Pakistan Terrorism Index: पाकिस्तान अब दुनिया में आतंक प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर, TTP और बलूच आर्मी के हमले तेजी से बढ़े।

पुतिन से मुलाकात में असहज दिखे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

SCO Summit 2025 : शंघाई सहयोग संगठन में विभिन्न देशों के नेताओं के द्वारा हिस्सा लिया गया। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से भी मुलाकात की। भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद चीन के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ असहज दिखाई दिए। पुतिन से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ठीक से ईयर फोन नहीं लगा पाए। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पुतिन से पिछली मुलाकात के दौरान ईयर फोन ठीक से नहीं लगा पाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डंपर वायरल हो रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ईयर फोन लगाने का तरीका समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत ने फिर शुरू की रूस से तेल खरीद

विक्ट्री डे परेड पर चीन ने दिखाई ताकत; जिनपिंग बोले- लगातार आगे बढ़ते रहेंगे

दुनिया पर ढीली हो रही ट्रंप की पकड़; पुतिन, मोदी और जिनपिंग के घटजोड़ से अमेरिका में घबराहट

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस; मोदी से करेंगे मुलाकात

पुतिन ने सिखाया तरीका

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा जब ईयर फोन लगाया जा रहा था तो वह कई बार कोशिश करने के बावजूद वह सफल नहीं हो पा रहे थे। इसे देखकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें हेडसेट उठाकर ठीक तरह से लगाने को कहा। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बीच 2022 में मुलाकात के दौरान भी यही नजारा देखने को मिला था। शंघाई सहयोग संगठन के दौरान ही यह नजारा 2022 में उज्बेकिस्तान में हुआ था। पुतिन से मुलाकात के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हेडफोन बार-बार कान से गिर रहा था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा इसे ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन वह इसमें कई बार सफल नहीं हो पाए। इसे देखकर उसके राष्ट्रपति पुतिन को हंसी आ गई थी।

भारत और रूस की दोस्ती का करेंगे सम्मान पाकिस्तान

हाल ही में चीन में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत रूस पाकिस्तान के विभिन्न नेता चीन पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की चर्चा चारों तरफ थी। अब भारत और रूस की दोस्ती को लेकर पाकिस्तान के द्वारा बड़ा बयान दिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत और रूस के रिश्ते का सम्मान करते हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा यह बयान रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा भी रूस के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो पूरे क्षेत्र को फायदा होगा और शांति आगे बढ़ेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पुतिन को एक शानदार नेता करार दिया।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों में मध्यस्थता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस बारे में हम बहुत स्पष्ट हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका के द्वारा संघर्ष विराम करने पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी दो देशों के बीच संघर्ष होता है तो वह एक दूसरे से बात करते हैं। दूसरे देशों के द्वारा भी फोन किए गए थे। यह कोई सीक्रेट बात नहीं है। रूस यूक्रेन तथा इजरायल ईरान के दौरान हमने भी विभिन्न फोन किए थे। आज के ग्लोबल रिश्तो में यह आम बात हो गई है लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम किसी तीसरे देश की वजह से हुआ था यह स्वीकार नहीं है।

SCO Summit 2025 में मोदी पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात ने नई जुगलबंदी दिखाई। पाकिस्तान की असहजता और अमेरिका पर कड़े बयान चर्चा में रहे।
SCO Summit 2025 में मोदी पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात ने नई जुगलबंदी दिखाई। पाकिस्तान की असहजता और अमेरिका पर कड़े बयान चर्चा में रहे।
अमेरिका भूल रहा अपने पुराने रिश्ते

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर अमेरिका पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने पुराने रिश्तों को भूल रहा है। पाकिस्तान के द्वारा लगातार आतंकवादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी पाकिस्तान में ही 2011 में मिला था। कुछ देश लगातार राजनीति और रणनीतिक फायदे के लिए इतिहास को नजरअंदाज करते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका का एक लंबा इतिहास है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके द्वारा विदेश नीति को बिल्कुल अलग तरीके से चलाया जा रहा है। किसी भी पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा यह कार्य नहीं किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप का यह रवैया सिर्फ भारत के साथ सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया के साथ उनके द्वारा ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

SCO में छायी रूस भारत और चीन की जुगलबंदी

चीन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन में रोचक नजारा देखने को मिल रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। लंबे समय बाद भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा चीन का दौरा किया गया है। गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष होने के बाद मोदी का यह पहला चीन द्वारा है। जिनपिंग से मुलाकात के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को एक साथ चर्चा करते हुए देखा गया। चीन रूस तथा भारत की जुगलबंदी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच अब इन तीनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर नज़रें टिकी हुई है। तीनों नेताओं ने एक साथ चर्चा करने के साथ-साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तीनों देशों की एकता को अलग दृष्टि से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के सामने भविष्य में विकल्प के तौर पर संगठन खड़ा किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *