Russia Ukraine War को खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाया, रूस से तेल खरीद जारी रही तो और कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।

डोनाल्ड ट्रंप को पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने बताया रूस का एजेंट

Trump Russia Ukraine : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बार-बार दुनिया में चल रहे विभिन्न संघर्षों को लेकर अपनी भूमिका को लेकर बयान दिया जाता रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अब तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई युद्धों को समाप्त कर चुके हैं। इसके लिए वह नोबेल पुरस्कार तक के लिए बोल चुके हैं। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए भी अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी लेकिन पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता का कार्य करते हुए वह लगातार रूस को फायदा पहुंचा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा की जा रही कोशिश से यूक्रेन को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सिर्फ बयान दिए जाते हैं। अमेरिका के द्वारा अब तक रूस पर किसी भी तरह के कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं जबकि ट्रंप के द्वारा रोज धमकी दी जाती है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ एक पक्ष के साथ ही बातचीत करते हैं जबकि कोई भी शांति समझौता दोनों पक्षों से बातचीत किए बना नहीं हो सकता। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन तथा यूरोपीय देशों को मिलकर अपने स्तर पर बातचीत करने की कोशिश करनी चाहिए।

अमेरिका में होगा सत्ता परिवर्तन! सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य की चल रही चर्चा

मोदी ने किया बुलेट ट्रेन का सफर; जापान के प्रधानमंत्री रहे मौजूद

एशिया कप के मैचों के टाइम में परिवर्तन; अब रात 8:00 बजे से होंगे मुकाबले

चीन पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी; चीन के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

अमेरिका के द्वारा लगातार रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर सक्रियता दिखाई जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले थे। उसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय नेताओं से भी मुलाकात की थी। अमेरिका के द्वारा लगातार रूस पर दबाव बनाया जा रहा है। रूस के साथ व्यापार करने वाले विभिन्न देशों पर अमेरिका के द्वारा बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है। साथ ही साथ रूस पर अमेरिका के द्वारा विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं लेकिन अमेरिका अब खुद रूस के साथ व्यापार करने को बेताब दिख रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अमेरिका रूस के साथ ऊर्जा समझौता करना चाहता है। खबर सामने आ रही है कि पुतिन और ट्रंप की मुलाकात में भी इस समझौते पर बातचीत हुई थी।

रूस पर प्रतिबंध हटा सकता है अमेरिका

रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के द्वारा रूस को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा रूस पर विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह प्रतिबंध लगाए गए थे जिसके बाद रूस को निवेश के क्षेत्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन अब अमेरिका के द्वारा रूस को शांति वार्ता के लिए सहमत किया जा रहा है। इसके लिए अमेरिका रूस पर लगे प्रतिबंधों को भी हटा सकता है। ऐसा करने के पीछे अमेरिका की रणनीति भी है। अमेरिका लगातार रूस से परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जहाज खरीदने की कोशिश कर रहा है।

‘तेल खरीद से रूस को मिल रहा पैसा’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के द्वारा बड़े स्तर पर रूस से व्यापार किया जा रहा है। कच्चे तेल की खरीद करते हुए भारतीय कंपनियों के द्वारा उसे रिफाइन करने के बाद महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। इस तरह युद्ध में रूस को आर्थिक समर्थन मिल रहा है। दूसरी तरफ भारत लगातार मुनाफा कमा रहा है। भारत अमेरिका को सामान बेचकर जो पैसा मिलता है उस से रूसी तेल खरीदने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बड़ा दावा किया कि रूस और यूक्रेन युद्ध में शांति का रास्ता भारत से होकर गुजरता है। अगर देखा जाए तो भारत को रूस के तेल की आवश्यकता नहीं है लेकिन मुनाफा कमाने के कारण भारत के द्वारा ऐसा किया जा रहा है।

Trump Russia Ukraine विवाद में पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रूस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और यूक्रेन को कोई मदद नहीं मिल रही।
Trump Russia Ukraine विवाद में पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रूस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और यूक्रेन को कोई मदद नहीं मिल रही।
टैरिफ की धमकी से झुके देश : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों में चल रहे संघर्षों को खत्म करने के लिए टैरिफ का दबाव बनाया गया। विभिन्न संघर्ष कर रहे देश यदि लड़ाई करते हुए सभी को मारना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन यदि हमारे साथ आपको फिर व्यापार करना होगा तो 100% टैरिफ देना होगा। यह सुनने के बाद सभी देशों के द्वारा हार मान ली गई जिसके कारण यह संघर्ष खत्म हुए। अमेरिका के मुताबिक भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ भी उसी रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका के द्वारा लगातार रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए वह रूस के साथ व्यापार करने के कारण भारत पर अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा कर चुका है।

वैश्विक स्तर पर लगातार परिदृश्य बदलता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका के द्वारा लगातार विभिन्न देशों को टैरिफ का दबाव दिखाया जा रहा है। अमेरिका के द्वारा दी जा रही टैरिफ धमकियों के कारण विभिन्न देशों के द्वारा दबाव में आकर अमेरिका के साथ समझौते भी कर लिए गए हैं। दूसरी तरफ भारत और चीन जैसे देश अभी भी अमेरिका के सामने खड़े हुए हैं। अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगा दिया गया है। ऐसे में अब भारत अमेरिका के बजाय दूसरे देशों को तरजीह दे रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन का दौरा करने वाले हैं। भारत और चीन के संबंध लगातार सुधार की पटरी पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत और चीन के संबंधों को मजबूत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति के द्वारा पहल की गई थी। अमेरिका के द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बीच उन्होंने भारतीय राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने संबंधों को सुधारने पर जोर दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *