Trump Putin Meeting के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सकारात्मक करार दिया। पुतिन और यूक्रेन राष्ट्रपति की मुलाकात कराने पर भी सहमति बनी है।

पुतिन के साथ मास्को में मीटिंग करने को तैयार नहीं जलेन्स्की

Trump Putin Meeting : हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हुई थी। इन दोनों की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में संपन्न हुई थी। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की गई। डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात में यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने पर सहमति बनी थी लेकिन अब यह सामने आ रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा यह मुलाकात मास्को में आयोजित करने को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। पुतिन के द्वारा इस मीटिंग के लिए मास्को का सुझाव दिया गया था लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा इस सुझाव को खारिज कर दिया गया है।

ऐतिहासिक मुलाकात की तैयारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति के बाद रूस के राष्ट्रपति के द्वारा एक दूसरे से मुलाकात करने पर सहमति जता दी गई है। इसके बाद लगातार अमेरिकी सरकार के द्वारा यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों की मुलाकात को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात को लेकर अमेरिका के विदेश सचिव ने इसे लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि इन दोनों के बीच यह मुलाकात सफल रहती है तो लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध का अंत हो सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर एनसीईआरटी ने जारी किया माड्यूल; पहलगाम हमले में बताया पाकिस्तान सेना का हाथ

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान; सूर्यकुमार यादव करेंगे नेतृत्व

सुदर्शन रेड्डी होंगे इंडिया गठबंधन से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार; एनडीए के राधाकृष्णन से होगा मुकाबला

हॉकी एशिया कप में बांग्लादेश हो सकता है शामिल; सुरक्षा कारणों से हट रहा पाकिस्तान

सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।

यूक्रेन में शांति के लिए मददगार होगा समझौता -पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो चर्चा चल रही है। उसमें सभी पक्षों का ध्यान रखा जाएगा। यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस सोच से हम सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में जो समझौता होगा वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार होगा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के द्वारा लगातार अपने देश की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन वह रूस के हितों को भी अच्छे से ध्यान में रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरादों के लिए पुतिन ने शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को ही रिजल्ट पर ध्यान देते हुए वार्ता को आगे बढ़ना चाहिए। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ इसकी अहम वजह को भी खत्म करने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने इस वजह को स्पष्ट तौर पर जाहिर नहीं किया।

Trump Putin Meeting के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा सभी की सहमति के बाद ही समझौता संभव होगा, इसे बड़ी प्रगति बताया।
Trump Putin Meeting के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा सभी की सहमति के बाद ही समझौता संभव होगा, इसे बड़ी प्रगति बताया।
डोनेटेस्क तथा नाटो पर अटका पेंच

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा डोनेट्स तथा नाटो को लेकर ट्रंप के सामने शर्त रखी गई है। पुतिन का कहना है कि अगर यह इलाका रूस को दे दिया जाता है तो वह दूसरे इलाकों में अपनी सेना को आगे बढ़ने से रोक देंगे। रूस की सेना नए हमले नहीं करते हुए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करेगी। इसी के साथ-साथ यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा। यूक्रेन यदि नाटो में शामिल किया जाता है तो रूस समझौते पर सहमत नहीं होगा। इन दोनों शर्तों के पूरी हो जाने के बाद रूस समझौते करने को तैयार होगा। रूस के द्वारा जिस क्षेत्र को लेकर शर्त रखी गई है उस क्षेत्र में लंबे समय से रूस और यूक्रेन में टकराव चल रहा है। हालांकि रूस के द्वारा इस क्षेत्र के 70% हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है।

यूरोपीय नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति वार्ता के दौरान यूरोप के नेताओं से हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि यूरोपीय देश और यूक्रेन इसे समझेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे। प्रगति को रोकने के लिए परदे के पीछे उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई साजिश नहीं की जाएगी।

यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर हुई चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हुई मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के द्वारा लगातार सुरक्षा की गारंटी की मांग की जा रही है। इस पर रूस के राष्ट्रपति ने भी सहमति जता दी है। अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा पर कार्य करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि वह यूरोप से मिले पैसों का उपयोग हथियार खरीदने में करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीटिंग को रोकते हुए रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत चली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *