Pakistan PM China Visit : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जल्द ही चीन दौरे पर जाने वाले हैं। शहबाज शरीफ के चीन यात्रा को लेकर चीन और पाकिस्तान में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसका कारण है कि इस दौरे के साथ ही चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के दूसरे चरण का शुभारंभ हो जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के चीन यात्रा पर पहुंचने पर ही यह संभव होगा। चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर पाक योजना मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन दौरे पर रहेंगे। चीन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पहुंचेंगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी होने वाली है।
भारत और चीन दोनों एक दूसरे के पड़ोसी देश हैं लेकिन लंबे समय से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद तथा दूसरे मुद्दों को लेकर लगातार तनाव बना रहता है। चीन के विदेश मंत्री इस समय भारत दौरे पर हैं। उनके द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की गई। इसी दौरान भारत और चीन के द्वारा लंबे समय से चल रहे एक दूसरे के साथ विवाद को खत्म करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ-साथ चीन के द्वारा भारत को सहयोग करने का भी आश्वासन दिया गया है। एक बार फिर चीन के द्वारा रेयर अर्थ मैटल भारत को प्रदान करने पर सहमति जताई गई है।
हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान; हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान
गाजा पर कब्जा करने की कोशिश में इजरायल; चलाएगा बड़ा सैन्य अभियान
यूक्रेन के लिए हो ठोस और मजबूत शांति समझौता : फ्रांस
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ चीन के विदेश मंत्री की लंबी चर्चा हुई। दोनों के बीच भारतीय सीमा पर चल रहे विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में जो घटनाएं हुई है वह दोनों ही देश के हित में नहीं है। इस दौरान उनके द्वारा चीन के राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात का जिक्र भी किया गया। चीन के विदेश मंत्री के द्वारा इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाली और सीमा विवाद को सुलझाने में नया जोश देने वाली करार दिया गया। दूसरी तरफ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी भरोसा जाता है कि उनकी यह वार्ता सफल रहेगी।
2 दिन के दौरे पर चीन विदेश मंत्री
चीन के विदेश मंत्री इस समय भारतीय दौरे पर हैं। चीन के विदेश मंत्री दो दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही बॉर्डर समस्या को खत्म करने के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया। इसी के साथ-साथ चीन के विदेश मंत्री ने भारत को रेयर अर्थ मेटल तथा फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने पर भी सहमति जताई। इससे पहले चीन के द्वारा भारत को इन पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई थी। जुलाई में चीन ने यह कदम उठाया था।
भारत और चीन को करना होगा एक दूसरे का सहयोग
चीन के विदेश मंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि दुनिया में हालात लगातार बदलते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था तथा फ्री ट्रेड समझौते को लेकर विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश चीन और भारत को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। दोनों देशों की आबादी लगभग तीन अरब है। ऐसे में भारत और चीन को जिम्मेदारी दिखाते हुए एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने कहा कि चीन के विदेश मंत्री से मिलकर काफी खुशी हुई। चीन के राष्ट्रपति से कजान में मुलाकात होने के बाद लगातार भारत और चीन के संबंधों में सुधार देखने को मिल रहा है। इसी के साथ उन्होंने अगली मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन के दौरान होने वाली अगली मुलाकात का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

डोभाल के साथ सीमा विवाद पर हुई चर्चा
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ चीन के विदेश मंत्री की लंबी चर्चा हुई। दोनों के बीच भारतीय सीमा पर चल रहे विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में जो घटनाएं हुई है वह दोनों ही देश के हित में नहीं है। इस दौरान उनके द्वारा चीन के राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात का जिक्र भी किया गया। चीन के विदेश मंत्री के द्वारा इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाली और सीमा विवाद को सुलझाने में नया जोश देने वाली करार दिया गया। दूसरी तरफ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी भरोसा जाता है कि उनकी यह वार्ता सफल रहेगी। हमारे प्रधानमंत्री जल्द ही शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत और चीन के रिश्तों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। सीमा पर भी शांति और स्थिरता बनी हुई है। लगातार भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंध ठोस होते जा रहे हैं। 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना आमने-सामने हो जाने के बाद तनाव काफी बढ़ गया था लेकिन पिछले कुछ समय में लगातार भारत और चीन के संबंधों में सुधार देखने को मिल रहा है। चीन के द्वारा जुलाई 2025 में भारत को जरूरी सामान और पार्ट्स की सप्लाई पर रोक लगा दी गई थी लेकिन चीन के विदेश मंत्री के द्वारा एक बार फिर इनकी सप्लाई पर भरोसा दिया गया है।
अमेरिका से दूरी के बीच चीन के साथ हो रही नजदीकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल तनाव में वह संघर्ष विराम में अपनी भूमिका बार-बार दोहरा रहे हैं जबकि भारत उनकी बात को स्वीकार नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ रूस के साथ व्यापार करने के कारण अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की जा चुकी है। इसके बावजूद भारत अमेरिका के सामने नहीं झुक रहा है। ऐसी स्थिति में भारत और चीन के संबंधों में हो रहा सुधार काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका लगातार पाकिस्तान के साथ अपनी नजदीकी बढ़ा रहा है जबकि भारत चीन और रूस के साथ रिश्तों को महत्व दे रहा है।