Donald Trump Nobel शांति पुरस्कार के लिए पाकिस्तान और इजराइल ने की मांग, ट्रंप ने विश्व में 6 बड़े संघर्षों को खत्म करने का दावा किया।

पुतिन की कार्यशैली हमें पसंद नहीं -ट्रंप, यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देगा अमेरिका

Trump Putin Conflict : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इस समय नाराज चल रहे हैं। कुछ समय पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी। एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन दिन में हमसे अच्छी बात करते हैं और रात में यूक्रेन पर बम बरसते हैं। हमें पुतिन की यह कार्य शैली पसंद नहीं है। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह भी ऐलान कर दिया है कि यूक्रेन के साथ चल रहे जंग में रूस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देने जा रहा है। अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को अब हथियार सप्लाई नाटो के माध्यम से की जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई पर रोक लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई थी। ट्रंप ने कहा कि मैं नाटो के महासचिव से मुलाकात करने वाला हूं और हम यूक्रेन को जल्द ही उन्नत हथियार प्रदान करने की कोशिश करेंगे। अमेरिका के द्वारा हथियार दिए जाएंगे जबकि नाटो इसके बदले में 100% भुगतान करेगा।

एक दूसरे से अलग हुए साइना नेहवाल और पी कश्यप

भारत आज भी सारे जहां से अच्छा -शुभांशु शुक्ला, अंतरिक्ष यात्री ने दोहराई राकेश शर्मा की बात

पाकिस्तान में पसंद की जा रही रामायण, AI के इस्तेमाल से हो रहा रामायण का मंचन

रोमांचक मोड़ में पहुंचा लॉर्ड्स टेस्ट, भारत ने गंवाए 4 विकेट

रूस पर बनाया जाएगा दबाव

अमेरिका से मिल रही खबरों के मुताबिक अब आने वाले समय में यूक्रेन को अमेरिका के द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार आपूर्ति की जाएगी। रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से चल रहे युद्ध को निर्णायक स्थिति में पहुंचने के बाद अमेरिका के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अमेरिका के द्वारा रूस को सबक सिखाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने बताया कि ट्रंप को हल्के में लेना पुतिन पर भारी पड़ सकता है। पुतिन के द्वारा यह बड़ी गलती की गई है।

आने वाले कुछ हफ्तों में अमेरिका के द्वारा रूस पर भारी दबाव बनाया जाएगा। अमेरिका के द्वारा एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो के महासचिव से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाटो और अमेरिका मिलकर यूक्रेन को सहायता प्रदान करने पर बातचीत करेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में यूक्रेन को अमेरिका के द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और अन्य हथियार शामिल होंगे।

 

पुतिन पर सख्त हुए ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय रूस के राष्ट्रपति पुतिन से नाराज बताए जा रहे हैं। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन और रूस के युद्ध को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ट्रंप का आरोप है कि पुतिन के द्वारा बार-बार उनसे झूठ बोला गया। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के द्वारा उनसे मीठी-मीठी बात जरूर की जाती है लेकिन उनका कोई मतलब नहीं निकलता है। पुतिन के द्वारा हर बार हमसे झूठ बोला जा रहा है। पुतिन की वजह से रूस और यूक्रेन के मध्य शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जबकि हम युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त नहीं किया गया तो तेल उद्योग से संबंधित पाबंदी रूस पर लगा दी जाएगी। लगातार दुनिया के विभिन्न देशों को टैरिफ की धमकी देने वाले अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।

Trump Putin Conflict: ट्रंप ने पुतिन की दोहरी नीति पर जताई नाराजगी, रूस को चेतावनी दी- यूक्रेन को फिर से भेजेंगे हथियार
Trump Putin Conflict: ट्रंप ने पुतिन की दोहरी नीति पर जताई नाराजगी, रूस को चेतावनी दी- यूक्रेन को फिर से भेजेंगे हथियार
एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि लंबे समय से चल रही  रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन को खुद रूस से बचना होगा। आपको बता दे कि अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को सप्लाई किये जा रहे हथियारों को पिछले हफ्ते रोक दिया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका से हथियार तथा डिफेंस सिस्टम को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा अब एक बार फिर हथियार सप्लाई शुरू करने की बात को स्पष्ट कर दिया गया है।

सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा भेजेगा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों में सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा होंगे ताकि रूस के द्वारा किए जाने वाले हमले में यूक्रेन अपना बचाव कर सके। ट्रंप का कहना है कि हम यूक्रेन को कुछ नए हथियार भेजने पर विचार कर रहे हैं। हमें ऐसा करना ही पड़ेगा क्योंकि यूक्रेन को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। यूक्रेन पर लगातार भारी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में अपने आप का बचाव करना यूक्रेन के लिए जरूरी है।

 

यूक्रेन लगातार कर रहा था हथियारों की मांग

लंबे समय से रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध में अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को सपोर्ट किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई के बाद अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद अमेरिका के राजदूत को यूक्रेन की राजधानी कीव में बुला कर यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा हथियार सप्लाई की मांग की गई थी। यूक्रेन का कहना है कि यदि समय रहते अमेरिका के द्वारा हथियार सप्लाई नहीं की गई तो रूस से यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेगा। यूक्रेन लगातार अमेरिका से सेल्फ डिफेंस तथा हथियारों की मांग करता रहा है ताकि रूस को उसी की भाषा में जवाब दिया जा सके। अमेरिका के द्वारा हथियार भंडार कम होने का तर्क देकर यूक्रेन की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा था लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका सरकार रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन को सपोर्ट करती रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *