Netherlands Foreign Minister ने इजराइल पर प्रतिबंध न लगाने से नाराज होकर पद छोड़ा। गाजा संघर्ष और गठबंधन सरकार पर इस्तीफे का बड़ा असर पड़ सकता है।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति धन दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार

Ranil Wickremesinghe Arrest : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को धन का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि अपनी पत्नी प्रोफेसर विक्रमसिंघे के दीक्षांत समारोह में वह राष्ट्रपति रहते हुए शामिल हुए थे। यह आरोप उन पर 2023 में लगा था। यह दीक्षांत समारोह लंदन में आयोजित हुआ था। पुलिस का आरोप है की आधिकारिक यात्रा नहीं होने के बावजूद श्रीलंका के राष्ट्रपति के द्वारा सरकारी खर्चे पर इस यात्रा को किया गया था। इस यात्रा में पूर्व राष्ट्रपति के साथ 10 लोग भी शामिल थे। इस यात्रा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आया था।

विक्रम सिंघे पर आरोप है कि इस समय उनके द्वारा अमेरिका और क्यूबा की अधिकारी की यात्रा की गई थी। इसके बाद वह बिना सूचना निजी यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे थे। सरकारी खर्चे से यात्रा करने के अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि पर्सनल सुरक्षा कर्मी को सरकारी खजाने से सैलरी दी गई थी। यूनाइटेड नेशनल पार्टी की तरफ से राजनीति मैं कार्य करते हुए उन्होंने श्रीलंका में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1977 में वह पहली बार सांसद बने थे। 2022 में श्रीलंका की सरकार में तख्तापलट हो जाने के बाद उनको राष्ट्रपति चुना गया। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति लंबे समय से कमजोर रही थी। आर्थिक स्थिति को सुधार करने के उद्देश्य से उनके द्वारा आईएमएफ के सुधार लागू कराए गए थे। 2024 सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे को हार का सामना करना पड़ा था।

इसरो कर रहा 2028 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की प्लानिंग

‘भारत कर रहा है रूस से तेल खरीद कर मुनाफाखोरी’; ट्रंप के सलाहकार ने दिया बयान

बिना स्पॉन्सर के एशिया कप में उतरेगी भारतीय टीम; ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद दिखेगा बदलाव

गोर होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत; ट्रम्प ने की नियुक्ति

पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति लंदन यात्रा से जुड़ी हुई जांच के लिए वित्तीय अपराध जांच विभाग के ऑफिस पहुंचे थे। यहां पर उनके बयान दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ की गई। लगभग 4 घंटे की पूछताछ होने के बाद उन्हें ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंका के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया हो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

बचाव में बोले पत्नी ने उठाया यात्रा का खर्च

सरकारी खर्चे पर विदेश यात्रा करने के आरोप पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का खर्च उनकी पत्नी के द्वारा वहन किया गया था। सरकारी पैसे का दुरुपयोग इस यात्रा में नहीं किया गया। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के ऑफिस के द्वारा इन खबरों को भ्रामक करार दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किए जाने से पहले आपराधिक जांच विभाग के द्वारा उनके खिलाफ सबूत कोर्ट में पेश किए गए।

Ranil Wickremesinghe Arrest श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, यह देश के इतिहास की पहली गिरफ्तारी है।
Ranil Wickremesinghe Arrest श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, यह देश के इतिहास की पहली गिरफ्तारी है।
राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री रह चुके विक्रम सिंघे

हाल ही में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे  श्रीलंका में प्रधानमंत्री पद पर भी रह चुके हैं। 1990 से लेकर वर्तमान तक श्रीलंका के राजनीति में उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री पद संभाला है। अब तक अलग-अलग कार्यकाल को मिलाकर वह कुल छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके द्वारा प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कुल 23 विदेशी यात्रा की गई। बताया जाता है कि उनके द्वारा की गई विदेश यात्राओं पर लगभग 17.5 करोड़ रुपए खर्च हुए। राष्ट्रपति रहते हुए उनके द्वारा 2023 में क्यूबा का दौरा किया गया था। क्यूबा से लौटते समय वह लंदन रुके थे। लंदन में उनके द्वारा G- 77 शिखर सम्मेलन में भागलिया गया था। इसी दौरान वह अपनी पत्नी के साथ हम्पटन यूनिवर्सिटी के समारोह में शामिल हुए थे।

भारत के साथ संबंधों पर दिया था जोर

हाल ही में गिरफ्तार किए गए श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद पर भी कार्य किया था। उनका जन्म 24 मार्च 1949 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था। यूनाइटेड नेशनल पार्टी की तरफ से राजनीति मैं कार्य करते हुए उन्होंने श्रीलंका में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1977 में वह पहली बार सांसद बने थे। 2022 में श्रीलंका की सरकार में तख्तापलट हो जाने के बाद उनको राष्ट्रपति चुना गया। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति लंबे समय से कमजोर रही थी। आर्थिक स्थिति को सुधार करने के उद्देश्य से उनके द्वारा आईएमएफ के सुधार लागू कराए गए थे। 2024 सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2022 में श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति के ऊपर भ्रष्टाचार तथा कुप्रबंधन के आरोप लगे थे जिसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। तख्ता पलट के बाद राष्ट्रपति बने रानिल विक्रमसिंघे के द्वारा श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का कार्य किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *