Pakistan Flood Crisis : भारत का पड़ोसी मुल्क के इस समय बाढ़ से जूझ रहा है। भारत के द्वारा इस की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी। एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शंघाई सहयोग संगठन में बाढ़ के मुद्दे से अपने देश को पीड़ित बता रहे थे। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के द्वारा इसे लेकर अजीबोगरीब बयान दिया गया है। उन्होंने कहा की बाढ़ के पानी से बचने के लिए लोगों के द्वारा बर्तनों का उपयोग किया जाना चाहिए। इस पानी को नालियों में नहीं बहाना चाहिए। जिन लोगों के द्वारा लगातार बाढ़ का विरोध किया जा रहा है उन लोगों को यह पानी अपने घर ले जाना चाहिए। पाकिस्तान में आई बाढ़ से 24 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। पंजाब प्रांत में 1000 से भी ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं।
युद्ध को अवसर बना रहे हथियार सप्लाई करने वाले देश
पारिवारिक व्यापार के लिए पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे ट्रंप
पाकिस्तान सेना प्रमुख ने की चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात; डोनाल्ड ट्रंप से भी मिल चुके आसिम मुनीर
नई स्पॉन्सर की तलाश में टीम इंडिया; dream11 हो चुका अलग
‘पानी को आशीर्वाद मानकर करें इकट्ठा’
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बाढ़ से आए पानी को हमें भगवान का आशीर्वाद मानना चाहिए। इस पानी को आशीर्वाद मानकर टबो तथा बर्तनों में रख लेना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान को यह भी सलाह दी कि हमें जल्द से जल्द छोटे बांधों का निर्माण शुरू करना चाहिए। इसके लिए बड़े बांध का इंतजार नहीं करना होगा छोटे बाँध जल्दी बनने से यह जल्दी तैयार हो सकेंग। चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के विभिन्न नेता चीन पहुंचे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहबाज़ शरीफ भी शंघाई सहयोग संगठन के समिट में शामिल हुए। एक तरफ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर बैठक में समर्थन की मांग की। दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा भारत पर निशाना साधा गया। उन्होंने बैठक में कहा कि पाकिस्तान के द्वारा क्षेत्रीय शांति और सहयोग पर कार्य किया जाता है। लगातार हम अपने पड़ोसी देशों की अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते रहे हैं। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से लगातार हमारे क्षेत्र में परेशान करने वाली घटनाएं हो रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का इशारा भारत की तरफ था।
पानी के हिस्से तक बने उचित पहुंच -शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संगठन की बैठक में संबोधन देते हुए कहा कि सभी शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों को एक दूसरे के साथ चल रहे समझोतो का पालन करना चाहिए। सिंधु जल समझौते के तहत भारत के व्यवहार का उनके द्वारा जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के सुचारू कामकाज को मजबूत करने के लिए पानी के उचित हिस्से तक पहुंच जरूरी है। भारत के द्वारा पाकिस्तान से तनाव पैदा होने के बाद में सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था।
पाकिस्तान में बाढ़ का किया जिक्र
पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में संबोधन देते हुए कहा कि पाकिस्तान में इस समय बाढ़ से हालात बेकाबू है। अचानक आई बाढ़ के कारण विभिन्न स्तर पर नुकसान झेलना पड़ा है। पाकिस्तान सरकार के द्वारा लगातार लोगों की सहायता के लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने पाकिस्तान और चीन के आर्थिक सहयोग से बना रहे गलियारे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर पाकिस्तान और चीन के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तर पर होने वाला आदान-प्रदान काफी आसान हो जाएगा। पाकिस्तान और चीन के बीच आर्थिक गलियारे को शुरू करने को लेकर हाल ही में सहमति बनी थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। पहलगाम हमला हो जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनातनी जारी है। भारत के द्वारा सिंधु जल समझौते को रद्द किया जा चुका है। जम्मू में हो रही भयंकर बारिश के कारण पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसे लेकर पाकिस्तान के द्वारा भारत पर आरोप लगाए गए हैं। पाकिस्तान सरकार के मंत्री के द्वारा बयान दिया गया कि भारत के द्वारा पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने बांधों से जानबूझकर भारत के द्वारा पानी छोड़ा जा रहा है जिससे पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सके। इससे पहले भारत के द्वारा पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। सिंधु जल समझौता रद्द होने के बावजूद भारत के द्वारा बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी दी गई थी।
बाढ़ से हजारों एकड़ जमीन डूबी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वर्तमान में भयंकर बाढ़ आई हुई है। इसे लेकर पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा भारत पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने बिना किसी जानकारी के कई नदियों का पानी अचानक छोड़ दिया है। चिनाब रावी और सतलुज नदियों में अचानक आई बाढ़ के पानी को पाकिस्तान की तरफ छोड़ने के कारण पाकिस्तान में हजारों एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। इस बाढ़ में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
‘पानी को राजनीति से अलग रखें भारत’
पाकिस्तान के द्वारा लगातार भारत पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के मंत्री ने पंजाब प्रांत में आई बाढ़ के मुद्दे को लेकर कहा कि भारत की तरफ से पानी छोड़ना एक खराब रणनीति का हिस्सा है। भारत के द्वारा लगातार नदियों में पानी को रोका जा रहा था फिर अचानक इसे छोड़ दिया जाता है। अचानक पानी छोड़ने के कारण पाकिस्तान में बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ता है। भारत को पानी को राजनीति से अलग रखना चाहिए। पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा भारत पर पानी छोड़ने की जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा है कि यह अच्छा नहीं है। पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब भारत के द्वारा पहले ही पाकिस्तान को अलर्ट जारी कर दिया गया था।