Modi Cyprus Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी दौरे की शुरुआत करते हुए साइप्रस पहुंच गए हैं| साइप्रस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस के राष्ट्रपति के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया| जिसके बाद हुई बैठक में नरेंद्र मोदी ने साइप्रस को भारत का भरोसेमंद साझेदार करार दिया है| नरेंद्र मोदी ने साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में संबोधित किया है| दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी साइप्रस दौरे पर पहुंचे हैं|
मोदी ने भारत -साइप्रस सीईओ फोरम को किया संबोधित
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साइप्रस दौरे के दौरान भारत साइनप्रस सीईओ फॉर्म को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोपीय यूनियन और भारत के बीच इस साल के अंत तक फ्री व्यापार समझौता करने को लेकर भारत प्रतिबद्ध हैं| उन्होंने कहा कि साइप्रस में भारत की विभिन्न कंपनियों कार्य कर रही हैं क्योंकि साइप्रस को यूरोप का प्रवेश द्वार माना जाता है|

साइप्रस को डिजिटल क्रांति में शामिल करेंगे – मोदी
साइप्रस दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की पिछले 10 सालों में भारत में डिजिटल क्रांति का आगाज हुआ है| दुनिया के 50% से भी ज्यादा डिजिटल लेनदेन भारत में किए जा रहे हैं| भारत में किया जा रहे डिजिटल लेनदेन का हिस्सा फ्रांस सहित कई दूसरे देश भी हैं और आगामी समय में साइप्रस को इस डिजिटल क्रांति में शामिल करने की बातचीत चल रही है जिसे मैं स्वागत करता हूं| इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब एक ही सरकार को लगातार तीसरी बार चुना गया है|
ईरान के विदेश मंत्रालय पर इजरायल का हमला, हमले में मारे जा चुके सैकड़ो लोग
ईरान इजरायल संघर्ष का दुनिया पर दिखने लगा असर, तेल की कीमतों में आया उछाल
चार दिन की विदेश यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, तीन देशों में जाएंगे प्रधानमंत्री
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम किया जारी
भारतीय समुदाय से की मोदी ने मुलाकात
अपनी साइप्रस दौरे के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइप्रस पहुंचने पर वहां के राष्ट्रपति के द्वारा एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाकर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया| इसी दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोगों से मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत की| भारतीय लोगों से मुलाकात के बीच नरेंद्र मोदी को देखकर समर्थको द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए गए| नरेंद्र मोदी ने इस दौरान वहां पर उपस्थित कुछ बच्चों से विशेष लगाव प्रदर्शित किया|
16 जून तक रहेंगे साइप्रस मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान 16 जून तक साइप्रस में मौजूद रहेंगे| 16 जून को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस से कनाडा के लिए रवाना हो जाएंगे जहां पर हुए जी सेवन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे| इस दौरान वह भारत और साइप्रस के बीच व्यापार समझौता को लेकर बातचीत करेंगे| साइप्रस लंबे समय से भारत के समर्थन में कार्य करता नजर आया है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मुद्दों को लेकर साइप्रस भारत का समर्थन करता रहा है और पाकिस्तान की आतंकवादियों को बढ़ावा देने की नीति का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुलासा करता रहा है|
मिशन मैन्युफैक्चरिंग शुरू – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की भारत के द्वारा इस साल मिशन मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की गई है| हम लगातार बंदरगाह और समुद्री विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं| इसके लिए एक विशेष नीति बनाई जा रही है और जहाज निर्माण को प्राथमिकता देते हुए लगातार इस दिशा में कार्य किया जा रहा है| मोदी ने कहा कि भविष्य के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भारत के द्वारा 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा का निवेश किया जा रहा है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीईओ फॉर्म की बैठक में साइप्रस के राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए कहा की उन्होंने हमारे साथ व्यापार समझौते को लेकर जिस तरह के विचार व्यक्त किए हैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं| उन्होंने कहा कि भारत और साइप्रस का व्यापार 150 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गए हैं लेकिन वास्तव में संबंध इस क्षमता से भी अधिक गहरे हैं| भारत की विभिन्न कंपनियां साइप्रस में निवेश कर रही है जबकि साइप्रस की विभिन्न कंपनियां भारत में कार्य कर रही हैं| उन्होंने यह भी कहा कि साइप्रस लंबे समय से भारत का व्यापार में साझेदारी रहा है|
मोदी का दौरा तुरकिए को चेतावनी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस दौरा साइप्रस के पड़ोसी देश तुरकिए को चेतावनी के तौर पर है| हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में तुरकिए की तरफ से पाकिस्तान को हथियार उपलब्ध कराए गए थे| इसके जवाब में लंबे समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का साइप्रस जाना यह संकेत है कि जो भी देश हमारे खिलाफ कार्य करेगा उसके खिलाफ खुलकर रणनीति अपनाई जाएगी| प्रधानमंत्री मोदी का साइप्रस दौरा भी इसी रणनीति का एक हिस्सा है |
साइप्रस तुर्की में लंबे समय से विवाद चल रहा है| तुर्की और पाकिस्तान मिलकर साइप्रस के एक हिस्से को स्वतंत्र देश घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि भारत लगातार साइप्रस का इस मामले में साथ दे रहा है| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साइप्रस का दौरा करना तुर्की को खुली चेतावनी है कि अगर उसने भारत के खिलाफ विरोधियों का साथ दिया तो भारत भी उसके विरोधियों के खिलाफ इस रणनीति को अपनाएगा| भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में तुर्की के द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों से पाकिस्तान का मनोबल बढ़ गया था लेकिन भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया था|