Trump Putin Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की चर्चा चारों तरफ चल रही है। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की मुलाकात होने के बाद भी अभी तक रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर अब तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अमेरिका के पूर्व राजदूत के द्वारा इस मुलाकात को ट्रंप की असफलता करार दिया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने के बावजूद कुछ हासिल नहीं हुआ है। पुतिन लंबे समय से पूरी दुनिया से अलग अलग हुए थे लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उनकी मुलाकात के बाद उन्हें एक बड़ा मंच मिल गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में संपन्न हुई। इसके बाद दोनों नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई लेकिन पत्रकारों के किसी भी तरह के सवाल का जवाब नहीं दिया गया।
समझौते से हो सकते हैं और ज्यादा दूर
अमेरिका के पूर्व राजदूत ने कहा कि पुतिन से मुलाकात के बाद भी हमें कुछ नहीं मिला है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समझौते के करीब नहीं पहुंचाया जा रहा है। इस मुलाकात के बाद रूस और यूक्रेन युद्ध में शांति समझौते से और दूर हम जा सकते हैं। पुतिन लंबे समय से दुनिया से कटे हुए थे लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उन्हें बड़ा मंच मिला जिससे उन्हें बड़े व्यक्ति के रूप में देखा गया। रेड कारपेट बिछाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। डोनाल्ड ट्रंप की कार में सवारी मिली। इस से स्पष्ट है कि ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद सब कुछ पुतिन के पक्ष में गया है।
55 वर्ष की हुई मनीषा कोइराला; नशे के कारण बर्बाद हुआ करियर; कैंसर के बावजूद नहीं मानी हार
मैसी के भारत दौरे को मिली मंजूरी; 12 दिसंबर को कोलकाता से होगी दौरे की शुरुआत
अलास्का में 3 घंटे हुई ट्रंप और पुतिन की मुलाकात; पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद तय होगा एनडीए उपराष्ट्रपति कैंडिडेट; 21 अगस्त को भरेंगे नामांकन
नाटो में अमेरिका के पूर्व राजदूत के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी इस मुलाकात में पुतिन की जीत बताई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को इस बैठक के बाद कुछ भी हासिल नहीं हुआ जबकि पुतिन इस बैठक में जीत गए। पुतिन लंबे समय से संबंधों को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे जिसमें उन्हें सफलता मिली और यही उनका मकसद था। पुतिन लंबे समय से अपने देश को विभिन्न प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह सफल भी हुए हैं। उन्होंने यह सफलता बिना सीज फायर पर सहमत हुए प्राप्त की। यूक्रेन के राष्ट्रपति को बताएं बिना पुतिन ने वह सब कुछ हासिल कर लिया जो वह चाहते थे।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि यदि 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होते तो रूस और यूक्रेन का युद्ध नहीं होता। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन अभी तक अंतिम समझौता नहीं हो पाया है। पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए इस युद्ध की असली वजह को खत्म करना आवश्यक है। ट्रंप से मुलाकात से पहले भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी। पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भी यह कहते रहे हैं कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता और हम भी ऐसा मानते हैं। 2022 के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति को हमारे द्वारा समझाने की कोशिश की गई थी लेकिन मामले को बढ़ने से नहीं रोका गया। अब हम अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं जितनी जल्दी यह युद्ध खत्म होगा उतना ही अच्छा होगा।
यूरोपीय नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति वार्ता के दौरान यूरोप के नेताओं से हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि यूरोपीय देश और यूक्रेन इसे समझेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे। प्रगति को रोकने के लिए परदे के पीछे उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई साजिश नहीं की जाएगी।

मुलाकात की दूंगा जानकारी -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद कहा है कि अब वह फोन करना शुरू करेंगे। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई मुलाकात को कई नेताओं को बताया जाना है। इसमें नाटो यूक्रेन के राष्ट्रपति और बाकी नेता शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं बताऊंगा कि मुलाकात के दौरान क्या-क्या हुआ। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने रिश्ते को अच्छा करार दिया। साथ ही उन्होंने माना की 2016 की अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के बाद उनके संबंधों में तनाव पैदा हुआ। रूस के राष्ट्रपति के साथ उनकी कई अच्छी बैठक भी हुई तो कई कठिन भी संपन्न हुई।
सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।
यूक्रेन में शांति के लिए मददगार होगा समझौता -पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो चर्चा चल रही है। उसमें सभी पक्षों का ध्यान रखा जाएगा। यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस सोच से हम सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में जो समझौता होगा वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार होगा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के द्वारा लगातार अपने देश की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन वह रूस के हितों को भी अच्छे से ध्यान में रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरादों के लिए पुतिन ने शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को ही रिजल्ट पर ध्यान देते हुए वार्ता को आगे बढ़ना चाहिए। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ इसकी अहम वजह को भी खत्म करने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने इस वजह को स्पष्ट तौर पर जाहिर नहीं किया।