Colombia Porn Star को सरकार में उप मंत्री बनाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति ने छवि खराब होने का हवाला देते हुए नाराजगी जताई।

पोर्न स्टार को बनाया गया कोलंबिया सरकार में उप मंत्री; उपराष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

Colombia Porn Star : कोलंबिया की सरकार में पोर्न स्टार को महत्वपूर्ण पद देने के बाद विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोलंबिया में दो पूर्व पोर्न स्टार को उप मंत्री बनाया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति के द्वारा इसका विरोध जताया गया। उनका कहना है कि ऐसा करने से सरकार की छवि को बड़ी स्तर पर नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व पोर्न फिल्मों में काम कर चुके दो लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। समाज के कमजोर वर्गों को सरकारी मदद प्रदान करने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोलंबिया के राष्ट्रपति के द्वारा इन्हें उप मंत्री बनाया गया है जिसे लेकर लगातार कोलंबिया के उपराष्ट्रपति के द्वारा नाराजगी जताई जा रही है। जिन लोगों को कोलंबिया सरकार के द्वारा सामान्य मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उन दोनों स्टार के द्वारा पहले पोर्न इंडस्ट्री में कार्य किया जा चुका है।

इनमें एक उमान नामक महिला है। इस महिला के द्वारा अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर की गई थी। कोलंबिया के एक यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता का पढ़ाई करने के बाद वह अख़बार और मीडिया की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ी थी। दूसरे व्यक्ति की नियुक्ति की गई है उनमें फ्लोरिन शामिल है। फ्लोरीन अप्रैल 2025 से राजनीति में कार्य कर रहे हैं। शुरुआत में उनके द्वारा रूढ़िवादी देश में एक पिछड़े हुए समुदाय को लेकर कार्य किया गया था लेकिन उन्हें जब इस कार्य में जान से मारने की धमकी मिलने लगी तो वह इस कार्य को छोड़कर पेरिस चले गए। अपना जीवन यापन करने के लिए उनके द्वारा अलग-अलग कार्य किए गए लेकिन बाद में वह पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ गए।

रूस की सीमा के नजदीक अमेरिका तैनात करेगा परमाणु पनडुब्बिया

इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड; सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का बनाया रिकॉर्ड

रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत : ट्रंप; भारत स्पष्ट कर चुका अपना स्टैंड

ट्रंप के तारीफ के विरुद्ध ब्राजील ने उठाई आवाज; ‘दबाव में नहीं होगा समझौता’

राष्ट्रपति ने किया फैसले का बचाव

कोलंबिया में दो पूर्व पोर्न स्टार को उप मंत्री बनाए जाने के बाद लगातार सरकार की आलोचना हो रही है। इस आलोचना में कोलंबिया के उपराष्ट्रपति भी शामिल है। हालांकि कोलंबिया के राष्ट्रपति के द्वारा इसका बचाव किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति मार्गेट का कहना है कि पूर्व पोर्न स्टार को नियुक्ति देने से सरकार की छवि खराब होती जा रही है। ऐसे लोगों की नियुक्ति होने से मंत्रालय की छवि और मकसद को नुकसान पहुंचना स्वाभाविक है। पूर्व पोर्न स्टार को सामान्य मंत्रालय के तहत उप मंत्री बनाया गया है। आपको बता दे कि इस मंत्रालय को कोलंबिया के राष्ट्रपति के द्वारा सन 2022 में बनाया गया था। इस मंत्रालय का उद्देश्य कमजोर और अंतिम लाइन पर खड़े लोगों की मदद करना है जिनमें गरीब, आदिवासी लोग और महिलाएं शामिल हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति के द्वारा सर्वप्रथम इस मंत्रालय की जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति को ही दी गई थी। अश्वेत महिला और सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन फरवरी 2025 में उनके द्वारा इस पद से इस्तीफा दे दिया गया था। जिसके बाद दो पूर्व पोर्न स्टार को इस मंत्रालय से जोड़ा गया है।

Colombia Porn Star को सरकार में उप मंत्री बनाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति ने छवि खराब होने का हवाला देते हुए नाराजगी जताई।
Colombia Porn Star को सरकार में उप मंत्री बनाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति ने छवि खराब होने का हवाला देते हुए नाराजगी जताई।
पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ उतरे सामाजिक क्षेत्र में

जिन लोगों को कोलंबिया सरकार के द्वारा सामान्य मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उन दोनों स्टार के द्वारा पहले पोर्न इंडस्ट्री में कार्य किया जा चुका है। इनमें एक उमान नामक महिला है। इस महिला के द्वारा अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर की गई थी। कोलंबिया के एक यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता का पढ़ाई करने के बाद वह अख़बार और मीडिया की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके द्वारा एक किताब का भी लेखन किया गया था। सन 2017 में उनके द्वारा पत्रकारिता को छोड़कर पोर्न इंडस्ट्री का चुनाव किया गया।

पोर्न इंडस्ट्री में कार्य करने का फैसला उनका खुद का चुनाव बताया गया था। उन्होंने बताया था कि वह इस दुनिया को समझना चाहती थी। उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में उतरने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा प्राप्त की थी। इसके लिए उन्होंने यूरोप में शूटिंग भी की थी। हालांकि उनके द्वारा कुछ समय बाद 2019 में पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया गया। इसके बाद में लगातार सामाजिक कार्यों में जुड़ गई। उनका कहना है कि इस कार्य के कारण समाज में सम्मान प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में इस कार्य को छोड़ते हुए उन्होंने महिलाओं के अधिकार सम्मान और स्वतंत्रता के लिए लड़ना शुरू कर दिया। ऐसे में अब अपने आप को वह सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक के रूप में प्रस्तुत करती हुई दिखाई देती है।

कोलंबिया के सरकार के द्वारा जिस दूसरे व्यक्ति की नियुक्ति की गई है उनमें फ्लोरिन शामिल है। फ्लोरीन अप्रैल 2025 से राजनीति में कार्य कर रहे हैं। शुरुआत में उनके द्वारा रूढ़िवादी देश में एक पिछड़े हुए समुदाय को लेकर कार्य किया गया था लेकिन उन्हें जब इस कार्य में जान से मारने की धमकी मिलने लगी तो वह इस कार्य को छोड़कर पेरिस चले गए। अपना जीवन यापन करने के लिए उनके द्वारा अलग-अलग कार्य किए गए लेकिन बाद में वह पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ गए। 2022 में कोलंबिया में नए राष्ट्रपति का चुनाव होने के साथ ही उनके द्वारा अपने देश में लौटने का निर्णय लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *