Trump Ukraine War : लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने को लेकर अमेरिका के द्वारा भरपूर कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस युद्ध को लेकर बातचीत करने के लिए ही अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की होने वाली है मुलाकात मलेशिया में होगी। मलेशिया के कुआलालंपुर में हो रहे आसियान ओरिजिनल फोरम में भाग लेने के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्री पहुंचेंगे। जहां पर अलग से मुलाकात करते हुए रूस और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक वह इसमें सफल नहीं हो पाए हैं।
पुतिन पर सख्त हुए ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय रूस के राष्ट्रपति पुतिन से नाराज बताए जा रहे हैं। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन और रूस के युद्ध को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ट्रंप का आरोप है कि पुतिन के द्वारा बार-बार उनसे झूठ बोला गया। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के द्वारा उनसे मीठी-मीठी बात जरूर की जाती है लेकिन उनका कोई मतलब नहीं निकलता है। पुतिन के द्वारा हर बार हमसे झूठ बोला जा रहा है। पुतिन की वजह से रूस और यूक्रेन के मध्य शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जबकि हम युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त नहीं किया गया तो तेल उद्योग से संबंधित पाबंदी रूस पर लगा दी जाएगी। लगातार दुनिया के विभिन्न देशों को टैरिफ की धमकी देने वाले अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।
ब्राज़ील पर ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ, पूर्व राष्ट्रपति पर मुकदमे की ट्रम्प ने करी निंदा
अमेरिका के टैरिफ से भारत को होगा फायदा या नुकसान!
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला आज से, दोनों ही टीम बनाना चाहेंगी बढ़त
यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोकने पर ट्रंप ने जताई नाराजगी; ट्रंप को बिना बताए रोकी थी सप्लाई
ट्रंप बोले- रूस के राष्ट्रपति पुतिन से नहीं है खुश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन से खुश नहीं है। रूस के राष्ट्रपति के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन के ऊपर किया जा रहे हमलो को नहीं रोका गया है। यूक्रेन के ऊपर रूस के द्वारा लगातार किए जा रहे हमले के कारण ही अमेरिका के द्वारा एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इससे कुछ दिनों पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस के राष्ट्रपति से संपर्क में बताये जा रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि यूक्रेन और रूस के मध्य लंबे समय से चली आ रही जंग खत्म हो। लेकिन रूस के द्वारा यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमलो को देखते हुए अमेरिका ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि लंबे समय से चल रही है रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन को खुद रूस से बचना होगा। आपको बता दे कि अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को सप्लाई किया जा रहे हथियारों को पिछले हफ्ते रोक दिया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका से हथियार तथा डिफेंस सिस्टम को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा अब एक बार फिर हथियार सप्लाई शुरू करने की बात को स्पष्ट कर दिया गया है।
सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा भेजेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों में सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा होंगे ताकि रूस के द्वारा किए जाने वाले हमले में यूक्रेन अपना बचाव कर सके। ट्रंप का कहना है कि हम यूक्रेन को कुछ नए हथियार भेजने पर विचार कर रहे हैं। हमें ऐसा करना ही पड़ेगा क्योंकि यूक्रेन को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। यूक्रेन पर लगातार भारी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में अपने आप का बचाव करना यूक्रेन के लिए जरूरी है।
ट्रंप को बिना बताए रोकी थी हथियार सप्लाई
यूक्रेन के द्वारा लगातार अमेरिका से हथियार सप्लाई रुक जाने के बाद हथियार सप्लाई को एक बार पुन बहाल करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने का फैसला लिया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोकने पर नाराजगी जताई है। ट्रंप का कहना है की रक्षा मंत्रालय पेंटागन के द्वारा बिना उनको जानकारी दिए यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोक दी थी। रक्षा मंत्रालय के द्वारा लिए गए इस फैसले से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैरान थे। रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से युद्ध चल रहा है।