Ranveer Singh Birthday : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह आज 40 वर्ष के हो गए हैं। 6 जुलाई को रणवीर सिंह के द्वारा अपना जन्मदिन मनाया जाएगा। रणवीर सिंह के द्वारा यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्षों का सामना किया गया है। आपको बता दे कि रणवीर सिंह ने अपने काम की बदौलत सिनेमा जगत में नाम कमाने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण और सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की थी। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई को मुंबई में ही हुआ था।
सिंधी परिवार में जन्मे रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनका जन्म मुंबई में रणवीर भवनानी के घर हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने अपने सरनेम से भवनानी को हटा दिया। रणवीर सिंह को लगता था कि यह बहुत लंबा नाम है और इसमें ज्यादा अक्षर होने की वजह से रणवीर सिंह ने इसे हटाने का फैसला लिया। रणवीर सिंह को बचपन से ही परफॉर्मेंस और एक्टिंग को लेकर शौक था। स्कूल दिनों में रणवीर सिंह के द्वारा मिमिक्री और ड्रामा का कार्य किया जाता था।
एलॉन मस्क ने किया नई पार्टी का ऐलान, बोले- अमेरिका को मिलेगी दो पार्टी सिस्टम से मुक्ति
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 500 से भी अधिक मिसाइल और ड्रोन से किया रूस ने हमला
आज कतर में होगी गाजा में सीजफायर को लेकर वार्ता, इजराइल और हमास दोनों ही दे चुके वार्ता के लिए सहमति
वेटर का कार्य कर चुके रणबीर सिंह
6 जुलाई को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह के द्वारा वेटर का कार्य भी किया जा चुका है। यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद रणवीर सिंह ने बताया था। रणवीर सिंह के द्वारा ‘कॉफी विद करण’ के एक शो में 2013 में बातचीत करते हुए कहा था कि अमेरिका में पढ़ाई के समय उनके द्वारा वेटर के तौर पर कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम नौकरी किया करता था। रणवीर सिंह ने अपना ग्रेजुएशन मुंबई के HR कॉलेज से किया। इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर सिंह अमेरिका गए। अमेरिका में रणवीर सिंह के द्वारा एक्टिंग में रुचि होने के कारण थिएटर किया गया।
ढाई साल तक लगातार रणवीर सिंह ने दिए थे ऑडिशंस
रणवीर सिंह के लिए बॉलीवुड में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने इंडस्ट्री में आने के लिए कई ऑडिशन दिए लेकिन एक के बाद एक लगातार ऑडिशन रिजेक्ट होते रहे। ऑडिशन रिजेक्ट होने के बावजूद रणवीर सिंह ने हार नहीं मानी और उन्होंने लगातार इस दिशा में कार्य जारी रखा। रणवीर सिंह ने विभिन्न विज्ञापन कंपनियों में कॉपीराइटर के रूप में भी कार्य किया था। लगातार ढाई साल तक ऑडिशन देने के बाद भी रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में जगह नहीं मिल पाई थी।
यशराज फिल्म्स में मिला लीड रोल
लगातार ढाई साल तक ऑडिशन देने के बाद भी रणवीर सिंह को सेलेक्ट नहीं किया जा रहा था। ऑडिशन रिजेक्ट होने के बावजूद रणवीर सिंह के द्वारा हार नहीं मानी जा रही थी। इसी बीच एक दिन अचानक यशराज फिल्म्स की तरफ से रणवीर सिंह को फोन किया गया और रणवीर सिंह को बताया गया कि आपको फिल्म में लीड रोल देने की तैयारी है। इसके लिए रणवीर सिंह तुरंत तैयार हो गए और उन्होंने ऑडिशन दिया।
रणवीर सिंह के दिए द्वारा दिए गए ऑडिशन से सभी लोग काफी हैरान नजर आए और उनके ऑडिशन से संतुष्ट होकर उन्हें इस फिल्म में लेने का फैसला लिया गया। फिल्म के डायरेक्टर के द्वारा बाद में बताया गया था कि उन्होंने ऑडिशन के बाद ही यह तय कर लिया था कि इस फिल्म में बिट्टू शर्मा का किरदार रणवीर सिंह के द्वारा ही निभाया जाएगा। रणवीर सिंह को यशराज फिल्म्स के द्वारा 2010 में फिल्मी करियर शुरू करने का मौका मिला। रणवीर सिंह की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ रही जिसमें रणबीर सिंह के द्वारा बिट्टू शर्मा का रोल निभाया गया था।

इंडस्ट्री को दे चुके कई सुपरहिट फिल्म
अपनी शुरुआती दिनों में संघर्ष करने वाले रणवीर सिंह इसके बाद बॉलीवुड जगत में धमाल मचाते हुए नजर आए। 10 दिसंबर 2010 को रिलीज होने वाली फिल्म बैंड बाजा बारात के हिट होने के बाद रणवीर सिंह रातों-रात फिल्म स्टार बन गए। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट मेल डेब्यू के अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद रणवीर सिंह के द्वारा लगातार एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी गई। लुटेरा में 2013 में कार्य करते समय रणवीर सिंह के द्वारा एक महत्वपूर्ण रोल निभाया गया था। संजय लीला भंसाली के द्वारा बनाई गई विभिन्न फिल्मों में रणवीर सिंह के द्वारा कार्य किया गया जिसमें पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और रामलीला शामिल हैं। इनके अलावा रणवीर सिंह के द्वारा गली ब्वॉय, सिंबा और दिल धड़कने दो जैसी फ़िल्में भी की गई।
2018 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से की शादी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के द्वारा एक दूसरे के साथ रामलीला फिल्म में कार्य किया गया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए दोनों फिल्म सुपरस्टार ने एक दूसरे को 2012 में डेट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लगातार दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई और 2018 में उन्होंने शादी का ऐलान कर दिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में आयोजित की गई। 8 सितंबर 2016 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक बेटी का भी जन्म हो चुका है।
रवीना ने की थी रणवीर सिंह की प्रोड्यूसर से शिकायत
6 जुलाई 2018 को जन्मे रणवीर आज अपना 40 वा जन्मदिन मना रहे है। रणवीर सिंह की बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के द्वारा एक बार प्रोड्यूसर से भी शिकायत की गई थी। कपिल शर्मा के शो में रवीना टंडन ने बातचीत करते हुए कहा था कि जब वह ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने की शूटिंग कर रही थी तो रणवीर सिंह के द्वारा उन्हें घूर घूर कर देखा जा रहा था जिससे मैं अपने आप को काफी असहज महसूस कर रही थी। इस स्थिति में मैंने प्रोड्यूसर से बच्चों को बाहर भेजने की मांग की थी। रवीना टंडन ने कहा था कि रणवीर सिंह बहुत स्वीट और नॉटी थे। रवीना टंडन के द्वारा प्रोड्यूसर से की गई इस मांग के बाद उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया गया था।