Trump Tariff Policy के तहत भारत और ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया गया, जिससे दोनों देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आपसी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, आतंकवाद पर ब्राजील ने दिया भारत को समर्थन

Modi Brazil Visit : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 10 जुलाई तक अपनी विदेश यात्रा पर हैं। अपनी विदेश यात्रा के दौरान मोदी के द्वारा विभिन्न देशों का दौरा किया जा रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के द्वारा आतंकवाद पर मांगे समर्थन के जवाब में ब्राजील के द्वारा पहलगाम हमले तथा आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही।  ब्राजील के द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति पर भारत को समर्थन दिया गया है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील से मिले समर्थन और सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा।

आतंकवाद पर मिलेगा ब्राजील का साथ

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आतंकवाद के मुद्दे को ब्रिक्स सम्मेलन में भी जोर शोर से उठाया गया था। आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस नीति तथा डबल स्टैंडर्ड नीति पर भारत और ब्राजील दोनों ने सहमति जताई है। ब्राजील ने भारत को यह भरोसा दिलाया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह भारत का साथ देगा। मोदी के द्वारा आतंकवाद के मुद्दे को ब्रिक्स सम्मेलन में उठाए जाने के बाद साझा दस्तावेज में भी पहलगाम हमले की निंदा की गई थी। आतंकवाद पर साथ देने के साथ-साथ ब्राजील और भारत के बीच डिफेंस तथा रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।

ट्रंप ने किया ब्रिक्स देशों पर 10% टैरिफ का ऐलान

विदेश यात्रा के अंतिम दौर में मोदी पहुंचें नामीबिया, 27 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का नामीबिया दौरा

जैकलिन को सुकेश ने बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत, पहले भी लिख चुके सुकेश कई लेटर

ऑनलाइन खरीदा गया था पुलवामा अटैक के लिए विस्फोटक -रिपोर्ट

मोदी को ब्राजील ने किया सम्मानित

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति के द्वारा ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। ब्राजील के द्वारा ‘ग्रैंड कलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करने के पीछे भारत और ब्राजील के संबंधों को मजबूत करना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद विभिन्न देशों के द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

दोनों देशों ने रखा 20 अरब डॉलर का लक्ष्य

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राज़ील यात्रा के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौते भी हुई है। इसके अलावा अगले 5 साल में ब्राजील और भारत के व्यापार को 20 अरब डालर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मजाक के अंदाज में कहा कि क्रिकेट भारतीयों का जुनून है तो वहीं फुटबॉल ब्राजील की आत्मा है। ऐसे में चाहे गेंद बाउंड्री के पार जाए या गोल पोस्ट में 20 अरब डॉलर की साझेदारी भारत और ब्राजील दोनों के लिए मुश्किल नहीं है। पर्यावरण और क्लीन एनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी ने बोलते हुए कहा कि यह दोनों देशों की प्राथमिकता में शामिल है।

 

मोदी को मिला 26 वा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को ब्राज़ील के द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया गया। यह मोदी के लिए किसी देश का पहला सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार नहीं है बल्कि इससे पहले कई देशों के द्वारा भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान घाना, त्रिनिँनाद और टोबेगो  और साइप्रस के द्वारा भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस तरह कुल मिलाकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी 26 अलग-अलग देशों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मोदी कई देशो के द्वारा सम्मानित होने वाले पहले विदेशी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी बने हैं।

Modi Brazil Visit पीएम मोदी को ब्राजील ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद पर भारत को ब्राजील का समर्थन मिला।
Modi Brazil Visit पीएम मोदी को ब्राजील ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद पर भारत को ब्राजील का समर्थन मिला।
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोदी पहुंचे थे ब्राज़ील

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए ब्राज़ील पहुंचे थे। ब्राजील में आयोजित हुआ ब्रिक्स देशो  का 17 वा  सम्मेलन भारत के लिए खास रहा था।  ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 वीं बार इस सम्मेलन का हिस्सा बने थे। प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से 10 जुलाई तक विदेशी दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई अन्य देशों की भी यात्रा की। मोदी का यह दौरा 10 जुलाई को नामीबिया दौरे से समाप्त होगा।

 

उभरती अर्थव्यवस्थाओं का संगठन है ब्रिक्स

ब्रिक्स संगठन वर्तमान में उभरती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन है। इस समूह में 11 देश शामिल हैं जिनमें इंडोनेशिया, सऊदी अरब, ब्राजील, रूस, चीन, भारत, मिश्र, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, इथोपिया, संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। इस संगठन का उद्देश्य इसके सदस्य देशों के बीच सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। ब्रिक्स संगठन की शुरुआत के समय इसके चार देश सदस्य थे। इस संगठन के संस्थापक देश में चीन ब्राजील भारत और रूस शामिल हैं। इसके बाद लगातार दूसरे देश भी इस संगठन से जुड़ते चले गए।

पश्चिमी देशों से मुकाबला के लिए बना ब्रिक्स

ब्रिक्स संगठन की शुरुआत पश्चिमी देशों से मुकाबला करने के लिए की गई थी। 2000 के शुरुआती दौर में दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पूरी तरह से पश्चिमी देशों का एकाधिकार था। पश्चिमी देशों के एकाधिकार के कारण सभी प्रमुख फैंसलो को इन्हीं के द्वारा किया जाता रहा था। सोवियत संघ के पतन के बाद लगातार पश्चिमी देशों के द्वारा विश्व की अर्थव्यवस्था पर दबदबा बनाया हुआ था। इस दबदबे को कम करने के लिए ही ब्राजील चीन भारत और रूस के द्वारा ब्रिक्स संगठन का निर्माण किया गया। शुरुआत में ब्रिक्स संगठन को ब्रिक के नाम से ही जाना जाता था। गरीब देशो की आवाज को मजबूती देना तथा ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों को मजबूत करना इस संगठन का उद्देश्य था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *