Trump India Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार टैरिफ को हथियार बनाकर कार्य किया जा रहा है लेकिन इसे लेकर हाल ही में अमेरिका की निचली कोर्ट के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया था। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाया जा रहे टैरिफ को गैर कानूनी बताया था। कोर्ट के फैसले के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति के पास विदेशी सामान पर टैरिफ लगाने का कोई अधिकार नहीं है। इस फैसले के खिलाफ अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने एक अपील दायर करते हुए अपने पक्ष में फैसला देने की अपील की है। एक तरफ अमेरिका की निचली कोर्ट का मानना है कि ऐसा टैरिफ लगाने से दूसरे देशों के साथ संतुलन बिगड़ जाएगा दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप का मानना है की टैरिफ से अमेरिका को मजबूती मिलेगी।
यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी टैरिफ -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ी मात्रा में लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए भारत पर टैरिफ लगाना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई अपील के मुताबिक भारत पर अधिक मात्रा में टैरिफ रूस से तेल व्यापार करने के कारण लगाया गया है। रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए यह काफी आवश्यक था। ट्रंप का मानना है कि यूरोपीय यूनियन दक्षिण कोरिया तथा जापान के साथ हुए समझौते निचली अदालत के द्वारा दिए गए फैसले के कारण खतरे में पड़ सकते हैं। भारत पर टैरिफ नहीं लगाने की स्थिति में यूरोपीय यूनियन से किया गया बड़ा समझौता भी रद्द हो सकता है। इससे अमेरिका को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा।
अमित मिश्रा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास; लंबे समय से चल रहे थे टीम से बाहर
भारत पर टैरिफ के मुद्दे पर रूसी विदेश मंत्री का बयान -अमेरिका कर रहा सिद्धांतों से विश्वास घात
टैरिफ के दम पर भारत और चीन को नहीं डरा सकता अमेरिका : पुतिन
यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन से हूं निराश : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के वित्त मंत्री ने भारत को बताया ‘बुरा खिलाड़ी’
रूस यूक्रेन युद्ध टैरिफ तथा विभिन्न करने से लगातार भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका का आरोप है कि भारत के द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद की जा रही है। इससे रूस को आर्थिक मदद प्राप्त हो रही है जिसका उपयोग रूस के द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किया जा रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री ने भारत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत बड़ा खिलाड़ी है। अमेरिका के वित्त मंत्री ने कच्चे तेल की खरीद पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसा करने से युद्ध मशीन को और ताकत प्रदान हो रही है। चीन में आयोजित हो रही शंघाई सहयोग संगठन की बैठक को उन्होंने दिखावा बताया। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति के साथ-साथ पुतिन की जुगलबंदी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। चीन रूस तथा भारत के एक साथ आने के कारण अमेरिका को अब डर सताने लगा है। अमेरिका के वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। अमेरिका के साथ चल रहे विवादों को आपस में सुलझाया जा सकता है।
धीमी बातचीत के कारण भारत पर लगा टैरिफ
अमेरिका के वित्त मंत्री ने भारत पर लगाए गए टैरिफ पर बयान देते हुए कहा कि भारत के द्वारा बातचीत में सक्रियता नहीं दिखाई गई। भारत लगातार सुस्त रवैया अपनाए हुए हैं। समय पर समझौता नहीं होने के कारण अमेरिका के द्वारा भारत द्वारा टैरिफ लगाया गया है। अमेरिका के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने के साथ-साथ 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय तक व्यापार समझौते को लेकर चर्चा होने के बावजूद समझौता नहीं हो सका। इसके बाद लगातार भारत और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। भारत अब अमेरिका की बजाय चीन तथा रूस के साथ व्यापार करने पर जोर दे रहा है।

‘ट्रंप के फैसलों से पूरे देश को हो रहा नुकसान’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बोलते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। उनके द्वारा लिए जा रहे गलत फैसलों के कारण देश को नुकसान भुगतना पड़ रहा है। ट्रंप के द्वारा निजी फायदे के लिए भारत और पाकिस्तान का संघर्ष रोकने का भी दावा किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति लगातार गलत साबित हुई है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद तनाव बढ़ गया था। भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर चलाया गया था जिसके बाद कई दिनों तक युद्ध की स्थिति बनी रही थी। अंत में दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने व्यापार का दबाव बनाते हुए दोनों देशों को संघर्ष विराम के लिए राजी किया था जबकि भारत यह बात मानने को लिए तैयार नहीं है।
‘अमेरिका के लिए जरूरी है भारत’
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि ट्रंप के द्वारा पाकिस्तान की सेना प्रमुख तथा पाकिस्तान को खुश करने की कोशिश की जा रही है जबकि भारत से अमेरिका के रिश्ते लंबे समय से अच्छे रहे हैं। भारत से रिश्ते अच्छे होने से अमेरिका को फायदा है। भारतीय टैलेंट; तकनीक तथा आर्थिक मामलों में अमेरिका को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसी के साथ उन्होंने यह भी चेतावनी कि यदि अमेरिका को चीन के रणनीतिक खतरों से लड़ाई लड़नी है तो भारत का साथ जरूरी है। भारत से रिश्ते बिगड़ने पर बड़ा नुकसान अमेरिका को उठाना होगा।