Trump Putin Meeting अगले हफ्ते संभावित है, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों राष्ट्रपतियों के बीच अहम बातचीत हो सकती है।

जल्द हो सकती है ट्रंप और पुतिन की मुलाकात; यूक्रेन युद्ध को लेकर होगी चर्चा

Trump Putin Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति फलादीमीर पुतिन के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच होने वाली मुलाकात अगले हफ्ते संभव हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस मुलाकात का उद्देश्य यूक्रेन के युद्ध को खत्म करना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई थी कि इस युद्ध को लेकर जल्द ही एक अहम बैठक हो सकती है। व्हाइट हाउस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर बैठक हो सकती है।

बैठक की जगह को लेकर नहीं हुआ निर्णय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाले मुलाकात कहा होगी इसे लेकर अभी निर्णय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात अगले हफ्ते हो सकती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी के द्वारा दि गयी जानकारी के मुताबिक रूस के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की इच्छा जताई गई है।। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए यूक्रेन तथा रूस के राष्ट्रपतियों से बैठक करने के लिए तैयार हैं। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की आने वाले समय में संभावित बैठक होती है तो यह लंबे समय बाद होगा जब रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात होगी। आखिरी बार रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात 2021 में हुई थी। जिनेवा में अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की गई थी।

5 दिन के भारतीय दौरे पर फिलिपींस के राष्ट्रपति; दोनों देशों के बीच हुए विभिन्न समझौते

‘कुली’ के डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं होंगे आमिर खान; रजनीकांत से दोस्ती को बताया कैमियो का कारण

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को बढ़ा कर किया 50%; भारत ने बताया कार्रवाई को अन्यायपूर्ण

हर मैच से सबक लेकर बचाई टीम इंडिया ने सीरीज

जंग खत्म करने की कोशिश में ट्रंप

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच 2022 से लगातार युद्ध चल रहा है। ऐसे में अमेरिका के द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह युद्ध खत्म हो। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को समर्थन किया जा रहा है। अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए रूस के साथ-साथ दूसरे देशों को रूस से व्यापार नहीं करने के लिए दबाव दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यदि रूस के द्वारा 2 दिन में अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया गया तो रूस पर अमेरिका के द्वारा सेकेंडरी प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर 25% टैक्स लगाने के बाद 25% अतिरिक्त टेरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है। ट्रंप का आरोप है की भारत के द्वारा प्रतिबंध होने के बावजूद रूस से व्यापार किया जा रहा है।

 

2022 से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

Trump Putin Meeting अगले हफ्ते संभावित है, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों राष्ट्रपतियों के बीच अहम बातचीत हो सकती है।
Trump Putin Meeting अगले हफ्ते संभावित है, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों राष्ट्रपतियों के बीच अहम बातचीत हो सकती है।

रूस और यूक्रेन के मध्य 2022 से लगातार युद्ध जारी है। दोनों ही देशो के द्वारा एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन के द्वारा भी रूस पर पलटवार करने को लेकर विभिन्न रणनीतियों पर कार्य किया जा रहा है। हाल ही में यूक्रेन के द्वारा यह घोषणा की गई थी कि वह रोजाना बड़ी मात्रा में ड्रोन का निर्माण करेगा। दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन की सेना में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूस इस के युद्ध शुरू होने के बाद इस संख्या में और भी तेजी आई है। लगभग साढे तीन साल में यूक्रेन की सेना में महिला सैनिकों की संख्या 1 लाख तक पहुंच गई है। यूक्रेन की सेना में महिला सैनिकों की भूमिका सीमित नहीं है बल्कि वह हर मोर्चे पर कमान संभालती हुई दिख रही है।

 

यूक्रेन की सेना में शामिल 10 लाख सैनिक

रूस के साथ जंग लड़ रहे यूक्रेन के पास फिलहाल अपनी सेना में कुल 10 लाख सैनिक मौजूद हैं। इनमें से एक लाख सैनिक महिला बताई जा रही है। बीते साढे तीन साल में यूक्रेन की सेना में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का असर भी इसका कारण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद महिलाओं के द्वारा सेना में शामिल होने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। यूक्रेन की सशस्त्र बलों की सलाहकार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की महिला सैनिकों के द्वारा रूस के खिलाफ लगभग साढ़े 5 हजार महिलाएं युद्ध लड़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *