India Pakistan match : आगामी समय में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के कारण कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ यह मुकाबला नहीं खेलना चाहिए। हरभजन सिंह ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। क्रिकेटरों को पाकिस्तान के साथ यह मुकाबला नहीं खेलते हुए देश को संदेश देना चाहिए। सभी के लिए देश पहले होता है क्रिकेट बाद में। कुछ समय पहले हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड में भी भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलने से मना कर दिया गया था। हरभजन सिंह युवराज सिंह शिखर धवन सुरेश रैना जैसे भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द कर दिए गए थे। लीग मुकाबले में भारत के विरोध के बाद सेमीफाइनल मुकाबले में भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान को फाइनल का टिकट दिया गया था।
F-16 के नुकसान पर अमेरिका ने साधी चुप्पी; भारतीय वायु सेना प्रमुख ने किया था दावा
वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा; गिल बने हुए टॉपर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने दी जामनगर रिफाइनरी को उड़ाने की धमकी
जल्द हो सकती है मोदी और ट्रंप की मुलाकात; अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं मोदी
क्रिकेट से पहले देश -हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले को लेकर कहा है कि हमें यह समझना होगा हमारे लिए देश पहले है क्रिकेट बाद में। हमारे बॉर्डर पर भारतीय सैनिक लगातार परिवार की परवाह किए बिना हमारी रक्षा में तैनात रहते हैं। टीम को यह समझना होगा कि हमारे लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं। बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के द्वारा हमारे लिए जान तक दे दी जाती है लेकिन वह वापस नहीं आते। उनके बलिदान हमारे देश के लिए बहुत बड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब होने के कारण क्रिकेट खेलना ठीक नहीं है। जब तक दोनों देशों के बीच मुद्दे हल नहीं हो जाते क्रिकेट बहुत छोटी चीज है।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
आने वाले समय में होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन भारत और पाकिस्तान को इस दौरान एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत के ग्रुप में यूएई ओमान और पाकिस्तान को शामिल किया गया है जबकि दूसरे ग्रुप में हांगकांग श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल है। ग्रुप में शामिल सभी टीमों के बीच एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। जिसका सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।
भारत अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के द्वारा सुपर चार स्टेज में जगह बना लिए जाने पर एक बार फिर दोनों टीमों के आमने-सामने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है। 2025 में होने वाले एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के द्वारा यदि शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया जाता है तो एशिया कप में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।
पिछले एशिया कप में भारत खेला था न्यूट्रल वेन्यू पर
इससे पहले एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी। पाकिस्तान में आयोजित हुए एशिया कप में भारत ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। ऐसे में भारत के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल पर कराए गए थे। भारत के एशिया कप मुकाबले का आयोजन श्रीलंका में किया गया था। भारत के द्वारा सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से मना कर दिया गया था। 2023 में एशिया कप का खिताब भारतीय टीम के द्वारा अपने नाम किया गया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था।

ऐसे में भारतीय टीम के ऊपर अपने खिताब के बचाव करने का दबाव रहेगा। एशिया कप की शुरुआत होने के बाद से लगातार भारत के द्वारा सर्वाधिक बार एशिया कप को अपने नाम किया गया है। एशिया कप की शुरुआत 1984 में की गई थी। अब तक एशिया कप का आयोजन 16 बार किया जा चुका है जिसमें से भारत के द्वारा सर्वाधिक आठ बार इस टूर्नामेंट को जीता गया है। जबकि श्रीलंका के द्वारा एशिया कप को छह बार अपने नाम किया गया। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने में सफल रहा है। भारत को मेजबानी दिए जाने के बावजूद भारत और पाकिस्तान के संबंधों के कारण इसका आयोजन यूएई में किया जाएगा।
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चल रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मौत का शिकार हुए थे। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध होने के कारण पाकिस्तान के द्वारा भारत आने से मना कर दिया गया था। इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मुकाबले भारतीय टीम के यूएई में कराए गए थे। भारतीय टीम के द्वारा सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचाने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का आयोजन भी यूएई में कराया गया था।
भारत पाक तनाव के कारण यूएई में होगा आयोजन
लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चल रहा है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद यह तनाव और बढ़ गया था। भारत के द्वारा इससे पहले पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लिया गया था बल्कि भारत के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे। 2025 में होने वाली एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंप गई थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के कारण अब इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबले यूएई में आयोजित किए जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा। यह संभावना जताई जा रही है की दोनों टीमों के द्वारा सुपर 4 में प्रवेश किया जाता है तो एक बार फिर 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।