Ranveer Singh Dhurandhar : 6 जुलाई को फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह 40 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जारी किए गए टीजर में रणवीर सिंह का लुक दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के द्वारा इससे पहले कई सुपरहिट फिल्में सिनेमा जगत को दी गई है। एक बार फिर रणवीर सिंह धुरंधर के द्वारा सिनेमा जगत में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में यह दर्शकों के सामने रिलीज की जाएगी।
एक्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर टीजर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जारी किए गए उनकी फिल्म धुरन्धर के टीजर में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक नजर आ रहा है। आपको बता दे कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अतिरिक्त अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन का भी अहम रोल रहेगा। धुरन्धर फिल्म का यह टीजर 2 मिनट 40 सेकंड का जारी किया गया। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे जबकि फीमेल लीड रोल में सारा अर्जुन को भूमिका दी गई है।
बर्मिंघम में टीम इंडिया को मिली पहली जीत, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया
कभी वेटर का कार्य करते थे रणवीर सिंह, आज मनाएंगे रणवीर सिंह अपना 40 वा जन्मदिन
परमाणु परीक्षण रोकने को तैयार नहीं ईरान -अमेरिका
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ब्राज़ील
आर माधवन बनेंगे अजीत डोभाल
धुरंधर के जारी किए गए टीजर के अनुसार अजीत डोभाल का किरदार इस फिल्म में आर माधवन के द्वारा निभाया जाएगा। इस फिल्म में फिल्म अभिनेता अक्षय खन्ना को एक गैंगस्टर की भूमिका दी गई है। दिग्गज नेता संजय दत्त एक बार फिर इस फिल्म में पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। जबकि अर्जुन रामपाल को भी इस फिल्म में निगेटिव भूमिका दी गई है।
आदित्य धर ने किया धुरंधर का निर्देशन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर के द्वारा किया गया है। जिओ स्टूडियो के बैनर तले बनी धुरन्धर फिल्म को 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे कि इस फिल्म के निदेशक आदित्या धर के द्वारा पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म बनाई जा चुकी है। रणवीर सिंह के द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धुरंधर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के साथ-साथ अपनी पुरानी सभी पोस्टों को डिलीट कर दिया गया।
वेटर का कार्य कर चुके रणबीर सिंह
6 जुलाई को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह के द्वारा वेटर का कार्य भी किया जा चुका है। यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद रणवीर सिंह ने बताया था। रणवीर सिंह के द्वारा कॉफी विद करण के एक शो में 2013 में बातचीत करते हुए कहा था कि अमेरिका में पढ़ाई के समय उनके द्वारा वेटर के तौर पर कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम नौकरी किया करता था। रणवीर सिंह ने अपना ग्रेजुएशन मुंबई के HR कॉलेज से किया। इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर सिंह अमेरिका गए। अमेरिका में रणवीर सिंह के द्वारा एक्टिंग में रुचि होने के कारण थिएटर किया गया ।

ढाई साल तक लगातार रणवीर सिंह ने दिए थे ऑडिशंस
रणवीर सिंह के लिए बॉलीवुड में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने इंडस्ट्री में आने के लिए कई ऑडिशन दिए। लेकिन एक के बाद एक लगातार ऑडिशन रिजेक्ट होते रहे। ऑडिशन रिजेक्ट होने के बावजूद रणवीर सिंह ने हार नहीं मानी और उन्होंने लगातार इस दिशा में कार्य जारी रखा। रणवीर सिंह ने विभिन्न विज्ञापन कंपनियों में कॉपीराइटर के रूप में भी कार्य किया था। लगातार ढाई साल तक ऑडिशन देने के बाद भी रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में जगह नहीं मिल पाई थी।
यशराज फिल्म में मिला लीड रोल
लगातार ढाई साल तक ऑडिशन देने के बाद भी रणवीर सिंह को सेलेक्ट नहीं किया जा रहा था। ऑडिशन रिजेक्ट होने के बावजूद रणवीर सिंह के द्वारा हार नहीं मानी जा रही थी। इसी बीच एक दिन अचानक यशराज फिल्म्स की तरफ से रणवीर सिंह को फोन किया गया और रणवीर सिंह को बताया गया कि आपको फिल्म में लीड रोल देने की तैयारी है। इसके लिए रणवीर सिंह तुरंत तैयार हो गए और उन्होंने ऑडिशन दिया। रणवीर सिंह के द्वारा दिए गए ऑडिशन से सभी लोग काफी हैरान नजर आए और उनके ऑडिशन से संतुष्ट होकर उन्हें इस फिल्म में लेने का फैसला लिया गया। फिल्म के डायरेक्टर के द्वारा बाद में बताया गया था कि उन्होंने ऑडिशन के बाद ही यह तय कर लिया था कि इस फिल्म में बिट्टू शर्मा का किरदार रणवीर सिंह के द्वारा ही निभाया जाएगा। रणवीर सिंह को यशराज फिल्म्स के द्वारा 2010 में फिल्मी करियर शुरू करने का मौका मिला।
इंडस्ट्री को दे चुके कई सुपरहिट फिल्म
अपने शुरुआती दिनों में संघर्ष करने वाले रणवीर सिंह इसके बाद बॉलीवुड जगत में धमाल मचाते हुए नजर आए। 10 दिसंबर 2010 को रिलीज होने वाली फिल्म बैंड बाजा बारात के हिट होने के बाद रणवीर सिंह रातों-रात फिल्म स्टार बन गए। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट मेल डेब्यू के अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद रणवीर सिंह के द्वारा लगातार एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी गई। लुटेरा में 2013 में कार्य करते समय रणवीर सिंह के द्वारा एक महत्वपूर्ण रोल निभाया गया था। संजय लीला भंसाली के द्वारा बनाई गई विभिन्न फिल्मों में रणवीर सिंह के द्वारा कार्य किया गया जिसमें पद्मावत बाजीराव मस्तानी और रामलीला शामिल हैं। इनके अलावा रणवीर सिंह के द्वारा गली ब्वॉय सिंबा और दिल धड़कने दो जैसी फ़िल्में भी की गई।