Captain Cool Trademark : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ यूं तो लंबे समय से कैप्टन कूल का नाम जुड़ा रहा है लेकिन अब आधिकारिक रूप से महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से ट्रेडमार्क करने को लेकर आवेदन किया गया है। बताया जा रहा है कि धोनी अपने नाम के साथ कैप्टन कूल को हमेशा के लिए जोड़ा रखना चाहते हैं। इसी के साथ कैप्टन कूल का उपयोग किसी दूसरी संस्था या अकादमी के द्वारा नहीं किया जाए इसलिए धोनी के द्वारा यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। धोनी कैप्टन कूल नाम को खुद के साथ-साथ उनसे जुड़े कोचिंग और ट्रेनिंग से अकादमी के लिए उपयोग में लेना चाहते हैं।
5 जून को किया ट्रेडमार्क के लिए आवेदन
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। धोनी ने 5 जून को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से कैप्टन कूल के लिए फॉर्म फिल किया है। कैप्टन कूल शब्द के विशेष अधिकार को लेकर महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा यह कदम उठाया गया है। अब आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि धोनी को कैप्टन कूल शब्द का आधिकारिक ट्रेडमार्क मिल पाता है या नहीं।
अमेरिका के सामने झुका कनाडा, नहीं लगाएगा अमेरिकी कंपनियों पर सर्विसेज टैक्स
‘हेरा फेरी 3’ में बने रहेंगे परेश रावल, पहले फिल्म से हटने का कर चुके थे ऐलान
ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुआ था लड़ाकू विमान का नुकसान
अमेरिका के राष्ट्रपति और इजरायल के प्रधानमंत्री के खिलाफ फतवा जारी
ऑलरेडी रजिस्टर्ड है ‘कैप्टन कूल’ ट्रेडमार्क
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम का ट्रेडमार्क करने के लिए आवेदन करते वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ा क्योंकि कैप्टन कूल ट्रेडमार्क का पहले से ही रजिस्टर्ड किया जा चुका था। एक ही नाम को दो लोगों के साथ जोड़ने पर लोगों में भ्रमित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा धोनी के लिए मुश्किल बनी थी लेकिन धोनी के वकीलों का कहना है कि लंबे समय से महेंद्र सिंह धोनी के साथ कैप्टन कूल का उपयोग होता रहा है। ऐसे में उनका ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन किया जाना चाहिए।
अपने शांत फैसलों से मिला कैप्टन कूल नाम
कैप्टन कूल नाम महेंद्र सिंह धोनी को किसी और ने नहीं बल्कि दर्शकों ने दिया है। मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा दिखाए जाने वाले व्यवहार और शांत फैंसलों के कारण दर्शकों ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम के साथ कैप्टन कूल का उपयोग करना शुरू कर दिया। ऐसे कई मौके आए हैं जब तनावपूर्ण स्थिति बनी हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उन परिस्थितियों में भी ठंडे दिमाग से काम लेते हुए टीम का नेतृत्व किया था। मैदान पर काफी शांत नजर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी कभी भी उग्र होते हुए नजर नहीं आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की इसी खासियत के कारण उनके नाम के साथ सम्मान से कैप्टन कूल का उपयोग किया जाता है।
आईसीसी के हॉल आफ फेम में शामिल हो चुके धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा कैप्टन कूल शब्द को लेकर ट्रेडमार्क के लिए आवेदन करने के बाद यदि ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड हो जाता है तो यह उनके लिए दोहरा सम्मान होगा क्योंकि कुछ समय पहले ही आईसीसी के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आईसीसी के हॉल आफ फेम में शामिल होने वाले महेंद्र सिंह धोनी 11 वे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके द्वारा इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद कहा गया था कि आईसीसी के हॉल आफ फेम में शामिल होना बहुत बड़ी बात है। इस सम्मान को मै हमेशा संभाल कर रखूंगा। इस सूची में नाम देखना हर किसी के लिए गर्व की बात है।

सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी
कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। भारत के किसी भी कप्तान के द्वारा आईसीसी की तीनों ट्रॉफी नहीं जीती गई है जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा वनडे वर्ल्ड कप T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब टीम इंडिया को जिताया गया। 2007 में आयोजित T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को धोनी ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। इसके बाद लंबे समय के अंतराल बाद वनडे वर्ल्ड कप में टीम को 2011 में चैंपियन बनाया था तो वही उसके कुछ समय बाद ही 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत दर्ज करने में सफल रही थी। इसके अतिरिक्त महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया टेस्ट में लंबे समय बाद नंबर एक तक पहुंचा था।
क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी
दिग्गज भारतीय खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा टेस्ट फॉरमैट से 2004 में संन्यास लिया जा चुका है जबकि उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा भी कर दी थी। हालाँकि महेंद्र सिंह धोनी लगातार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान पर उतर रहे हैं। आने वाले समय में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते रहेंगे या नहीं यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है। आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर कई बार सवाल उठाए गए थे।
ऐसा रहा धोनी का करियर
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए वनडे फॉर्मेट में कुल 350 मैच खेले जिनमें 10773 रन बनाएं। टेस्ट फॉर्मेट में धोनी के द्वारा 90 टेस्ट मुकाबले खेले गए जिनमें 4876 रन बनाए। T20 फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 98 मुकाबले खेले और उन्होंने T20 फॉर्मेट में कुल 16 17 रन बनाए। इस तरह टेस्ट वनडे और T20 सभी फॉर्मेट को मिलाकर धोनी के द्वारा कुल 538 मैच खेले गए हैं जिनमें 17266 रन बनाए हैं।