US Military Parade: अमेरिका में आज ऐतिहासिक मिलट्री परेड का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिकी सेना के 250 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिकी सरकार के द्वारा मिलट्री परेड का आयोजन किया जा रहा है| इसी के साथ-साथ आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है| मिलट्री परेड और राष्ट्रपति के जन्मदिन को आयोजन को लेकर अमेरिका में खास तैयारी की गई है।
विरोध प्रदर्शन के बीच होगी मिलट्री परेड
अमेरिकी सरकार अमेरिका सेना के 250 वी वर्षगांठ की खुशी में आज भव्य मिलट्री परेड का आयोजन करने जा रही है लेकिन अमेरिका में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं| लॉस एंजेलिस में लंबे समय से अमेरिकी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं| बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर किया जा रहे हैं| बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 50 राज्यों में एक साथ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी है जिससे निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नजर बनाए हुए हैं|

उन्होंने प्रदर्शन करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा की विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिंसा का रास्ता चुना तो इसके लिए हमें सैन्य बल का इस्तेमाल करना पड़ेगा।अमेरिकी सरकार के द्वारा आयोजित होने वाली मिलट्री परेड का आयोजन श्याम 6:30 बजे से किया जाएगा| मिलट्री परेड में लाखों की संख्या में लोगों को पहुंचाने का अनुमान लगाया जा रहा है| अमेरिकी सेना के द्वारा आयोजित की जाने वाली मिलट्री परेड लगभग 90 मिनट तक होगी|
ऑस्ट्रेलिया को हरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बना दक्षिण अफ्रीका
अमेरिका का पाकिस्तान को लेकर रवैया ठीक नहीं- कांग्रेस, कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग
इजराइल के हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ का निधन, परमाणु परीक्षण को लेकर दोनों देशों में तनाव
जल्द शुरू होगी भारत-चीन उड़ान सेवा, दोनों देशों के बीच बनी सहमति
फिलाडेल्फिया में होगा सबसे बड़ा प्रदर्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और डोनाल्ड ट्रंप के रवैया का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि उनके द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन बड़े स्तर पर जारी रहेगा| अमेरिका के लगभग 2000 से भी अधिक कस्बो और शहर में यह प्रदर्शन किया जाएगा| प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी भाषण देंगे, झंडा लहराएंगे और नारे लगाएंगे| हालाँकि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वाशिंगटन में कोई बड़ा विरोध नहीं किया जाएगा लेकिन सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों के द्वारा फिलाडेल्फिया में किया जाएगा| इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारियों की भीड़ इनकरेज, न्यू यॉर्क और शिकागो में भी जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है| लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अमेरिकी सरकार लगातार इसे दबाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य बलों के इस्तेमाल को लेकर भी प्रदर्शनकारियों को धमकी दी है|
परेड के लिए चार दिन बंद रहेगी सड़के
अमेरिकी सेना लगभग 34 साल बाद मिलट्री परेड का आयोजन करने जा रही है| इससे पहले मिलट्री परेड का अंतिम बार आयोजन 1991 में किया गया था| लंबे समय बाद हो रहे आयोजन को देखते हुए वाशिंगटन की सड़कों को चार दिन के लिए बंद रखा जाएगा| अमेरिका की सेना के द्वारा विभिन्न हथियार और सेना से जुड़े हुए दूसरे वाहनों की परेड होने के कारण जाम के हालातो से निपटने के कारण चार दिन तक वाशिंगटन की सड़कों को बंद करने का निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है| इसी के साथ-साथ सरकार के द्वारा कुछ हवाई अड्डों पर उड़ाने भी रोक दी गई है|
परेड में सेना दिखाएगी ताकत
आज आयोजित हो रही सेवा की परेड में 62 लड़ाकू विमान 6700 सैनिक और सैकड़ो वहां अमेरिका सेवा का शौर्य प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे| अमेरिकी सरकार के द्वारा आयोजित इस परेड को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है| अमेरिका के सैनिकों के बलिदान और ताकत का प्रदर्शन करते हुए इसमें सेना की बहादुरी को दर्शाया जाएगा|
परेड में पाक आर्मी मुखिया को न्योता
अमेरिका के द्वारा आयोजित होने वाली मिलट्री परेड को लेकर दुनिया के विभिन्न देशों के मेहमानों को आमंत्रित किया गया है| अमेरिका की तरफ से भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को भी इस परेड हेतु निमंत्रण दिया गया है| अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान को लगातार किए जा रहे सपोर्ट के विरोध में भारत से लगातार आवाज बुलंद होती रही है| आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण पाकिस्तान को भारत दुनिया से अलग अलग करना चाहता है जबकि अमेरिका पाकिस्तान के आर्मी मुखिया को बुलाकर उसे नजदीकी बढ़ा रहा है| भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा था कि अमेरिका की यह नीति भारत की कूटनीति के खिलाफ है और लगातार वह भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश करता है|