Sanjay Kapur Death करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का लंदन में हार्ट अटैक से निधन, अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा, पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, लंदन में 12 जून को हुआ था निधन

Sanjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा| हालांकि संजय कपूर का पार्थिव शरीर भारत में आने में अभी समय लग सकता है क्योंकि संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ था और विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा| संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हार्ट अटैक से हो गया था।

संजय कपूर का लंदन में हो रहा पोस्टमार्टम

लंदन में 12 जून को अचानक हार्ट अटैक आ जाने से करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया था| संजय कपूर का निधन भारत से बाहर होने के कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत में लाने के लिए विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं की पालना की जाएगी| संजय कपूर के ससुर ने जानकारी देते हुए कहा कि लंदन में अभी संजय कपूर के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम चल रहा है| विभिन्न कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत में लाया जाएगा| उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा कानूनी कार्रवाई में हो रही  देरी के कारण संजय कपूर को भारत लाने में देरी हो रही है|

Sanjay Kapur Death करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का लंदन में हार्ट अटैक से निधन, अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा, पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।
Sanjay Kapur Death करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का लंदन में हार्ट अटैक से निधन, अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा, पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।
अमेरिकी नागरिक थे संजय कपूर

संजय कपूर का निधन भले ही ब्रिटेन के लंदन में हुआ हो लेकिन यह बताया जा रहा है कि संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता थी| अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से संजय कपूर के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा| एक देश से दूसरे देश में पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए बने हुए नियमों का पालन करने और कागजी कार्रवाई हो जाने के बाद ही संजय कपूर के शव को दिल्ली लाया जाएगा| इसके बाद उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा| संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेवा ने इस बारे में जानकारी देते हुए मीडिया से बातचीत की|

अमेरिका में आज आयोजित होगी मिलट्री परेड, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन भी आज

ऑस्ट्रेलिया को हरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बना दक्षिण अफ्रीका

कम लंबाई को लेकर आमिर खान में थी हीन भावना, आमिर खान ने इंटरव्यू में किया खुलासा

एक बार फिर चमत्कार दिखाएंगे शक्तिमान! अल्लू अर्जुन निभा सकते हैं शक्तिमान की भूमिका

संजय कपूर की हुई थी तीन शादी

संजय कपूर के पारिवारिक रिश्तों की बात की जाए तो उन्होंने तीन बार शादी रचाई थी| संजय कपूर की पहली शादी 1996 में नंदिता महतानी से हुई थी| नंदिता एक फैशन डिजाइनर का काम करती थी और उनकी यह शादी नंदिता मेहतानी  के साथ लगभग 4 साल तक चली थी| संजय कपूर और नंदिता के शादी करने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था|

संजय कपूर ने दूसरी शादी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से की थी| संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में संपन्न हुई थी| संजय और करिश्मा के एक बेटा और एक बेटी है| संजय कपूर और करिश्मा कपूर दोनों एक दूसरे से 2014 में अलग हो गए थे और उन्होंने तलाक लेने की घोषणा की थी| दोनों के द्वारा 2014 में दायर की गई तलाक की अर्जी 2016 में फाइनल हो गई थी|

करिश्मा कपूर से अलग हो जाने के बाद संजय कपूर ने एक बार फिर शादी रचाई यह उनकी तीसरी शादी थी संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थी संजय और प्रिया दोनों के एक बेटा है|

संजय और करिश्मा कपूर का रिश्ता रहा था चर्चा में

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में संपन्न हुई थी| 2003 से 2014 तक करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच पारिवारिक रिश्ते चले| 2014 के आते-आते दोनों के बीच रिश्तों में दरार आने लगी और दोनों ने ही एक दूसरे को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे| संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच विवाद बढ़ जाने के बाद इन्होंने तलाक लेने का फैसला किया था| 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक मंजूर हो गया था|

हार्ट अटैक से हुई थी संजय की मौत

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ था| संजय कपूर के निधन को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आने से उनके हृदय की  गति रुक गई| संजय कपूर का पार्थिव शरीर अभी भी लंदन में है और उनका भारत ले जाने का इंतजार किया जा रहा है| विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद संजय कपूर का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| संजय कपूर मूलतः  अमेरिका के रहने वाले थे और उनके पास अमेरिका की नागरिकता भी थी| जिस वक्त उनकी मौत हुई थी वह ब्रिटेन के लंदन में थे| जहां हार्ट अटैक से उनके जीवन लीला समाप्त हो गई|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *