Russia Ukraine Attack :दुनिया वर्तमान में तनाव के दौर से गुजर रही है। कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा हो गया था लेकिन कुछ दिनों के बाद यह संघर्ष विराम पर खत्म हुआ। इसके बाद पिछले कुछ समय से ईरान और इजरायल के बीच चल रहा संघर्ष भी अंत में संघर्ष विराम पर रुक गया लेकिन लंबे समय से चल रहा रूस और यूक्रेन युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि रूस के द्वारा यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया गया है। रूस के द्वारा किए गए इस हमले में यूक्रेन के f-16 लड़ाकू विमान को भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
60 मिसाइल और 477 ड्रोन से रूस ने किया हमला
रूस और यूक्रेन के मध्य यह युद्ध कई वर्षों से चला रहा है लेकिन रूस के द्वारा रविवार को यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया गया। यूक्रेन पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमले में रूस की तरफ से 60 मिसाइल छोड़ी गई। रूस के द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने के साथ-साथ 477 ड्रोन के द्वारा भी यूक्रेन पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि रूस के द्वारा किए गए इस बड़े हमले से यूक्रेन में तबाही हो सकती थी लेकिन यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम के द्वारा रूस के 475 हमलो को रोक दिया गया।
हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत में होगा एशिया कप, भारत में नहीं खेलेगा पाकिस्तान
‘बॉर्डर -2’ का हिस्सा बने रहेंगे दिलजीत दोसांझ
उपविजेता आस्ट्रेलिया ने की जीत से नई चैम्पयनशिप की शुरुआत
पराग जैन बने रॉ के नए प्रमुख, रवि सिन्हा का स्थान लेंगे पराग जैन
यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी जानकारी
यूक्रेन पर रूस के द्वारा किए गए सबसे बड़े हमले की जानकारी यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के द्वारा दी गई है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के मुताबिक रूस के द्वारा यूक्रेन के एक f-16 लड़ाकू विमान को भी मार गिराया। यह भी बताया जा रहा है कि रूस के द्वारा जिस लड़ाकू विमान को गिराया गया है उसके पायलट की भी इस हमले में मौत हो चुकी है। रूस के द्वारा किए गए हमले में यूक्रेन के कई रिहाईसी इमारत भी हमले का शिकार हुई है। रूस के द्वारा अचानक किए गए इस बड़े हमले के कारण बुनियादी ढांचे को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है।
7 मिसाइल नष्ट करने के बाद आई विमान में दिक्कत
रूस के द्वारा किए गए हमले की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्ट्री के द्वारा दी गई। यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रूस के द्वारा किए गए हमले को नाकाम करते हुए f- 16 लड़ाकू विमान के पायलट ने रूस की 7 मिसाइल को मार गिराया था लेकिन इसके बाद टारगेट को हिट करते समय अचानक विमान में दिक्कत आ जाने से लड़ाकू विमान रूस के हमले का शिकार हो गया। f-16 लड़ाकू विमान को रूस के द्वारा मार गिराए जाने पर इस लड़ाकू विमान का पायलट भी अपने आप को नहीं बचा सका। विमान से बाहर नहीं निकल पाने के कारण पायलट की मौत होने की खबर सामने आ रही है। पायलट विमान को दिक्कत आने के बाद आबादी क्षेत्र से तो दूर ले गया लेकिन अपने आप का बचाव नहीं कर पाया।
यूक्रेनी अमेरिका से मांगा मिसाइल सिस्टम
रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जालेंस्की ने अमेरिका तथा दूसरे देशों से सहयोग की मांग की है। जलेन्स्की के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा गया कि रूस के द्वारा आबादी इलाकों को निशाना बनाया गया है जिसमें एक बच्चा घायल भी हुआ है। इसी के साथ उन्होंने अमेरिका से मिसाइल सिस्टम खरीदने की मांग भी की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका से मिसाइल सिस्टम खरीदने की मांग किए जाने के बाद अमेरिका के द्वारा अभी तक यूक्रेन को सैन्य मदद को लेकर मंजूरी नहीं दी गई है। आने वाले समय में अमेरिका के द्वारा यूक्रेन पर क्या रुख अपनाया जाता है यह देखने वाली बात होगी।
ट्रंप ने किया था रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का दवा
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध को जल्द समाप्त करने का दावा किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह लगातार रूस और यूक्रेन से बातचीत करते हुए इस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि रूस के राष्ट्रपति रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए सकारात्मक दिख रहे हैं।

इसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नाटो शिखर सम्मेलन में मुलाकात की गई थी। इसके बाद यह चर्चा चली थी कि ट्रंप के द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की जा सकती है लेकिन रूस के द्वारा यूक्रेन पर हाल ही में किए गए बड़े हमले के बाद यह होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
2022 से जारी है जंग
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है यह युद्ध फरवरी 2022 से लगातार जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला करने का आदेश देने के बाद यूक्रेन में बड़ी संख्या में रूस के लड़ाकू टैंक घुस गए थे। रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले किए जाने के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति के द्वारा पुतिन की निंदा की गई थी।
अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा था कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है और रूस को यूक्रेन पर किए गए इस हमले की कीमत चुकानी होगी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच लगातार यह युद्ध जारी है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बातचीत के बाद इनमें शांति की उम्मीद जगी थी। आपको बता दे रूस और यूक्रेन के बीच सुरक्षा गारंटी तथा क्षेत्रीय नियंत्रण को लेकर अभी भी तकरार जारी है।