Russia Ukraine War पर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा युद्ध खत्म होगा पर समय तय नहीं। अमेरिका लगातार यूक्रेन को सुरक्षा और हथियारों से मदद देगा।

अमेरिका से हथियार मिलने पर मास्को पर हमला कर सकता है यूक्रेन

Trump Russia Ukraine : रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। इसी बीच अमेरिका के द्वारा एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का ऐलान किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात का ब्यौरा सामने आया है। दोनों के बीच हुई मुलाकात में जब अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या आप मास्को पर हमला कर सकते हैं?  तो इसके जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यदि अमेरिका के द्वारा हमें हथियार उपलब्ध कराए गए तो हम मास्को पर हमला करने में पीछे नहीं रहेंगे। लगातार रूस पर अमेरिका और यूक्रेन दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोक देने के बाद एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की घोषणा की है।

4 जुलाई को हुई थी मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति की जिस मुलाकात का ब्यौरा अब सामने निकल कर आया है। वह मुलाकात 4 जुलाई को हुई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लंबे समय से जंग पर चर्चा हुई। अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन को समर्थन करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ रणनीति बनाते हुए नजर आ रहे हैं। रूस को घेरने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के महासचिव से भी मुलाकात की थी। अमेरिका यूक्रेन को होने वाली हथियार सप्लाई नाटो के माध्यम से करने वाला है जिसके बदले में नाटो अमरीका को 100% भुगतान करेगा।

27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज की टीम, ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप

चीन के राष्ट्रपति से भारतीय विदेश मंत्री की हुई मुलाकात; भारत-चीन के रिश्तों को लेकर हुई चर्चा

यूक्रेन को जल्द मिल सकता है नया प्रधानमंत्री; राष्ट्रपति ने की यूलिया के नाम की सिफारिश

50 दिन में युद्ध खत्म नहीं तो रूस पर 100% टैरिफ -ट्रंप

50 दिन में युद्ध खत्म नहीं तो रूस पर 100% टैरिफ -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन को घेरने का कार्य कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन के द्वारा सिर्फ मीठी-मीठी बातें की जाती है जबकि युद्ध को खत्म करने की दिशा में उनकी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जाता है। दिन में बात करने के बाद में रात में पुतिन बम बरसाते हैं। इसी बीच एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस पर दबाव बनाने की कोशिश करते हुए कहा कि यदि रूस और यूक्रेन युद्ध को रूस ने जल्दी खत्म नहीं किया तो आने वाले समय में रूस पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाया जाएगा। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर रूस पर लगातार वैश्विक दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी रूस को यूरोप का सबसे बड़ा खतरा बताया था। अमेरिका भी लगातार यूक्रेन को इस युद्ध में समर्थन कर रहा है।  एक बार फिर बड़े स्तर पर हथियार सप्लाई करने की घोषणा अमेरिका के द्वारा की गई है।

ट्रंप बोले-ट्रेड को कई चीजों के लिए इस्तेमाल करता हूं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर युद्ध खत्म नहीं करने की स्थिति में बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि वैसे तो मैं ट्रेड को कई चीजों के लिए उपयोग में लेता हूं लेकिन यह युद्ध को खत्म करने के लिए बहुत अच्छा हथियार है। यदि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को 50 दिन में शांति में नहीं बदला गया या शांति समझौता नहीं किया गया तो रूस पर 100% टैरिफ अमेरिका के द्वारा लगाया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी रूस के राष्ट्रपति के प्रति अपनी नाराजगी जता चुके हैं। ट्रंप और नाटो के महासचिव के बीच हुई मुलाकात में यूक्रेन को और अधिक मात्रा में हथियार उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया। अमेरिका का मानना है कि रूस के द्वारा किए जा रहे हमलों से बचने के लिए यूक्रेन को अधिक हथियारों की जरूरत है।

Trump Russia Ukraine: डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को दी 100% टैरिफ की चेतावनी, यूक्रेन को फिर से हथियार देने का किया ऐलान, युद्ध जल्द खत्म करें पुतिन।
Trump Russia Ukraine: डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को दी 100% टैरिफ की चेतावनी, यूक्रेन को फिर से हथियार देने का किया ऐलान, युद्ध जल्द खत्म करें पुतिन।
रूस पर लगेगा सेकेंडरी टैरिफ -Trump

रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से युद्ध चल रहा है। इसे खत्म करने की कोशिश अमेरिका के द्वारा लगातार की जा रही है लेकिन रूस के द्वारा इस पर सहमति नहीं दी जा रही है। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस को धमकी दी है कि यदि 50 दिनों में शांति समझौता नहीं किया गया तो रूस पर 100% टैरिफ होगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि रूस पर लगाए जाने वाला टैरिफ सेकेंडरी टैरिफ होगा अर्थात रूस के ऊपर तो टैरिफ लगेगा ही लेकिन रूस से तेल खरीदने वाले दूसरे देशों पर भी विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिका के द्वारा यह कदम रूस की घेराबंदी करने के लिए किये जा रहे हैं ताकि रूस पर अधिक से अधिक दबाव बनाया जा सके और लंबे समय से चल रहे यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म किया जा सके।

मुझे बेवकूफ नहीं बना सकते पुतिन -ट्रंप

रूस और यूक्रेन के युद्ध पर बयान देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि पुतिन के द्वारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों को बेवकूफ बनाया गया लेकिन वह मुझे बेवकूफ नहीं बना सकते। अब रूस के ऊपर एक्शन लेना काफी जरूरी हो गया है। पुतिन को भी इस बात का पता है कि दोनों देशों के बीच क्या डील है। उन्होंने कहा कि पुतिन से मेरी हमेशा अच्छी बातचीत होती है लेकिन अच्छी बातचीत के बावजूद पुतिन उस बात पर सहमत नहीं होते हैं। बात करने के बाद जब मैं घर पहुंचता हूं तो फर्स्ट लेडी से पुतिन के साथ हुई बातचीत बताता हूं। जिस पर उनके द्वारा मुझे यह बताया जाता है कि अभी-अभी यूक्रेन के एक और शहर पर हमला हुआ है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप ने कहा कि हमने कई बार रूस के साथ शांति समझौता कर लिया लेकिन फिर भी युद्ध समाप्त नहीं हो रहा है। युद्ध के लिए हम जिम्मेदार नहीं है लेकिन हम इसे जल्दी खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *