US Tariff India : अमेरिका के द्वारा लगातार रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अमेरिका के द्वारा विभिन्न हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेन्स ने कहा कि भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ रूस पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। युद्ध किसी के भी हित में नहीं है। इसलिए हम लगातार आक्रामक कूटनीति का सहारा ले रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में रूस पर दबाव बनाने के लिए और भी कदम उठाए जा सकते हैं।
कम या ज्यादा हो सकता है टैरिफ
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने रूस यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका के द्वारा लगातार रूस को शांति के रास्ते पर लाने की कोशिश की जा रही है। अगर रूस के साथ चल रही वार्ता में सकारात्मक प्रगति होती है तो आने वाले समय में विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ कम किया जा सकता हैं लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो विभिन्न देशों पर टैरिफ की मात्रा को बढ़ाया भी जा सकता है। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन का साथ देने को लेकर उपाद किया जा रहा है। यूक्रेन अमेरिका तथा यूरोप के दूसरे देशों से सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहा है। इसे देखते हुए ही रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत करते हुए अमेरिका यह कोशिश कर रहा है कि वर्तमान में चल रही जंग को खत्म करने के साथ-साथ यह युद्ध भविष्य में फिर नहीं हो इसके लिए रास्ता निकाला जाए।
टीम इंडिया से अलग हुई dream11; भविष्य में ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के साथ नहीं जुड़ेंगे : बीसीसीआई
व्यापारिक दबाव से समाप्त कराये चार युद्ध : ट्रंप; बोले- अमेरिका को हुई बड़ी कमाई
भारत ने पाकिस्तान को दिया बाढ़ का अलर्ट; ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार वार्ता
धनखड़ को लेकर विपक्ष बना रहा बात का बतंगड़ : शाह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बार-बार दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध समाप्त करने का दावा किया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उनके द्वारा अब तक कुल 7 युद्ध रोके जा चुके हैं। इन युद्धों में अमेरिका के द्वारा व्यापारिक दबाव का सहारा लिया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यह कहा गया कि हमारे कार्यकाल में कुल सात संभावित युद्धों को रोका गया जिनमें से चार युद्ध रोकने में व्यापारिक दबाव का सहारा लिया गया। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि व्यापारिक दबाव तथा टैरिफ के कारण अमेरिका को बड़ी कमाई प्राप्त हुई है। ट्रंप इससे पहले भारत और पाकिस्तान के युद्ध को समाप्त करने में भी व्यापार की भूमिका बता चुके हैं हालांकि भारत के द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
टैरिफ की धमकी से झुके देश : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों में चल रहे संघर्षों को खत्म करने के लिए टैरिफ का दबाव बनाया गया। विभिन्न संघर्ष कर रहे देश यदि लड़ाई करते हुए सभी को मारना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन यदि हमारे साथ आपको फिर व्यापार करना होगा तो 100% टैरिफ देना होगा। यह सुनने के बाद सभी देशों के द्वारा हार मान ली गई जिसके कारण यह संघर्ष खत्म हुए। अमेरिका के मुताबिक भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ भी उसी रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका के द्वारा लगातार रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए वह रूस के साथ व्यापार करने के कारण भारत पर अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा कर चुका है।

‘तेल खरीद से रूस को मिल रहा पैसा’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के द्वारा बड़े स्तर पर रूस से व्यापार किया जा रहा है। कच्चे तेल की खरीद करते हुए भारतीय कंपनियों के द्वारा उसे रिफाइन करने के बाद महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। इस तरह युद्ध में रूस को आर्थिक समर्थन मिल रहा है। दूसरी तरफ भारत लगातार मुनाफा कमा रहा है। भारत अमेरिका को सामान बेचकर जो पैसा मिलता है उस से रूसी तेल खरीदने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बड़ा दावा किया कि रूस और यूक्रेन युद्ध में शांति का रास्ता भारत से होकर गुजरता है। अगर देखा जाए तो भारत को रूस के तेल की आवश्यकता नहीं है लेकिन मुनाफा कमाने के कारण भारत के द्वारा ऐसा किया जा रहा है।
रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।
ट्रंप बोले यूक्रेन पर निर्भर रहेगी लड़ाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध का भविष्य यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहे तो यह युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। सब कुछ अब यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा शांति का रास्ता अपनाया जाता है या फिर लड़ाई को जारी रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर को याद करते हुए कहा गया की 12 साल पहले बिना किसी दबाव और युद्ध के क्रीमिया को रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में बहुत सारी चीज कभी बदलने वाली नहीं है।






