Kapil Sharma Show के नए सीजन में सिद्धू की वापसी और सलमान खान पहले मेहमान बनकर लौटे, 21 जून से शुरू होगा नया धमाकेदार सीजन।

एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे नवजोत सिद्धू

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो का नया सीजन 21 जून से शुरू होने जा रहा है| 21 जून से शुरू होने वाले इस सीजन में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की एक बार फिर वापसी हुई है| कपिल शर्मा के शो पर अब कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे| कपिल शर्मा शो के द्वारा जारी की गई एक टीजर  में पहले मेहमान के तौर पर सलमान खान नजर आ रहे हैं|

सिद्धू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल  की शुरुआत 21 जून के साथ हो जाएगी| इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने दी है| नवजोत सिंह सिद्धू ने शो का टीजर पोस्ट करने के साथ लिखा- सिकंदर का स्वैग, कपिल की टाइमिंग और सिद्धू की वापसी ब्लॉकबस्टर होने जा रही है| सिद्धू के द्वारा साझा किए गए टीजर  में नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और कीकू  शारदा नजर आ रहे हैं| अब यह देखना रोचक होगा कि कपिल शर्मा के शो में कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ही रहेंगे या अर्चना पूरन सिंह भी लगातार उनके साथ बनी रहेगी|

Kapil Sharma Show के नए सीजन में सिद्धू की वापसी और सलमान खान पहले मेहमान बनकर लौटे, 21 जून से शुरू होगा नया धमाकेदार सीजन।
Kapil Sharma Show के नए सीजन में सिद्धू की वापसी और सलमान खान पहले मेहमान बनकर लौटे, 21 जून से शुरू होगा नया धमाकेदार सीजन।
लंबे समय बाद नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा की कॉमेडी शो में एक बार फिर वापसी हुई है| इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा शो का हिस्सा रह चुके हैं| नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा पाकिस्तान जाकर पाकिस्तान के नेताओं से मुलाकात करना और पुलवामा हमले के बाद एक बयान देना विवाद का कारण बना था|

पुलवामा हमले के बाद उनके द्वारा दिए गए बयान के कारण लगातार विरोध का सामना करना पड़ा था जिसके बाद कपिल शर्मा शो को होने वाले संभावित नुकसान से बचने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा का शो छोड़ना पड़ा था| नवजोत सिंह सिद्धू के कपिल शर्मा शो से हट जाने के बाद अर्चना पूरन सिंह इस शो से जुड़ी थी जो अब तक लगातार इससे जुड़ी रही है| अब एक बार फिर 21 जून से शुरू होने वाले सीजन के साथ नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो में वापसी करेंगे| कपिल शर्मा के शो में कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है|

शो के पहले मेहमान बने सलमान खान

कपिल शर्मा शो के नए सीजन की शुरुआत एक खास मेहमान के द्वारा की जा रही है| नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा जारी किए गए टीजर में फिल्म अभिनेता सलमान खान शो में मेहमान के तौर पर नजर आ रहे हैं| जिसमें सलमान खान हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं| कपिल शर्मा और सलमान खान दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत करते हुए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं|

हमसे छीनकर हमें ही बनाया पहले मेहमान – सलमान

जारी की गई टीजर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कपिल शर्मा से हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं| इसमें सलमान खान कपिल शर्मा से शो को लेकर बातचीत करते हुए दिखे| जिसमें वह कह रहे हैं कि आज जिस शो  को कपिल शर्मा के द्वारा किया जा रहा है वह पहले हमारे पास हुआ करता था| हमसे छीनकर इस शो में हमें ही मेहमान बना दिया गया है| यह सब नेटफ्लिक्स की ताकत है| सलमान खान टीजर  में कॉमेडियन कपिल शर्मा की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं| दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू अपने पहले वाले अंदाज में जबरदस्त हंसी के साथ शो में चार चांद लगा रहे हैं|

सलमान और कपिल ने ली आमिर खान पर चुटकी

नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए गए टीजर  में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कपिल शर्मा मिलकर फिल्म अभिनेता आमिर खान पर चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं| कपिल शर्मा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से आमिर खान की गर्लफ्रेंड गोरी को लेकर सवाल करते हैं|

कपिल शर्मा सलमान से कहते हैं कि एक आमिर खान है जिन्होंने गर्लफ्रेंड गोरी को सबसे मिलवा दिया| वह रुक नहीं रहे और आप कर नहीं रहे| इसके जवाब में सलमान खान ने मजाक के  अंदाज में कहा कि आमिर परफेक्शनिस्ट आदमी है| आमिर की बात सबसे अलग है| उन्होंने कहा कि आमिर शादी को एकदम परफेक्ट बना देगा|

भारत के लिए खेल चुके हैं नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू मल्टी टैलेंटेड व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं| नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं| उन्होंने 1983 में भारत के लिए वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का शुरुआत की थी 1999 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था|

वर्तमान में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी धमाकेदार कमेंटरी  से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति की दुनिया में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं| भारतीय जनता पार्टी से सांसद चुने जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे| पंजाब कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला|

इतिहास रचेगी युवा टीम, 18 साल से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीती टीम इंडिया

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, युद्ध में दखल दिया तो होगा बुरा अंजाम

अक्षय कुमार को हेराफेरी 3 फिल्म विवाद खत्म होने की उम्मीद, बोले जल्द ठीक होगा सब कुछ

सुशांत सिंह राजपूत थे मेरे पहले को- स्टार- अंकिता लोखंडे

राजनीति खेल के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडी की दुनिया में भी लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं| कपिल शर्मा के शो में लंबे समय तक नवजोत सिंह सिद्धू ने कार्य किया था| एक बार फिर उनके इस शो से जुड़ जाने के बाद दर्शक  नए एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *