Hockey Asia Cup : बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया के द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। टीम इंडिया के द्वारा अपने शुरुआती तीन मुकाबले जीतते हुए शानदार तरीके से सुपर 4 में प्रवेश किया गया था। आज टीम इंडिया का मुकाबला सुपर 4 में कोरिया के साथ होने वाला है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को काफी रोचक माना जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है जबकि कोरिया की टीम भी 5 बार एशिया कप को अपने नाम कर चुकी है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दक्षिण कोरिया की टीम के द्वारा अभी तक इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दिखाया गया है। मलेशिया के सामने कोरिया को हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी तरफ भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसके द्वारा अपने पहले मुकाबले में चीन के खिलाफ जीत प्राप्त की गयी थी। भारत ने यह मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया था जबकि दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए जापान को तीन दो 3-2 से हराया था। कजाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रूप से एक तरफ़ा जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 15-0 से अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया के हौशले बुलंद है। कोरिया के साथ होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। सुपर 4 के एक दूसरे मुकाबले में मलेशिया और चीन की टीम आमने-सामने होगी।
पाकिस्तान के मंत्री ने दी बाढ़ के पानी को बर्तनों में जमा करने की सलाह
पारिवारिक व्यापार के लिए पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे ट्रंप
युद्ध को अवसर बना रहे हथियार सप्लाई करने वाले देश
पाकिस्तान सेना प्रमुख ने की चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात; डोनाल्ड ट्रंप से भी मिल चुके आसिम मुनीर
हॉकी एशिया कप में भारत ने जमाई जीत की हैट्रिक
भारत में चल रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया के द्वारा चीन को मात दी गई थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने जापान को हराया था। भारतीय टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को हराया। इस तरह भारतीय टीम ने एशिया कप हॉकी 2025 में जीत की हैट्रिक लगाई। कजाकिस्तान की टीम को भारतीय टीम ने एक तरफा हार दी। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 15-0 से अपने नाम किया। भारतीय टीम की तरफ से कजाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने सर्वाधिक चार गोल किए। सुखजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
बिहार के राजगीर में चल रहे एशिया कप में भारतीय टीम के द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। पहले मुकाबले में चीन को हराने के बाद टीम इंडिया ने अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के सुपर 4 में पहुंच गई है। भारतीय टीम पूल में अंक तालिका में सबसे ऊपर है। भारतीय टीम ने जापान से हुए मुकाबले में न 3-2 से जीत दर्ज की जबकि अपने पहले मुकाबले में चीन को भारत ने 4-3 से हराया था। इस तरह लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद अब टीम सुपर 4 में पहुंचना तय हो गया है। जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को मनदीप सिंह के द्वारा किए गए गोल से बढ़त प्राप्त हुई। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल कर दिया था। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल ने भारत को और आगे कर दिया।
अंक तालिका में टॉपर भारत
बिहार में चल रहे एशिया कप में भारतीय टीम लगातार से शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉकी एशिया कप में दो पूल बनाए गए हैं। पूल ए में भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के द्वारा अब तक एशिया कप में दो मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों में दोनों में जीत दर्ज की। इस तरह 6 अंकों के साथ भारत सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर चीन है जिसके द्वारा दो मुकाबले खेले गए हैं। चीन के द्वारा एक मुकाबले में जीत दर्ज की गई है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके तीन अंक है। जापान भी दो मुकाबले खेलने के बाद चीन के बराबर तीन अंक प्राप्त कर सकी है। जापान की टीम को एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला जापान ने जीता है। कजाकिस्तान की टीम अपने खेले गए दोनों मुकाबले में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।
पूल बी की बात की जाए तो मलेशिया की टीम सबसे ऊपर है। मलेशिया के द्वारा अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों ही मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज किया। इस तरह से 6 अंको के साथ वह सबसे ऊपर है। कोरिया की टीम ने दो मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत दर्ज किया जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह तीन अंको के साथ वह दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम भी कोरिया की भांति दो मुकाबले में से एक मुकाबला जीत चुकी है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चीनी ताईपे के द्वारा खेले गए दो मुकाबले में उसे एक भी जीत प्राप्त नहीं हुई। इस तरह उसे दोनों मुकाबले में हार के कारण अंक तालिका में सबसे नीचे संतोष करना पड़ रहा है।

बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत से शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को हराया। एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने 20 वे 33 वे और 47 वे मिनट में गोल करते हुए मजबूती प्रदान की। भारत और चीन के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कुल 7 गोल किए गए जो सभी पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए। भारतीय टीम की तरफ से पहले गोल दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह के द्वारा किया गया।
भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप को लेकर पाकिस्तान की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान के साथ-साथ ओमान की टीम ने भी हटने का निर्णय लिया है। इसके बाद कजाकिस्तान और बांग्लादेश को मौका दिया गया है। पाकिस्तान ने अधिकृत रूप से एशिया कप से ऑफिशियल हटने का ऐलान कर दिया है। हॉकी इंडिया के द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक पाकिस्तान की टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया है और इसी के साथ-साथ ओमान की टीम भी टूर्नामेंट से हट गई है। इसी कारण कजाकिस्तान और बांग्लादेश को टूर्नामेंट के ड्रॉ में शामिल किया गया है।
एशिया कप से मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट
बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप को टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशिया कप जीतने वाली टीम को 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टिकट मिल जाएगा। पाकिस्तान के द्वारा एशिया कप से हटने के साथ ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का एक मौका हाथ से निकाल दिया गया है। हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर क्वालीफाई कर जाती है।