Raja Raghuvanshi Murder में पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाहा की खौफनाक साजिश का खुलासा, हत्या की प्लानिंग मेघालय हनीमून के बहाने हुई।

विशाल ने किया था राज कुशवाहा की हत्या की साजिश में भूमिका का खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्या हो जाने के बाद पुलिस और मीडिया में यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम  रघुवंशी की इस हत्या में अहम भूमिका रही है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के अलावा पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे तीन अन्य लोगों को इस हत्या से जोड़कर देख रही थी लेकिन राज कुशवाहा पर पुलिस को शक नहीं था| राजा रघुवंशी पर पहले प्रहार करने वाले विशाल को गिरफ्तार करने के बाद राज कुशवाहा को लेकर खुलासा हो पाया था|

टीम इंडिया में एक नया कल्चर बनाना चाहूंगा – गिल, फिटनेस को देखते हुए होगा बुमराह पर निर्णय

साइप्रस हमारा भरोसेमंद साझेदार- नरेंद्र मोदी, चार दिवसीय विदेशी दौरे पर है मोदी

पति की हत्या करने वाली सनम सिर्फ दो रात रुकी थी ससुराल, सरप्राइज बता कर मेघालय ले गई

सोनम नहीं राज कुशवाहा था राजा की हत्या का मास्टरमाइंड, मेघालय पुलिस ने पूछताछ के बाद किया खुलासा

विशाल ने बताई राज कुशवाहा की भूमिका

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी राज कुशवाहा का असली चरित्र सबके सामने जब उजागर हुआ जब विशाल नाम के आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को राज कुशवाहा के बारे में बताया| राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम  रघुवंशी के अलावा आनंद कुर्मी, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया जा चुका है|

Raja Raghuvanshi Murder में पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाहा की खौफनाक साजिश का खुलासा, हत्या की प्लानिंग मेघालय हनीमून के बहाने हुई।
Raja Raghuvanshi Murder में पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाहा की खौफनाक साजिश का खुलासा, हत्या की प्लानिंग मेघालय हनीमून के बहाने हुई।
विशाल के कहने पर उसके घर पहुंचा था राज कुशवाहा

पुलिस के द्वारा राज कुशवाहा को लेकर पूछताछ में विशाल चौहान ने सारी बात बता दी| विशाल चौहान ने कहा कि राजा रघुवंशी की हत्या उन्होंने राज कुशवाहा के कहने पर करी थी| इसके बाद पुलिस ने विशाल से राज कुशवाहा को बात करते हुए उसके घर बुलाने की बात कही जिसके बाद राज कुशवाहा विशाल के घर पहुंचा तो वहां पहले से ही तैयार पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया| बताया जा रहा है कि जिस समय विशाल ने राज कुशवाहा को फोन किया तो वह तैयार होकर मंदिर जाने की तैयारी कर रहा था| पुलिस के द्वारा विशाल और राज कुशवाहा को आमने-सामने करने पर राज कुशवाहा हड़बड़ा गया और उसने राजा रघुवंशी की हत्या को कबूल कर ली।

सोनम रच रही थी लूट की काल्पनिक साजिश

अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर देने के बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पुलिस से बचने और लोगों से सहानुभूति प्राप्त करने के लिए एक नई साजिश को बनाने में व्यस्त थी| सोनम अपने साथ लूट की घटना होने की साजिश का निर्माण कर रही थी जिससे उस पर राजा की हत्या को लेकर संदेह न हो| सोनम को यह पता नहीं था कि राजा रघुवंशी की हत्या में उसका साथ देने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं| पुलिस को लूट की घटना के बारे में बताने पर पुलिस के द्वारा वह सभी सबूत सोनम  के सामने पेश किया जो राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल थे| तो सोनम  रघुवंशी का सब्र  टूट गया और उन्होंने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करना कबूल कर लिया|

आरोपी थे एक दूसरे के जानकार

राजा रघुवंशी की हत्या में अहम भूमिका निभाने वाले सभी आरोपी एक दूसरे से परिचित थे| राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी के पिता की दुकान पर नौकरी करता था| दुकान पर नौकरी करने के कारण राज कुशवाहा की जानकारी सोनम से हुई थी और वह सोनम को दीदी का कर पुकारता था| राज कुशवाहा और विशाल चौहान भी आपस में दोस्त थे| खास दोस्त होने के कारण विशाल चौहान की बहने राज कुशवाहा को भाई मानती थी और उसे रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी भी बांधती थी| सोनम  रघुवंशी के साथ अपने अफेयर की जानकारी राज कुशवाहा ने विशाल चौहान को पहले ही दे रखी थी| राज कुशवाहा के कहने पर ही विशाल उसकी हत्या करने के लिए मेघालय तक पहुंचा| यह भी बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी पर पहले प्रहार राज कुशवाहा के दोस्त विशाल के द्वारा ही किया गया था इसके बाद अचेत  अवस्था में राजा रघुवंशी को गहरी खाई में आरोपियों के द्वारा फेंक दिया गया था| हत्या में शामिल दूसरा आरोपी आकाश राजपूत है जो राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में उस वक्त बाइक पर बैठते हुए लगातार निगरानी किए जा रहा था| वह वहां हो रही सभी घटनाओं को ध्यान रखते हुए आरोपियों को पल-पल की सूचना दे रहा था| आनंद नाम के आरोपी ने सिम कार्ड खरीदने में आरोपियों का साथ दिया था|

राज कुशवाहा था राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड सोनम  रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा था| राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी के बीच अवैध संबंध थे| सोनम  रघुवंशी की शादी हो जाने के बाद उनके पति को अपने रास्ते से हमेशा के लिए हटा देने के उद्देश्य राज कुशवाहा के द्वारा राजा रघुवंशी की हत्या का प्लान बनाया गया| प्लान  के मुताबिक राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के बहाने ले जाकर कर दी गई| लेकिन सोनम और राज कुशवाहा का खुलासा होने के कारण उनकी साजिश काम नहीं आई|

मेघालय में हुई थी राजा की हत्या

सोनम  रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी हो जाने के बाद दोनों पति-पत्नी हनीमून मनाने के लिए मेघालय पहुंचे थे| यह भी सामने आ रहा है कि राजा रघुवंशी को हनीमून के लिए सोनम  रघुवंशी के द्वारा तैयार किया गया था| हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे राजा रघुवंशी को साजिश के तहत उनकी पत्नी और अन्य आरोपियों ने मिलकर मार दिया था| राजा रघुवंशी की हत्या लंबे समय से मीडिया जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है| पुलिस इस मामले को लेकर आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले में रोज नए-नए खुलासे  हो रहे हैं|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *