Elon Musk New Party : हाल ही में अमेरिका में दिग्गज टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के द्वारा एक नई पार्टी के गठन का ऐलान किया गया। एलन मस्क ने अमेरिका में अमेरिका पार्टी के नाम से नई पॉलीटिकल पार्टी का गठन किया है। इसके गठन करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि एलन मस्क की हालात बेकाबू ट्रेन की जैसी हो गई है। एलन मस्क पूरी तरह से पटरी से उतर चुके हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत दुख हो रहा है कि एलन मस्क की हालत बहुत बुरी हो चुकी है।
इतिहास में कभी सफल नहीं तीसरी पार्टी -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलॉन मस्क के पार्टी बनने पर कहा कि आज तक के इतिहास में अमेरिका में कभी भी तीसरी पार्टी सफल नहीं हो पाई है। मस्क के द्वारा अमेरिका में तीसरी पार्टी की शुरुआत करना उनके पागलपन का व्यवहार को दर्शा रहा है। अमेरिका में ऐसी पार्टियों के लिए व्यवस्था ही नहीं बनी है। तीसरी पार्टी का निर्माण करना सिर्फ व्यवस्था और अराजकता को फैलाना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर दी है जब एलन मस्क के द्वारा अमेरिका में नई पार्टी के गठन करने का ऐलान किया जा चुका है।
भारत पाक संघर्ष में राफेल की छवि बिगड़ने की कोशिश में था चीन
रणवीर के बर्थडे पर जारी हुआ फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक
बर्मिंघम में टीम इंडिया को मिली पहली जीत, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया
कभी वेटर का कार्य करते थे रणवीर सिंह, आज मनाएंगे रणवीर सिंह अपना 40 वा जन्मदिन
एलॉन मस्क ने किया था नई पार्टी का ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मतभेद होने के बाद लगातार यह कयास लगाया जा रहे थे कि एलन मस्क अमेरिका में नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। आखिर में उन्होंने इसे सही साबित कर दिया है और ऐलान कर दिया है कि अब वह अमेरिका में नई पार्टी बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी नई पार्टी का नाम अमेरिका पार्टी होगा। अमेरिका में लंबे समय से चले आ रहे दो पार्टी सिस्टम से अमेरिका को आजादी मिलेगी। उन्होंने वर्तमान में कार्य कर रहे अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों को भ्रष्ट करार दिया है। एलन मस्क के द्वारा पार्टी बनाने से पहले सोशल मीडिया पर लोगों से सपोर्ट मांगा था।
अमेरिका में दोनों पार्टी एक जैसी मास्क
टेस्ला कंपनी के सीईओ एलॉन मस्क ने नई पॉलीटिकल पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि लंबे समय से अमेरिका में राज कर रही दोनों पार्टियों से अब मुक्ति मिल सकेगी। अमेरिका को अपनी आजादी वापस मिलने जा रही है। आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों एक जैसी है। दोनों के द्वारा लंबे समय से अमेरिका में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब अमेरिका पार्टी का गठन होने से लोगों को उनकी आजादी वापस मिल सकेगी।

पोल में 66% लोगों ने किया मास्क को समर्थन
एलॉन मस्क के द्वारा अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी का निर्माण करने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोल पोस्ट किया गया था। इस पोल में उन्होंने पूछा था कि क्या हमें नई पार्टी बनानी चाहिए। क्या आप दो पार्टी वाले सिस्टम से आजादी चाहते हैं। इसके बाद किए गए पोल के नतीजे के आधार पर यह कहा जा रहा है कि लगभग 66% लोगों ने अमेरिका में नई पार्टी बनाने का समर्थन किया है जबकि 35% लोगों ने विरोध में अपना समर्थन व्यक्त किया था। एलॉन मस्क ने इसके बाद अब सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 66% लोग अमेरिका में नई पार्टी चाहते हैं और अब यह लोगों को मिलेगी। अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार करने की जब बात आती है तो अमेरिका में दोनों ही पार्टियों एक जैसी हैं।
अमेरिका में दो पार्टियों का वर्चस्व
लंबे समय से अमेरिका की राजनीति में दो ही पार्टियों का वर्चस्व रहा है। लगभग 150 साल से रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी ही अमेरिका में सरकार बनाती आई है। राष्ट्रपति चुनाव से लेकर निचले स्तर तक के चुनाव में इन दोनों पार्टियों का दबदबा देखने को मिलता है। इसी वजह से अमेरिकी लोकतंत्र में इसे two पार्टी सिस्टम के नाम से जाना जाता है। रिपब्लिकन पार्टी गुलामी के विरोध के चलते 1854 में पहली बार बनी थी। जिसके अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति चुने गए थे। 20वीं सदी में रिपब्लिकन पार्टी को टैक्स कटौती और व्यापार के समर्थन वाली पार्टी के रूप में जाना जाता है। दूसरी तरफ 1828 के दौर में डेमोक्रेटिक पार्टी की शुरुआत हुई थी जिसे आम जनता और किसानो की पार्टी मानी जाती है। बताया जाता है कि 20वीं सदी में नागरिक अधिकारों की पैरोकार का नए समझौते और आर्थिक सुधारो के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी समर्थन के रूप में जानी जाती है।
क्या सफल हो पाएंगे एलन मस्क
अमेरिका में लंबे समय से दो पार्टियों का ही दबदबा रहा है। कई मौके ऐसे आए हैं जब अमेरिका में तीसरी पार्टी का गठन किया गया लेकिन वह चुनाव में सफल नहीं हो पाई। अनेक प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा अमेरिका में तीसरी पार्टी खड़ी करने की कोशिश तो की गई लेकिन चुनाव के नतीजे के बाद वह लंबे समय तक नहीं चल पाई। अब दिग्गज अरबपति एलन मस्क के द्वारा अमेरिका पार्टी का गठन किए जाने के बाद यही सवाल उठाए जा रहे हैं कि दो पार्टी सिस्टम वाले अमेरिका देश में एलन मस्क की यह पार्टी कब तक जिंदा रह पाएगी। यदि एलन मस्क इन दोनों पार्टियों को चुनौती दे पानी में सफल होता है तो यह उनके लिए बड़ी सफलता होगी। अन्यथा लंबे समय से चला आ रहा दो पार्टी सिस्टम एक बार फिर एलन मस्क को मात देगा।