Philippines President India : फिलिपींस के राष्ट्रपति इस समय भारतीय दौरे पर आए हुए हैं। फिलिपींस के राष्ट्रपति का यह भारतीय दौरा 5 दिन का है। उन्होंने अपने भारतीय दौरे के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात हैदराबाद हाउस में हुई। प्रधानमंत्री मोदी और फिलिपींस के राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले तथा आतंकवाद के खिलाफ फिलिपींस के द्वारा भारत का साथ दिए जाने के लिए फिलिपींस का शुक्रिया कहा गया।
फिलिपींस और भारत के बीच विभिन्न समझोतो पर सहमति बनने के साथ-साथ दोनों नेताओं के द्वारा एक डाक टिकट भी इस मुलाकात के दौरान जारी किया गया। फिलिपींस के राष्ट्रपति के द्वारा भारतीय यात्रा के दौरान कर्नाटक का दौरा किया जाएगा। कर्नाटक के दौरे पर उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से भी मुलाकात की जाएगी। भारत और फिलिपींस के रक्षा संबंध काफी मजबूत रहे हैं। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाले देशों में फिलिपींस एकमात्र देश है। भारत के द्वारा फिलिपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप पिछले साल भेजी जा चुकी है। फिलहाल भारत के द्वारा फिलिपींस को मिसाइल ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। 2022 में भारत और फिलिपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर 375 मिलियन डॉलर की डील हुई थी।
‘कुली’ के डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं होंगे आमिर खान; रजनीकांत से दोस्ती को बताया कैमियो का कारण
अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को बढ़ा कर किया 50%; भारत ने बताया कार्रवाई को अन्यायपूर्ण
हर मैच से सबक लेकर बचाई टीम इंडिया ने सीरीज
भारत पर आरोप लगाने वाला अमेरिका खुद कर रहा रूस से व्यापार
दोनों देश पर्यटकों को देंगे फ्री वीजा
फिलीपींस के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विभिन्न मुद्दों को लेकर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था को लेकर फिलिपींस का समर्थन किया। फिलिपींस के द्वारा भारत के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देने के फैसले को लेकर भी फिलिपींस को धन्यवाद दिया गया। भारत और फिलिपींस दोनों ने ही मिलकर जल्दी असर दिखने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। फिलिपींस के द्वारा पर्यटकों को फ्री वीजा सुविधा प्रदान करने के बाद भारत के द्वारा भी इस पर सहमति जता दी गई है। भारत के द्वारा फिलिपींस को यह आश्वासन दिया गया है कि आसियान की अगले साल होने वाली बैठक के लिए अध्यक्षता फिलिपींस को सौंपी जाए इसके लिए भारत के द्वारा सहयोग किया जाएगा। दिल्ली और मनीला के बीच सीधी फ्लाइट जल्द से जल्द शुरू करने के लिए फिलिपींस और भारत के द्वारा लगातार कार्य किया जाएगा।
भारतीय नौसेना और सरकार का जताया आभार
फिलिपींस के राष्ट्रपति मार्कोस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय नौसेना और भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने 2024 में हुई हूती विद्रोह के दौरान फिलिपींस के नागरिकों को बचाने के लिए यह धन्यवाद पारित किया। उन्होंने कहा कि इंडो पेसिफिक क्षेत्र के लिए भारत और फिलिपींस मिलकर एक स्वतंत्र कार्य करेंगे। भारतीय पर्यटकों के लिए फिलिपींस के राष्ट्रपति के द्वारा वीजा फ्री एंट्री की घोषणा भी इस दौरान की गई। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 से फिलिपींस और भारत के बीच सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने किया स्वागत
फिलिपींस के राष्ट्रपति मार्कोस के भारत पहुंचने के बाद उनके द्वारा राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर फिलिपींस के राष्ट्रपति का भारतीय राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू की मौजूदगी में फिलिपींस के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिलिपींस के राष्ट्रपति के द्वारा अपना पद संभालने के बाद यह भारत की पहली यात्रा है। फिलिपींस के राष्ट्रपति पांच दिवसीय भारतीय यात्रा पर हैं। वह सोमवार से लगातार भारतीय दौरे पर हैं। फिलिपींस के राष्ट्रपति के साथ फिलिपींस सरकार के विभिन्न मंत्रियों का एक दल भी भारतीय दौरे पर हैं। फिलिपींस के राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे समय पर है। जब भारत और फिलिपींस कूटनीतिक संबंधों को लेकर 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।
भारत और फिलिपींस के रक्षा संबंध मजबूत
फिलिपींस के राष्ट्रपति के द्वारा भारतीय यात्रा के दौरान कर्नाटक का दौरा किया जाएगा। कर्नाटक के दौरे पर उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से भी मुलाकात की जाएगी। भारत और फिलिपींस के रक्षा संबंध काफी मजबूत रहे हैं। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाले देशों में फिलिपींस एकमात्र देश है। भारत के द्वारा फिलिपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप पिछले साल भेजी जा चुकी है। फिलहाल भारत के द्वारा फिलिपींस को मिसाइल ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। 2022 में भारत और फिलिपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर 375 मिलियन डॉलर की डील हुई थी। चीन सागर में भारत और फिलिपींस की नौसेना के द्वारा संयुक्त युद्ध अभ्यास भी किया गया है। दोनों देशों की सेनाओ के द्वारा 3 अगस्त से शुरू हुआ युद्ध अभ्यास 2 दिन के लिए चला था।