Ukraine President India Visit रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार, भारत दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में नए मोड़ की उम्मीद जताई जा रही है।

जल्द भारत दौरे पर आ सकते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति

Ukraine President India Visit : लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा भारत का दौरा किया जा सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के भारत आने की तैयारी को तेज कर दिया गया है। दोनों देशों के द्वारा लगातार इस दौरे की तारीख निर्धारित करने की कोशिश की जा रही है। भारत में यूक्रेन के राजदूत के द्वारा यह जानकारी दी गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति अगर भारत दौरे पर आते हैं तो यह 2022 में रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहला मौका होगा जब यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा भारत का दौरा किया जाएगा। इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा 23 अगस्त 2024 को यूक्रेन का दौरा किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान ही उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मुलाकात कर चुके हैं।

रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार रूस और यूक्रेन के द्वारा एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले किए जाने के बाद अब यूक्रेन ने बड़े स्तर पर रूस पर हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के द्वारा रूस के न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाने की कोशिश की गई। रूस के द्वारा यूक्रेन पर आरोप लगाया गया कि यूक्रेन ने अपनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी मात्रा में रूस पर हमला किया। यूक्रेन के द्वारा लगभग 95 ड्रोन छोड़े गए यूक्रेन इस समय अपना 34 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यूक्रेन के द्वारा किए गए हमले के कारण रूस के न्यूक्लियर प्लांट में आग लग गई।

भारत के बाद यूरोपीय देशों ने भी स्थगित की अमेरिका की डाक सेवा

माता-पिता के तलाक की खबरों को गोविंदा की बेटी ने बताया अफवाह

क्या मिल पाएगा टीम इंडिया को दूसरा पुजारा? पुजारा ने बनाये विभिन्न रिकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनी विभिन्न मुद्दों पर सहमति; 6 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

रात भर चलते रहे ड्रोन हमले

रूस के अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के द्वारा लगातार रूस को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। यूक्रेन की तरफ से बड़ी मात्रा में ड्रोन के माध्यम से हमले किए जा रहे हैं। एनर्जी प्लांट पर हुए हमले के कारण न्यूक्लियर प्लांट में आग लग गई थी। हालांकि इस हमले में किसी के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आ रही है। रूस के साथ-साथ यूक्रेन की तरफ से भी यह आरोप लगाया जा रहा है कि रूस के द्वारा मिसाइल तथा ड्रोन के माध्यम से यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है। यूक्रेन के अनुसार रूस के द्वारा छोड़े गए ड्रोन में से लगभग 50 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया।

जारी रहेगी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेन्स्की ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई जारी रखेगा। जब तक यूक्रेन की शांति की अपील को नहीं सुनी जाती है तब तक यूक्रेन लगातार संघर्ष करता रहेगा। इसी के साथ उन्होंने शांति के साथ ताकत की इच्छा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हम ऐसा बनाना चाह रहे हैं जहां पर शांति के साथ-साथ यूक्रेन सुरक्षित भी रहे। हमारा भविष्य हमारे हाथ में हो। यूक्रेन इस संघर्ष में अभी तक जीता नहीं है लेकिन यूक्रेन हारा भी नहीं है। दुनिया यूक्रेन का सम्मान करती है और उसे बराबरी का दर्जा देती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का इशारा अमेरिका रूस शिखर सम्मेलन की तरफ था।

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध देखने को मिल रहा है। दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा इस युद्ध को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इसके बाद लगातार शांति समझौते को लेकर वार्ता आगे बढ़ी है लेकिन इसी बीच बेलारूस के राष्ट्रपति के द्वारा बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा है कि रूस के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन रूस के राष्ट्रपति के द्वारा इस हमले को रोक दिया गया जबकि रूस के अधिकारियों की कोशिश यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस को नष्ट करने की थी।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा 2022 में पुतिन के साथ मुलाकात करने पर रोक लगा दी गई थी जो अभी तक जारी है। यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति की मुलाकात हो जाने के बाद त्रिपक्षीय बैठक होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति की मुलाकात की समय सीमा अभी तय नहीं है। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार विभिन्न पक्षों से चर्चा की जा रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करने के बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस दौरान यूरोप के विभिन्न नेता भी मौजूद रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत करते हुए द्विपक्षीय मुलाकात का प्रस्ताव रखा था जिसे पुतिन ने स्वीकार भी कर लिया था।

Ukraine President India Visit रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार, भारत दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में नए मोड़ की उम्मीद जताई जा रही है।
Ukraine President India Visit रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार, भारत दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में नए मोड़ की उम्मीद जताई जा रही है।
ट्रम्प ने मुलाकात को बताया था सकारात्मक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात को सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक सकारात्मक रही। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी लेकिन अभी तक हमारे बीच किसी भी तरह की कोई डील नहीं हुई है। जब सब कुछ अंतिम रूप में पहुंच जाएगा तो समझौता हो पाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मीटिंग की।

रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।

 

ट्रंप बोले यूक्रेन पर निर्भर रहेगी लड़ाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध का भविष्य यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहे तो यह युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। सब कुछ अब यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा शांति का रास्ता अपनाया जाता है या फिर लड़ाई को जारी रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर को याद करते हुए कहा गया की 12 साल पहले बिना किसी दबाव और युद्ध के क्रीमिया को रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में बहुत सारी चीज कभी बदलने वाली नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *