Russia North Korea Meeting : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। रूस के विदेश मंत्री के द्वारा इस मुलाकात की जानकारी शेयर की गई है। रूस के विदेश मंत्रालय के द्वारा टेलीग्राम पर रूस के विदेश मंत्री और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दोनों नेता हाथ मिलाकर गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। रूस के विदेश मंत्री अपनी उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान रविवार तक रहेंगे। दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर कोरिया के द्वारा हाल ही में रूस को सैन्य सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी।
सैन्य और राजनीतिक संबंधों पर होगी चर्चा
रूस के विदेश मंत्री के द्वारा उत्तर कोरिया की यात्रा करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनीतिक संबंध कैसे मजबूत हो इसे लेकर उत्तर कोरिया और रूस के विदेश मंत्री के बीच चर्चा होने की संभावना है। उत्तर कोरिया के द्वारा कुछ समय पहले ही रूस को मिसाइल देने की बात कही गई थी। ऐसे में रूस के विदेश मंत्री के द्वारा उत्तर कोरिया का दौरा करने के बाद इसे लेकर बात और आगे बढ़ सकती है। रूस के विदेश मंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से युद्ध चल रहा है।
हिंदू समर्थक अर्थशास्त्री की बांग्लादेश में गिरफ्तारी, भ्रष्टाचार के मामले में किया गया गिरफ्तार
हमने गिराए भारत के छह लड़ाकू विमान -पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का बड़ा दावा
दोनों इंजन बंद होने से हुआ था अहमदाबाद विमान हादसा -रिपोर्ट
चुनाव के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग किया गया स्थगित, बोर्ड चेयरमैन के द्वारा की गई घोषणा
उत्तर कोरिया ने की थी सैनिक भेजने की घोषणा
कोरिया के द्वारा इससे पहले रूस को समर्थन देते हुए मिसाइल देने के साथ-साथ सैनिक भेजने की भी बात कही थी। उत्तर कोरिया के द्वारा रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में हजारों सैनिक भेजने का वादा किया गया था। रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में रूस का समर्थन करने के लिए नॉर्थ कोरिया के द्वारा यह कदम उठाया गया था। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को सैन्य हथियारों की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में नॉर्थ कोरिया के द्वारा रूस को दिए जा रहे इस समर्थन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की मुलाकात को इस दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुतिन ने भी किया था उत्तरी कोरिया का दौरा
रूस के विदेश मंत्री के द्वारा उत्तरी कोरिया पहुंचने से पहले रूस के राष्ट्रपति के द्वारा भी उत्तरी कोरिया की यात्रा की गई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा उत्तरी कोरिया की यात्रा 19 जून 2024 को की गई थी। रूस के राष्ट्रपति के द्वारा 2024 में की गई यह यात्रा उत्तरी कोरिया की पहली आधिकारिक यात्रा थी। पुतिन के द्वारा इस यात्रा के दौरान रूस के साथ बड़े स्तर पर सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसी दौरान उत्तर कोरिया के द्वारा रूस को मिसाइल देने का वादा किया गया था। ऐसे में एक बार फिर रूस के विदेश मंत्री की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग से मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत कर सकती है।

पुतिन पर सख्त हुए ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय रूस के राष्ट्रपति पुतिन से नाराज बताए जा रहे हैं। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन और रूस के युद्ध को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ट्रंप का आरोप है कि पुतिन के द्वारा बार-बार उनसे झूठ बोला गया। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के द्वारा उनसे मीठी-मीठी बात जरूर की जाती है लेकिन उनका कोई मतलब नहीं निकलता है। पुतिन के द्वारा हर बार हमसे झूठ बोला जा रहा है। पुतिन की वजह से रूस और यूक्रेन के मध्य शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जबकि हम युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त नहीं किया गया तो तेल उद्योग से संबंधित पाबंदी रूस पर लगा दी जाएगी। लगातार दुनिया के विभिन्न देशों को टैरिफ की धमकी देने वाले अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।
एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि लंबे समय से चल रही रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन को खुद रूस से बचना होगा। आपको बता दे कि अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को सप्लाई किया जा रहे हथियारों को पिछले सब हफ्ते रोक दिया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका से हथियार तथा डिफेंस सिस्टम को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा अब एक बार फिर हथियार सप्लाई शुरू करने की बात को स्पष्ट कर दिया गया है।
1 जुलाई को लगाई थी हथियार सप्लाई पर रोक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल से ही लगातार यूक्रेन को हथियार सप्लाई किया जा रहे थे। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध में अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को सपोर्ट किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई को ट्रंप सरकार के द्वारा यूक्रेन को सप्लाई किया जा रहे हथियारों को रोक दिया गया था। अमेरिका सरकार के द्वारा यह तर्क दिया जा रहा था कि अमेरिका के हथियार भंडार में आ रही कमी के कारण यह फैसला लिया गया है । इसके बाद लगातार यूक्रेन के द्वारा अमेरिका से हथियार सप्लाई तथा डिफेंस सिस्टम की मांग की जा रही थी जिसके बाद अमेरिका के द्वारा यह कदम उठाए जा रहे है।