Modi Putin Meeting : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन दौरे पर है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात हो जाने के बाद अब भारतीय प्रधानमंत्री जल्द ही रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए चीन पहुंच चुके हैं। अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच भारत लगातार रूस तथा चीन के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहा है।
पुतिन की भारत यात्रा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर भारतीय विदेश सचिव ने बताया कि आज शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा संबोधन दिया जाएगा। इसमें भारत क्षेत्रीय सहयोग के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होगी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से होने वाली मुलाकात में पुतिन की भारत यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस साल के अंत तक भारत पहुंचने वाले हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा कुछ समय पहले रूस का दौरा किया गया था। इस दौरे पर रूस के राष्ट्रपति के द्वारा भारत दौरा करने की नींव रखी गई थी। इसे लेकर अब रूस के राष्ट्रपति ऑफिस की तरफ से भी जानकारी दे दी गई है।
भारत ने लगाई अमेरिकी पोस्टल सर्विस पर पूरी तरह से रोक; अमेरिकी टैरिफ को बताया वजह
नहीं बिके एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट
भारत ने किया यूक्रेन को सबसे ज्यादा डीजल सप्लाई; रूस से तेल के कारण भारत पर अमेरिका लगा चुका टैरिफ
ट्रंप की टैरिफ धमकीयो के बीच उभर रहे जिनपिंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बार-बार दुनिया में चल रहे विभिन्न संघर्षों को लेकर अपनी भूमिका को लेकर बयान दिया जाता रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अब तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई युद्धों को समाप्त कर चुके हैं। इसके लिए वह नोबेल पुरस्कार तक के लिए बोल चुके हैं। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए भी अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी लेकिन पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं।
रूस यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता का कार्य करते हुए वह लगातार रूस को फायदा पहुंचा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा की जा रही कोशिश से यूक्रेन को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सिर्फ बयान दिए जाते हैं। अमेरिका के द्वारा अब तक रूस पर किसी भी तरह के कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं जबकि ट्रंप के द्वारा रोज धमकी दी जाती है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ एक पक्ष के साथ ही बातचीत करते हैं जबकि कोई भी शांति समझौता दोनों पक्षों से बातचीत किए बना नहीं हो सकता। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन तथा यूरोपीय देशों को मिलकर अपने स्तर पर बातचीत करने की कोशिश करनी चाहिए।
डोभाल ने की थी पुतिन से मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत आने का दौरा तय हो गया है। लंबे समय से उनके इस दौरे को लेकर संभावना जताई जा रही थी। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के द्वारा रूस की यात्रा करने के बाद उनके दौरे को लेकर जानकारी दी गई थी। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा रूस की यात्रा के दौरान वोटिंग से मुलाकात की थी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अजीत डोभाल ने इस दौरान कहा था कि रूस और भारत का रिश्ता काफी पुराना और खास है। हम लगातार अपनी रणनीतिक साझेदारी को महत्व देने के साथ-साथ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से हमें खुशी महसूस हो रही है। और इसे लेकर तारीख भी निर्धारित कर ली गई है।

भारत और रूस के बीच 60 अरब डॉलर का व्यापार
रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर पहुंचने वाले हैं। उनके द्वारा आखिरी बार भारत का दौरा 6 दिसंबर 2021 को किया गया था। लेकिन यह दौरा काफी छोटा था। सिर्फ 4 घंटे के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान भारत और रूस के बीच विभिन्न समझौते हुए थे। भारत और रूस के द्वारा 2025 में अपने सालाना व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आगामी यात्रा में आर्थिक रोड मैप को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी।
डोभाल ने की थी पुतिन से मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत आने का दौरा तय हो गया है। लंबे समय से उनके इस दौरे को लेकर संभावना जताई जा रही थी। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के द्वारा रूस की यात्रा करने के बाद उनके दौरे को लेकर जानकारी दी गई थी। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा रूस की यात्रा के दौरान वोटिंग से मुलाकात की थी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अजीत डोभाल ने इस दौरान कहा था कि रूस और भारत का रिश्ता काफी पुराना और खास है। हम लगातार अपनी रणनीतिक साझेदारी को महत्व देने के साथ-साथ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से हमें खुशी महसूस हो रही है। और इसे लेकर तारीख भी निर्धारित कर ली गई है।






