PM Modi Honour त्रिनिनाद और टोबेगो ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, मोदी ने इसे गर्व का पल बताते हुए आभार जताया।

भारतीय प्रधानमंत्री को मिला एक और देश का सर्वोच्च सम्मान

PM Modi Honour : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपनी विदेश यात्रा पर हैं। 2 जुलाई से 10 जुलाई तक विदेशी यात्रा पर रहने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पांच देशों का दौरा किया जाएगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिनिनाद और टोबेगो पहुंचने के बाद इस देश के द्वारा मोदी को बड़ा सम्मान दिया गया। त्रिनिनाद और टोबेगो के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।

सर्वोच्च सम्मान के लिए मोदी ने कहा शुक्रिया

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिनाद और टोबेगो के द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा। प्रधानमंत्री मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक आफ त्रिनिनाद और टोबेगो’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सम्मान से सम्मानित होने के बाद में अपने आप को गर्वित महसूस कर रहा हूं।

इजराइल के बाद संघर्ष विराम पर बातचीत करने के लिए तैयार हुआ हमास

किसी भी हालत में भारत को नहीं सौंपेंगे कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका

इंग्लैंड ने दर्ज की सीरीज में पहली जीत, पहले दो मुकाबले में जीती थी टीम इंडिया

कम उम्र में लड़कियों को मां बनने के लिए प्रेरित कर रहा रूस

मोदी को मिला 25 व अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिनाद और टोबेगो के द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया गया। यह मोदी के लिए किसी देश का पहला सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार नहीं है बल्कि इससे पहले कई देशों के द्वारा भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान घाना और साइप्रस के द्वारा भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस तरह कुल मिलाकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी 25 अलग-अलग देशों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। त्रिनिनाद और टोबेगो के द्वारा सम्मानित होने वाले पहले विदेशी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी बने हैं।

प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल सहित किया मोदी का स्वागत

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिनिनाद और टोबेगो पहुंचने पर त्रिनिनाद और टोबेगो की प्रधानमंत्री के द्वारा मोदी का शानदार स्वागत किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए त्रिनिनाद और टोबेगो की प्रधानमंत्री अपनी पुरी कैबिनेट के साथ एयरपोर्ट पहुंची। लंबे समय से किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा नहीं होने से उत्साह नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय मूल के विभिन्न कलाकारों के द्वारा पारंपरिक डांस किया गया जबकि मोदी के द्वारा भारतीय मूल के कलाकारों से मुलाकात भी की गई। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग एयरपोर्ट पर मौजूद होने के कारण मोदी गदगद नजर आए।

मोदी बोले -हमारी संस्कृतियों में है समानता

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने त्रिनिनाद और टोबेगो दौरे पर इस देश के द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद कहा की मसाले की टिक्की खुशबू और क्रिकेट का रोमांस हमारे रिश्तों में भरा हुआ है। हमारी संस्कृतियों में अनेक समानता देखने को मिलती हैं। मोदी ने कहा कि हम अपने लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने को लगातार वरीयता देते आ रहे हैं। पूरे ग्लोबल साउथ के लिए दो मजबूत लोकतंत्र सहयोग के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत समय पहले एक संत ने कहा था कि किसी भी राष्ट्र के मजबूत होने के लिए 6 गुण जरूरी हैं। हमेशा साथ खड़े होने वाले मित्र देश, मजबूत लीडरशिप, मजबूत रक्षा, मजबूत सेना, जरूरी संसाधन और देशभक्त लोग। भारत के लिए त्रिनिनाद और टोबेगो ऐसा ही एक मित्र देश है।

PM Modi Honour, पीएम मोदी सम्मान, Trinidad and Tobago, त्रिनिनाद और टोबेगो, Modi Foreign Visit, मोदी विदेश यात्रा, International Award, अंतरराष्ट्रीय सम्मान, Modi Parliament Speech, मोदी संसद भाषण, Women Leadership, महिला नेतृत्व, India Trinidad Relations, भारत त्रिनिनाद संबंध
PM Modi Honour   त्रिनिनाद और टोबेगो ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, मोदी ने इसे गर्व का पल बताते हुए आभार जताया।

प्रधानमंत्री मोदी की इस विदेशी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर समझौते हुए। पांच देशों की विदेशी यात्रा पर गए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी लगातार दूसरे देशों के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी ने त्रिनिनाद और टोबेगो को भारत का सहयोगी मित्र देश करार दिया है और उन्होंने कहा कि भारत भी आने वाले समय में इस देश के लिए सहयोगी के रूप में तैयार रहेगा।

भारतीय पीएम ने किया संसद को संबोधित

त्रिनिनाद और टोबेगो पहुंचने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वहां की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैरेबियन संस्कृति भारतीय संस्कृति के साथ मिली जुली है। लंबी और मुश्किल यात्रा के बाद इस धरती पर भारतीय लोग 180 साल पहले पहुंचे थे। भारत का लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है।

मोदी ने की महिला नेतृत्व की तारीफ

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिनाद और टोबेगो में महिला नेतृत्व की क्षमता को काबिले तारीफ बताया है। उन्होंने कहा कि त्रिनिनाद और टोबेगो देश के द्वारा दो शानदार महिला नेताओं को महत्वपूर्ण पदों के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए महिला का चुनाव करना शानदार है। उन्होंने यह भी कहा कि हम लगातार महिलाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। इस सदन में इतनी बड़ी संख्या में महिला सांसदों को देखकर मुझे खुशी हो रही है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान पुराने समय से किया जाता रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *