| एक बार फिर फिल्म निर्माता अल्लू अर्जुन से इसी तरह के किरदार की उम्मीद लगाए बैठे हैं| संभावना जताई जा रही है कि दक्षिण फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर बेसिल जोसेफ इस कहानी का डायरेक्शन कर सकते हैं।
जल्द शुरू होगी भारत-चीन उड़ान सेवा, दोनों देशों के बीच बनी सहमति
फिल्म ‘मां’ के साथ एक बार फिर वापसी करेंगी काजल, लंबे समय से बॉलीवुड से थी दूर
लंबा चल सकता है इजराइल और ईरान का संघर्ष, दोनों ही देश नहीं समझौते के मूड में
सोनम नहीं राज कुशवाहा था राजा की हत्या का मास्टरमाइंड, मेघालय पुलिस ने पूछताछ के बाद किया खुलासा
पूर्व शक्तिमान की पसंद भी अल्लू अर्जुन
शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना से जब इस बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं इस बात के लिए निर्णय लेने मेंसमर्थ नहीं हूं लेकिन अल्लू अर्जुन शक्तिमान की भूमिका को अच्छी तरीके से निभा सकते हैं| अल्लू अर्जुन की लंबाई के साथ-साथ सकल शानदार है| मुकेश खन्ना का मानना है कि पुष्पा फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की भूमिका खलनायक के तौर पर बन गई है|| इसके बावजूद वह शक्तिमान की भूमिका में सही नजर आएंगे| मुकेश खन्ना से शक्तिमान की भूमिका को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला निर्माता को ही करना होगा कि आखिर कौन शक्तिमान की भूमिका को सही ढंग से निभा सकता है।
सोनी पिक्चर्स ने की थी शक्तिमान की घोषणा
अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करने वाले शक्तिमान को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की जा रही है| सोनी पिक्चर्स के द्वारा शक्तिमान की अनाउंसमेंट 2022 में की गई थी। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शक्तिमान फिल्म को तैयार करने में 200 से 300 करोड रुपए का बजट आएगा| शक्तिमान की भूमिका को निभाने को लेकर समय-समय पर अलग-अलग अभिनेताओं के नाम चर्चा में आए| लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर कौन शक्तिमान की भूमिका निभाते हुए नजर आएगा| शक्तिमान को लोगों ने जबरदस्त प्यार देते हुए 1997 से 2005 तक सुपरहिट रखा था इसमें शक्तिमान की मम्मी का निभाने वाले मुकेश खन्ना को भी खूब सराहा गया था।
रणवीर के नाम की भी चली थी चर्चा
जब से शक्तिमान की कहानी का दोबारा प्रकाशन करने की चर्चा सामने आई है उसी के साथ-साथ इसमें शक्तिमान की भूमिका निभाने को लेकर अलग-अलग लोगों के नाम सामने आ रहे हैं| शक्तिमान की भूमिका निभा चुके मुकेश खन्ना से जब इस बात को लेकर कुछ समय पहले बातचीत की गई थी तो उन्होंने रणबीर का नाम लेते हुए कहा था कि रणबीर शक्तिमान बनना चाहते हैं| मुकेश खन्ना यह बयान देने के बाद जब रणबीर से मिले तो उन्होंने कहा था की फिल्म के निर्माता और लेखक ने उन्हें राइट्स देने से मना कर दिया है क्योंकि उनके चेहरे में वह मासूमियत नजर नहीं आती जो शक्तिमान के किरदार के लिए आवश्यक है|