Sanjay Kapoor Death पर अमिताभ बच्चन ने शोक जताया। लंदन में हार्ट अटैक से संजय का निधन हुआ। अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।

दोस्त के बेटे संजय कपूर के निधन से अमिताभ बच्चन दुखी, संजय कपूर के निधन पर जताया शोक

Sanjay Kapoor Death: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के द्वारा संजय कपूर के निधन पर शोक जताया गया है| संजय कपूर अमिताभ बच्चन के दोस्त के बेटे थे| उन्होंने कहा मेरे एक दोस्त ने अपने बेटे को खो दिया| यह बहुत जल्दी होने के कारण दुख दायक है| हाल ही में हार्ट अटैक से संजय कपूर का निधन हो गया था| संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति भी थे।

संजय कपूर के पिता है अमिताभ बच्चन के दोस्त

संजय कपूर के निधन पर दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा की जीवन अनिश्चित है यही एक चीज हमारे जीवन में निश्चित है| अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में बताया कि संजय कपूर उनके करीबी दोस्त के बेटे थे| संजय कपूर का लंदन में 12 जून को अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था| संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा| संजय कपूर के पार्थिव शव  का इंतजार किया जा रहा है|

Sanjay Kapoor Death पर अमिताभ बच्चन ने शोक जताया। लंदन में हार्ट अटैक से संजय का निधन हुआ। अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।
Sanjay Kapoor Death पर अमिताभ बच्चन ने शोक जताया। लंदन में हार्ट अटैक से संजय का निधन हुआ। अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।
मेरे दोस्त ने खोया  यंग और एनर्जेटिक बेटा- अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि मेरे सबसे करीब दोस्तों में से एक ने अपने युवा और ऊर्जावान बेटे को अचानक खो दिया| मेरे खास दोस्त के बेटे के निधन  की खबर सुनकर मुझे  और मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ| मेरे लिए यह अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मेरे दोस्त का बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा| यह दुख और दर्द कल्पना करने के योग्य नहीं है |

अब हम इस दुखी की घडी  में प्रार्थना के सिवा और कुछ नहीं कर सकते हैं| उन्होंने आगे लिखा कि इस दुख की घड़ी में अपने दोस्त के साथ खड़ा रहकर उसे सिर्फ हिम्मत ही दी जा सकती है| संजय कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के खास दोस्त थे| अमिताभ बच्चन के दोस्त का भी 2015 में निधन हो चुका है| संजय कपूर का निधन होने से पहले वह अपने पिता के द्वारा चलाई जा रही एक कंपनी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे|

भारत- इंग्लैंड सीरीज में अब पटौदी के नाम ट्रॉफी नहीं बल्कि मिलेगा पदक, ट्रॉफी का बदला जायेगा नाम

G7 सम्मेलन में शामिल होने आज कनाडा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पहलगाम हमले के बाद कई दिनों तक घर से नहीं निकाल पाए थे फिल्म अभिनेता आमिर

10 एस्पेशली एबल्ड किरदारों के साथ नजर आएंगे आमिर, जल्द रिलीज होगी “सितारे जमीन पर”

पिता के निधन के बाद संभाल रहे थे कंपनी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मित्र और संजय कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर सोना काम स्टार कंपनी के मालिक थे| उनके द्वारा यह कंपनी 1997 में शुरू की गई थी| इस कंपनी में ऑटो कंपोनेंट बनाए जाते थे| सुरेंद्र कपूर के निधन हो जाने के बाद इस कंपनी की जिम्मेदारी संजय कपूर के द्वारा संभाली जा रही थी| संजय कपूर का 12 जून को लंदन में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया| संजय कपूर के निधन की जानकारी भी सोना काम स्टार कंपनी के ऑफिसियल पेज पर दी गई थी|

अभी दिल्ली नहीं पहुंचा संजय का पार्थिव शरीर

संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हो गया था| संजय कपूर के निधन को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि उनका निधन अचानक हार्ट अटैक आने से हुआ था| संजय कपूर का निधन दिल्ली में किया जाएगा लेकिन फिलहाल संजय कपूर के पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है|

संजय कपूर का निधन भारत से बाहर होने के कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा| इन कागजी कार्रवाई में लग रहे टाइम के कारण संजय कपूर का पार्थिव शरीर अभी भी लंदन में है| संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेवा ने इसकी जानकारी दी थी| संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता थी| विदेशी नागरिक की नागरिकता होने और दूसरे देश में निधन होने के कारण भारत में उनका पार्थिव शरीर लाने हेतु इंतजार करना पड़ेगा|

करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे संजय कपूर

संजय कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे| संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में संपन्न हुई थी| संजय कपूर और करिश्मा कपूर के एक बेटा और एक बेटी है| दोनों के वैवाहिक जीवन के अंतिम समय में मतभेद होने के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया|

साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने आपसी सहमति से तलाक लेते हुए एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया| संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक होने से पहले दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे| करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी| करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने अपनी लाइफ में कुल तीन शादी की|

संजय कपूर के द्वारा सर्वप्रथम 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानि  से विवाह किया गया था| दोनों के बीच यह शादी  4 साल ही चल पाई और 2000 में दोनों का तलाक हो गया| इसके बाद संजय कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच वैवाहिक जीवन  2003 से 2016 तक चला और 2016 में दोनों अलग हो गए| इसके बाद संजय कपूर ने अपनी तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की थी|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *