Modi Zelensky Talk में दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और शांति प्रयासों पर चर्चा की, भारत ने यूक्रेन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति से भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने की फोन पर बातचीत; रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा

Modi Zelensky Talk : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी से फोन पर बातचीत की गई। दोनों देश के नेताओं के बीच हुई बातचीत में लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। यूक्रेन के द्वारा इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को रूस के द्वारा किए जा रहे हमलों की जानकारी दी गई। दूसरी तरफ भारत ने यूक्रेन को शांति प्रयासों का समर्थन करने का भरोसा दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का ब्यौरा सोशल मीडिया पर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच वैश्विक नीति और द्विपक्षीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

यूक्रेन के शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा भारत -जलेन्स्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत होने के बाद सोशल मीडिया पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को रूस के हमले की जानकारी दी गई। भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा रूस के द्वारा किए जा रहे  हमलो पर यूक्रेन को समर्थन दिया गया। भारत लगातार यूक्रेन के शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है। इसी के साथ भारत के द्वारा इस बात पर भी सहमति जताई गई कि यूक्रेन से जुड़ा हुआ हर फैसला यूक्रेन की भागीदारी से होना चाहिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस के साथ किया जा रहे व्यापार को कम करने की अपील की। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा करने पर रूस की युद्ध लड़ने की क्षमता कम हो जाएगी। यूक्रेन और भारत के नेताओं के बीच हुई बातचीत में एक दूसरे देश की यात्राओं को लेकर भी चर्चा करने का फैसला लिया गया।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को बताया सूट वाला : लादेन

चीन को मिली अमेरिका के एक्स्ट्रा टैरिफ से 90 दिनों की छूट; पहले भी टाला जा चुका फैसला

गाजा पर भारत की चुप्पी को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल; इजराइल लगातार कर रहा नरसंहार

पाकिस्तान कर रहा भारतीय डिप्लोमेट्स को लेकर बदले की कार्रवाई; वाटर, न्यूजपेपर और गैस सिलेंडर सप्लाई की बंद

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चला आ रहा है। दोनों ही देश अभी तक शांति समझौते पर सहमत नहीं हुए हैं। लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कुछ दिन पहले एक बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली भी करनी पड़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का दूसरी बार बंटवारा नहीं होने देंगे। रूस से लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के द्वारा जमीन नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने वाली है।

न्याय पूर्ण तरीके से खत्म हो जंग -यूक्रेन

अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा रूस को जंग खत्म करने के बदले जमीन नहीं दी जाएगी। रूस के साथ चल रही जंग को जमीन देकर खत्म नहीं करना चाहिए बल्कि न्याय पूर्ण तरीके से इस युद्ध को खत्म करना होगा। यूक्रेन का पहले ही बंटवारा हो चुका है दूसरी बार हम बटवारा नहीं होने देंगे। रूस को हम भली भांति जानते हैं। जिस जगह पर दूसरा बटवारा होगा तो वहां पर तीसरा बंटवारा भी देखने को मिलेगा। इसलिए हम लगातार अपनी स्थिति पर कायम है। लम्बे समय से चल रहे युद्ध का अंत शांति और सुरक्षा के साथ होना चाहिए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात जल्द होने वाली है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात होगी। यह मुलाकात अलास्का में होने वाली है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच आखिरी मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से बैठक से जुड़ी जानकारी यहां सामने नहीं आ रही है लेकिन ट्रंप के द्वारा पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि वह जल्द ही पुतिन से मिलकर यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

Modi Zelensky Talk में दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और शांति प्रयासों पर चर्चा की, भारत ने यूक्रेन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
Modi Zelensky Talk   में दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और शांति प्रयासों पर चर्चा की, भारत ने यूक्रेन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
जंग के समाधान के लिए तैयार यूक्रेन

अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होने वाली है। इसे लेकर यूक्रेन के द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस के साथ लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने के बाद शांति स्थापित की जा सकेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन को बातचीत में शामिल किए बिना शांति का समाधान नहीं हो सकता। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों लोगों को कभी भी नहीं सौंपेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के द्वारा कुछ जगह की अदला-बदली की जा सकती है।

2022 से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *