Kejriwal on Tariff : आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर चल रही तनातनी के बीच उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के साथ धोखा करते हुए अमेरिकी कपास से 11% टैक्स हटा दिया गया है। अमेरिका की कपास पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 11% हटाकर केंद्र सरकार के द्वारा भारतीय किसानों को धोखा देने का कार्य किया गया है। उनके द्वारा यह कार्य ऐसे समय में किया गया है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है। अमेरिका के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद भारत को अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाने की हिम्मत करनी चाहिए थी लेकिन इसके बदले भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा अमेरिका के उत्पादों को टैक्स फ्री किया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा उठाए जा रहे इन फैसलों से भारतीय किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।
कायर है अमेरिका के राष्ट्रपति -केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कायर करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के खिलाफ खड़े होने वाले देशों के सामने अमेरिका हमेशा झुकता है लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने खड़ा होने की हिम्मत नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने चोरी छिपे किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। अधिकतर किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी नहीं है लेकिन जब इसके नतीजे सामने आने लगेंगे तो किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा। यह भी चर्चा चल रही है कि अमेरिका में अदानी पर मुकदमा चल रहा है। ऐसे में अदानी की गिरफ्तारी को बचने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को दांव पर लगाया जा रहा है। अगर यह सही है तो देश के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
‘अमेरिका से भारत का हो सकता है अच्छा समझौता’; अमेरिका के वित्त मंत्री ने दिया बयान
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 15 लोगों की मौत
मेरे जिंदा रहते नहीं छीन सकेंगे मताधिकार : ममता बनर्जी
भारत के रवैये से निराश अमेरिका; भारत पर लगाया 2 गुना टैरिफ लगाने का आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति बुज दिल और कायर है। प्रधानमंत्री मोदी के आखिर क्या मजबूरी है कि वह भीगी बिल्ली बने हुए हैं। बहादुरी से जवाब तथा ट्रंप के खिलाफ खड़े होने वाले देशों को ट्रंप ने सम्मान दिया है। यूरोपीय यूनियन के द्वारा अमेरिका से आने वाली कार जैसे उत्पादों पर 25% टैरिफ की घोषणा की गई है जिसके जवाब में यूरोपीय यूनियन ने भी अमेरिका की बाइक उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका के द्वारा चीन पर 145% टैरिफ लगाने के बाद चीन ने 125% टैरिफ लगाया जबकि कनाडा ने भी अमेरिका के टैरिफ का जवाब दिया है।
अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ की घोषणा की गई है। भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद 25% अतिरिक्त टैरिफ अमेरिका के द्वारा लगाया गया था। यह टैरिफ 27 अगस्त से भारत पर लागू हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार के द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा बयान दिया गया है। उन्होंने इस युद्ध को मोदी वॉर करार दिया है। उन्होंने भारत पर इस युद्ध को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोहरी रणनीति अपनाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक यदि भारत के द्वारा रूस से सौदे बंद कर दिए जाते हैं तो भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ ख़त्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद उसको रिफाइन करता है और दुनिया में ऊंची कीमतों पर उसका व्यापार करता है। रूस को इस व्यापार के जरिए पैसा मिल रहा है जिसका उपयोग उसके द्वारा युद्ध में किया जा रहा है।
मोदी को बताया घमंडी
अमेरिका के राष्ट्रपति के सलाहकार ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घमंडी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा बड़ी मात्रा में रोजाना रूस से तेल खरीदा जा रहा है। रूस के द्वारा यूक्रेन के लोगों को मारने की कोशिश की जा रही है। भारत को ऊर्जा के लिए रूस के तेल की आवश्यकता नहीं है लेकिन वह मुनाफे के चक्कर में यह व्यापार कर रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए कि आखिर उनके द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था में क्या भूमिका निभाई जा रही है। उनके द्वारा उठाए गए कदम शांति के लिए नहीं बल्कि युद्ध के समर्थन में है।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों में मध्यस्थता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस बारे में हम बहुत स्पष्ट हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका के द्वारा संघर्ष विराम करने पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी दो देशों के बीच संघर्ष होता है तो वह एक दूसरे से बात करते हैं। दूसरे देशों के द्वारा भी फोन किए गए थे। यह कोई सीक्रेट बात नहीं है। रूस यूक्रेन तथा इजरायल ईरान के दौरान हमने भी विभिन्न फोन किए थे। आज के ग्लोबल रिश्तो में यह आम बात हो गई है लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम किसी तीसरे देश की वजह से हुआ था यह स्वीकार नहीं है।
अमेरिका भूल रहा अपने पुराने रिश्ते
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर अमेरिका पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने पुराने रिश्तों को भूल रहा है। पाकिस्तान के द्वारा लगातार आतंकवादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी पाकिस्तान में ही 2011 में मिला था। कुछ देश लगातार राजनीति और रणनीतिक फायदे के लिए इतिहास को नजरअंदाज करते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका का एक लंबा इतिहास है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके द्वारा विदेश नीति को बिल्कुल अलग तरीके से चलाया जा रहा है। किसी भी पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा यह कार्य नहीं किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप का यह रवैया सिर्फ भारत के साथ सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया के साथ उनके द्वारा ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।






