Pakistan Flood Crisis के कारण पाकिस्तान के कई जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। भारी बारिश से अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पाक के पंजाब में बाढ़ से हालात बेकाबू; 60 से अधिक मौत, लगातार चल रहा बचाव कार्य

Pakistan Flood Crisis : पाकिस्तान वर्तमान में बाढ़ की समस्या से गुजर रहा है। पाकिस्तान के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में 60 से भी अधिक लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। विभिन्न इलाकों में लगातार बचाव का कार्य जारी है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान के कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तान पंजाब के कई जिलों में बाढ़ के कारण हालात बेकाबू है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक अब तक बाढ़ से पाकिस्तान के ओकरा में नौ लोगों की, पुनकप्लान  में तीन, साहिवाल में पांच, लाहौर में 15 और फैसलाबाद में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण मौत का शिकार हुए लोगों को सरकार की तरफ से मुआवजे की घोषणा की जा रही है।

17 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

पाकिस्तान में वर्तमान में बाढ़ की समस्याओं का सामना किया जा रहा है। इसी के साथ आने वाले समय में भी पाकिस्तान में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई तक पाकिस्तान में तेज बारिश और तेज हवा के साथ गरज चमक की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाढ़ के कारण हालात बेकाबू होने की स्थिति में पाकिस्तान सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।

इंडोनेशिया फार्मूले के तहत होगी भारत से ट्रेड डील -ट्रंप; बोले- अमेरिका के सामान पर भारत में नहीं लगेगा टैक्स

यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री बनी यूलिया; यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की थी सिफारिश

16 साल की उम्र में कर सकेंगे ब्रिटेन में मतदान; सरकार ने किया नियमों में बदलाव

आंद्रे रसेल ने की संन्यास की घोषणा; दो T20 मुकाबले के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

लोगों से की जा रही प्रशासन के सहयोग की अपील

पाकिस्तान में लगातार बाढ़ के कारण स्थिति बिगड़ने के कारण प्रशासन के द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ प्रशासन के द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के द्वारा सोशल मीडिया पर लोकल अधिकारियों के सहयोग की बात कही गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ और असामान्य भारी बारिश के कारण पंजाब के विभिन्न इलाकों में इमरजेंसी लगा दी गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। झेलम में लगातार बाढ़ के कारण फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 50 से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाढ़ के कारण बिगड़ी स्थिति को काबू में करने के लिए 800 से अधिक नाव और 15000 से भी ज्यादा बचाव कर्मी कार्य कर रहे हैं। पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों से लगातार ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिनके कारण हालात बिगड़े हुए हैं। रावलपिंडी में भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़के पानी में डूबी हुई है। सिंध इलाके और झेलम नदी के इलाकों में भी लगातार बचाव कार्य जारी है।

Pakistan Flood Crisis के कारण पाकिस्तान के कई जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। भारी बारिश से अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Pakistan Flood Crisis के कारण पाकिस्तान के कई जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। भारी बारिश से अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

पाकिस्तान सरकार के द्वारा बाढ़ से स्थिति बेकाबू होने के बाद विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इसके मुताबिक राजधानी इस्लामाबाद में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इमरजेंसी स्थिति में प्रशासन के द्वारा लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध करने को लेकर विभागों को निर्देशित किया गया है। नागरिकों को फील्ड में सभी तरह की मदद मिले इसके लिए पाकिस्तान सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस्लामाबाद में सभी चल मार्गो, हाईवे और नालों की निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी 24 घंटो में पाकिस्तान में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तानी रेडियो के द्वारा पाकिस्तान के विभिन्न जिलों में आगामी समय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

10 घंटे में 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश

पंजाब के चकवाल जिले में अचानक बादल फट जाने से स्थिति बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि चकवाल में बादल फटने के कारण 10 घंटे में 400 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश दर्ज हुई। इसके कारण शहर में अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और लोग पानी के बीच फंसे हुए नजर आए। वर्तमान में बाढ़ के हालात से जूझ रहे पाकिस्तान को आने वाले समय में भी राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि पाकिस्तान के अधिकतर जिलों में आगामी समय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी कारण पाकिस्तान के प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले समय में तनाव पैदा हो जाने के बाद लंबे समय से चली आ रही दोनों देशों के बीच की सिंधु जल संधि को भारत के द्वारा स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि सिंधु जल संधि स्थगित कर देने के बाद पाकिस्तान की विभिन्न इलाकों में सूखा पैदा हो सकता है। इसी के साथ जल संसाधन के द्वारा जल के आंकड़े पाकिस्तान के साथ साझा नहीं किए जाने की स्थिति में अचानक जल पाकिस्तान की नदियों में छोड़ने पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। उससे पहले ही पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना किया जा रहा है। पाकिस्तान में अब तक सैकड़ो लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो चुकी है जबकि बड़ी मात्रा में लोग घायल बताए जा रहे हैं। आने वाले समय में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मौत की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *