Elon Musk New Party का ऐलान, अमेरिका पार्टी के गठन से मची हलचल, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, दो पार्टी सिस्टम को दी सीधी चुनौती।

एलॉन मस्क ने किया नई पार्टी का ऐलान, बोले- अमेरिका को मिलेगी दो पार्टी सिस्टम से मुक्ति

Elon Musk Party : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मतभेद होने के बाद लगातार यह कयास लगाया जा रहे थे कि एलन मस्क अमेरिका में नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। आखिर में उन्होंने इसे सही साबित कर दिया है और ऐलान कर दिया है कि अब वह अमेरिका में नई पार्टी बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी नई पार्टी का नाम अमेरिका पार्टी होगा। अमेरिका में लंबे समय से चले आ रहे दो पार्टी सिस्टम से अमेरिका को आजादी मिलेगी। उन्होंने वर्तमान में कार्य कर रहे अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों को भ्रष्ट करार दिया है। एलन मस्क के द्वारा पार्टी बनाने से पहले सोशल मीडिया पर लोगों से सपोर्ट मांगा था।

अमेरिका में दोनों पार्टी एक जैसी मश्क

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलॉन मस्क ने नई पॉलीटिकल पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि लंबे समय से अमेरिका में राज कर रही दोनों पार्टियों से अब मुक्ति मिल सकेगी। अमेरिका को अपनी आजादी वापस मिलने जा रही है। आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों एक जैसी है। दोनों के द्वारा लंबे समय से अमेरिका में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब अमेरिका पार्टी का गठन होने से लोगों को उनकी आजादी वापस मिल सकेगी।

जीत से 7 विकेट दूर टीम इंडिया, भारत ने दिया इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य

भारतीय प्रधानमंत्री को मिला एक और देश का सर्वोच्च सम्मान

इजराइल के बाद संघर्ष विराम पर बातचीत करने के लिए तैयार हुआ हमास

किसी भी हालत में भारत को नहीं सौंपेंगे कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका

पोल में 66% लोगों ने किया मस्क को समर्थन

एलॉन मस्क के द्वारा अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी का निर्माण करने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोल  पोस्ट किया गया था। इस पोल में उन्होंने पूछा था कि क्या हमें नई पार्टी बनानी चाहिए। क्या आप दो पार्टी वाले सिस्टम से आजादी चाहते हैं। इसके बाद किए गए पोल के नतीजे के आधार पर यह कहा जा रहा है कि लगभग 66% लोगों ने अमेरिका में नई पार्टी बनाने का समर्थन किया है जबकि 35% लोगों ने विरोध में अपना समर्थन व्यक्त किया था। एलॉन मस्क ने इसके बाद अब सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 66% लोग अमेरिका में नई पार्टी चाहते हैं और अब यह लोगों को यह मिलेगी। अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार करने की जब बात आती है तो अमेरिका में दोनों ही पार्टियों एक जैसी हैं।

Elon Musk Party एलन मस्क ने अमेरिका में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया, दो पार्टी सिस्टम को चुनौती दी, जनता से समर्थन मिलने का दावा किया।
Elon Musk Party एलन मस्क ने अमेरिका में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया, दो पार्टी सिस्टम को चुनौती दी, जनता से समर्थन मिलने का दावा किया।
अमेरिका में दो पार्टियों का वर्चस्व

लंबे समय से अमेरिका की राजनीति में दो ही पार्टियों का वर्चस्व रहा है। लगभग 150 साल से रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी ही अमेरिका में सरकार बनाती आई है। राष्ट्रपति चुनाव से लेकर निचले स्तर तक के चुनाव में इन दोनों पार्टियों का दबदबा देखने को मिलता है। इसी वजह से अमेरिकी लोकतंत्र में इसे ट्व पार्टी सिस्टम के नाम से जाना जाता है। रिपब्लिकन पार्टी गुलामी के विरोध के चलते 1854 में पहली बार बनी थी जिसके अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति चुने गए थे। 20वीं सदी में रिपब्लिकन पार्टी को टैक्स कटौती और व्यापार के समर्थन वाली पार्टी के रूप में जाना जाता है। दूसरी तरफ 1828 के दौर में डेमोक्रेटिक पार्टी की शुरुआत हुई थी जिसे आम जनता और कृषि की पार्टी मानी जाती है। बताया जाता है कि 20वीं सदी में नागरिक अधिकारों की पहले पैरोकार, नए समझौते और आर्थिक सुधारो के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी समर्थन के रूप में जानी जाती है।

क्या सफल हो पाएंगे एलन मस्क?

अमेरिका में लंबे समय से दो पार्टियों का ही दबदबा रहा है। कई मौके ऐसे आए हैं जब अमेरिका में तीसरी पार्टी का गठन किया गया लेकिन वह चुनाव में सफल नहीं हो पाई। अनेक प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा अमेरिका में तीसरी पार्टी खड़ी करने की कोशिश तो की गई लेकिन चुनाव के नतीजे के बाद वह लंबे समय तक नहीं चल पाई। अब दिग्गज अरबपति एलन मस्क के द्वारा अमेरिका पार्टी का गठन किए जाने के बाद यही सवाल उठाए जा रहे हैं कि दो पार्टी सिस्टम वाले अमेरिका देश में एलन मस्क की यह पार्टी कब तक जिंदा रह पाएगी। यदि एलन मस्क इन दोनों पार्टियों को चुनौती दे पानी में सफल होते है तो यह उनके लिए बड़ी सफलता होगी। अन्यथा लंबे समय से चला आ रहा दो पार्टी सिस्टम एक बार फिर एलन मस्क को मात देगा।

ट्रंप से मतभेद के बाद चली थी चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच मतभेद हो जाने के बाद यह अटकल लगाई जा रही थी कि एलन मस्क जल्द ही एक नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। बिग ब्यूटीफुल बल तथा दूसरे मुद्दों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क एक दूसरे के आमने-सामने हो गए थे। एलन मस्क बिग ब्यूटीफुल बिल को फिजूल खर्ची को बढ़ाने वाला बताते रहे हैं जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बिल का लगातार समर्थन करते रहे हैं। हाल ही में संसद के द्वारा पास कर देने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं जिसके बाद यह कानून के रूप में बदल चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *