Asia Cup 2025 : 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप को लेकर दर्शकों के द्वारा इंतजार किया जा रहा है। एशिया कप को T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशियाई क्रिकेट काउंसिल के द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए एशिया कप के होने वाले मुकाबलों के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले एशिया कप के मुकाबले शाम 7:30 बजे से होने थे लेकिन अब इसमें परिवर्तन करते हुए टाइमिंग 8:00 बजे की कर दी है। यूएई में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर यह फैसला लिया गया है। यूएई में गर्मी अधिक होने के कारण समय परिवर्तन किया गया है।
क्रिकेट बोर्ड और ब्रॉडकास्टर में बनी सहमति
एशिया कप के मुकाबले के समय परिवर्तन को लेकर क्रिकेट बोर्ड के द्वारा मुद्दा उठाया गया था। क्रिकेट बोर्ड ने गर्मी को देखते हुए समय परिवर्तन करने के लिए ब्रॉडकास्टर से बातचीत की थी। यूएई में 40 डिग्री के लगभग तापमान पहुंचने के कारण काफी गर्मी सहन करनी पड़ती। ब्रॉडकास्टर के द्वारा समय परिवर्तन की अनुमति दे दिए जाने के बाद एशिया कप के मुकाबले का समय परिवर्तन किया गया है। एशिया कप में होने वाले मुकाबलों का समय परिवर्तन होने के बाद अब दर्शकों को गर्मी से राहत मिलेगी।
चीन पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी; चीन के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत को निशाना बनाना गलत : एस जयशंकर
‘ललित मोदी और माइकल क्लार्क को आनी चाहिए शर्म’; थप्पड़ कांड पर बोली श्रीसंत की पत्नी
चीन के राष्ट्रपति की पहल से लगातार मजबूत हो रहे भारत और चीन के रिश्ते
आगामी 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले टीम इंडिया के द्वारा अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर विभिन्न खिलाड़ियों के द्वारा निर्धारित फिटनेस टेस्ट को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। भारतीय उप कप्तान गिल एशिया कप से पहले बेंगलुरु पहुंचे हैं। बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस में गिल अपनी तैयारी करेंगे। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड से वह वायरल फ्लू के कारण बाहर हो गए थे। 2025 में होने वाली एशिया कप को T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीम की घोषणा की जा चुकी है। सूर्यकुमार यादव एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे जबकि गिल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
4 सितंबर को रवाना होगी टीम
एशिया कप के लिए भारतीय टीम दुबई के लिए 4 सितंबर को रवाना होगी। दुबई पहुंचने के बाद भारतीय टीम के द्वारा 5 सितंबर से अभ्यास शुरू किया जाएगा। टीम इंडिया का एशिया कप में पहला मुकाबला 10 सितंबर को होगा। 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी जबकि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप से पहले बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस में लगातार देश के प्रमुख खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। एशिया कप के दौरान भारत के द्वारा दुबई को अपना बेस बनाया जाएगा।
9 सितंबर से होने वाले एशिया कप को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। T20 फॉर्मेट में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते दिखेंगे जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। मुख्य चयन कर्त्ता अजीत आगरकर के द्वारा एशिया कप की टीम की घोषणा की गई। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपनी कप्तानी में पहली बार सूर्यकुमार यादव किसी बड़े टूर्नामेंट में उतरने जा रहे हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मोहम्मद सिराज को टीम में नहीं चुना गया है।
एशिया कप में ऐसी होगी टीम इंडिया
एशिया कप को लेकर भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है। इस पर नजर डालें तो विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। बल्लेबाजों की सूची में रिंकू सिंह तिलक वर्मा कप्तान सूर्यकुमार यादव गिल और अभिषेक शर्मा शामिल है। ऑलराउंडर की भूमिका शिवम दुबे हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल निभाते हुए दिखाई देंगे जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती कमान संभालेंगे। भारतीय टीम की घोषणा के साथ-साथ रिजर्व प्लेयर की घोषणा भी कर दी गई है। इनमें यशस्वी जयसवाल प्रसिद्ध कृष्णा वाशिंगटन सुंदर रियान पराग और जुरेल शामिल है।

भारत पाक तनाव के कारण यूएई में होगा आयोजन
लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चल रहा है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद यह तनाव और बढ़ गया था। भारत के द्वारा इससे पहले पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लिया गया था बल्कि भारत के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे। 2025 में होने वाली एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंप गई थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के कारण अब इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबले यूएई में आयोजित किए जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा। यह संभावना जताई जा रही है की दोनों टीमों के द्वारा सुपर 4 में प्रवेश किया जाता है तो एक बार फिर 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
आने वाले समय में होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन भारत और पाकिस्तान को इस दौरान एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत के ग्रुप में यूएई ओमान और पाकिस्तान को शामिल किया गया है जबकि दूसरे ग्रुप में हांगकांग श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल है। ग्रुप में शामिल सभी टीमों के बीच एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। जिसका सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।
भारत अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के द्वारा सुपर चार स्टेज में जगह बना लिए जाने पर एक बार फिर दोनों टीमों के आमने-सामने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है। 2025 में होने वाले एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के द्वारा यदि शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया जाता है तो एशिया कप में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।






