Narendra Modi Ghana : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा की शुरुआत घाना के साथ कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा घाना पहुंचने पर उनका बड़े सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया था। नरेंद्र मोदी ने घाना की संसद को भी संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अफ्रीका के लिए घाना प्रेरणा के केंद्र का कार्य करता है। यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरा हुआ है। इससे पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को घाना के द्वारा अपने सर्वोच्च पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
लोकतंत्र की जननी है भारत -मोदी
अपनी विदेश यात्रा के दौरान सर्वप्रथम घाना पहुंचे मोदी के द्वारा वहा की संसद को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी भारत को माना जाता है। यह हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है बल्कि संस्कार के रूप में जाना जाता है। भारत दुनिया के लिए सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में शक्ति स्तंभ का कार्य करता है। एक स्थिर दुनिया और समृद्ध दुनिया के योगदान में लगातार मजबूत भारत योगदान देता रहेगा। घाना को जी-20 का स्थाई सदस्य बनने पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत करते हुए कहा कि यह भारत की अध्यक्षता में ही मुमकिन था। भारत की रणनीति लगातार ह्यूमैनिटी फर्स्ट की रही है।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, नौसेना के डिप्टी चीफ सहित 10 रूसी सैनिकों की मौत
प्रधानमंत्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, दोनों देशों के बीच हुए विभिन्न समझौते
आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे ऋषभ पंत
भारत से समझौते को लेकर ट्रंप ने दी 9 जुलाई की डेडलाइन
घाना की प्रशंसा करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा देश है जो किसी भी चुनौती का साहस और बहादुर के साथ सामना करता रहता है। भारत के लोकतंत्र पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ एक लोकतंत्र व्यवस्था नहीं है बल्कि यह उसके संस्कार और मूलभूत मूल्य का हिस्सा है। भारत लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है जहां पर अलग-अलग राज्यों में 20 अलग पार्टियों की सरकार है तथा 2500 से भी ज्यादा राजनीतिक दल कार्य कर रहे हैं। किसी एक बोलि या भाषा पर निर्भर नहीं रहते हुए हजारों बोली और 22 आधिकारिक भाषा है। पहले दिन मोदी का घाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं अब घाना के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। घाना के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री को the ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया है। यह इस देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
दोनों देशों के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की घाना यात्रा के दौरान राष्ट्रपति से मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर सहमति जताई है। घाना के युवाओं को आगे बढ़ाने में सपोर्ट करते हुए भारत के द्वारा स्कॉलरशिप को दोगुना किया जाएगा। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भारत के द्वारा घाना का यूपीआई में सहयोग किया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी, आर्मी की ट्रेनिंग, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सप्लाई में भी दोनों देशों के द्वारा एक दूसरे का सहयोग किया जाएगा। घाना के नागरिकों को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भारत मदद करेगा। वैक्सीन का निर्माण करने के लिए भी भारत के द्वारा घाना से सहयोग का वादा किया गया है।

मोदी बोले मेरे लिए गौरव की बात
घाना के द्वारा अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घाना से सम्मानित होना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति के साथ एक साझा बयान भी जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले अपनी विदेशी यात्रा के दौरान साइप्रस के द्वारा भी सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है।
घाना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को मिली 21 तोपों की सलामी
भारतीय प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेशी यात्रा के पहले पड़ाव में सर्वप्रथम घाना पहुंच गए हैं। भारतीय प्रधानमंत्री के घाना पहुंचने पर मोदी को 21 तोपों की सलामी से सम्मान दिया गया। घाना के राष्ट्रपति के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री के घाना पहुंचने के बाद घाना के राष्ट्रपति के द्वारा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव किया गया। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया। लंबे समय बाद भारतीय प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर मेजबान देश उत्साहित नजर आया है। आपको बता दे कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार घाना की यात्रा पर पहुंचे हैं।
बातचीत के जरिए होना चाहिए समाधान मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की किसी भी समस्या का समाधान युद्ध से नहीं बल्कि बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और घाना संयुक्त राष्ट्र में सुधारो पर एक राय हैं। पश्चिमी एशिया और यूरोप में चल रहे विभिन्न देशों के बीच संघर्षों पर दोनों ही देश के द्वारा चिंता व्यक्त की गई है। मोदी ने घाना के साथ किए जाने वाले विभिन्न व्यापार समझौते को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि दोनों देशों का व्यापार 25000 करोड रुपए से भी अधिक का हो चुका है और आने वाले 5 वर्ष में इसे दो गुणा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने इसी दौरान घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता भी दिया।