India China Russia : हाल ही में चीन में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन के दौरान भारत चीन और रूस के घटजोड़ को काफी चर्चा मिली थी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग तथा रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे के साथ काफी मिले हुए दिखाई दिए थे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत चीन तथा रूस के संबंधों को लेकर चर्चा करते हुए ईस्टर्न इकोनामिक फॉर्म में बयान दिया। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति के द्वारा भारत और चीन के रिश्तों को लेकर बयान दिया गया था। जिनपिंग ने भारत और चीन के रिश्तों को हाथी तथा ड्रैगन का डांस बताया था लेकिन मीडिया के द्वारा इसमें भालू शब्द जोड़ दिया गया। भालू को रूस के प्रतीक के तौर पर जोड़ा गया जबकि हमारे पूर्वी इलाके में अमूर भालू नहीं है बल्कि एक बाघ है। उन्होंने बताया कि अमूर दुनिया का सबसे बड़ा बाघ है।
तीन शर्तों पर भारत से हट सकता है टैरिफ : अमेरिका
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने इलाज के बहाने छोड़ा देश; 9 सितम्बर को आएगा फैशला
ट्रंप को हो रहा भारत से तनाव पर पछतावा; अमेरिका भारत पर लगा चुका 50% टैरिफ
भारत पर सख्ती से रूस को हो रहा नुकसान : ट्रंप
पुतिन ने अमेरिका पर कसा तंज
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका पर तंज कसा है। पुतिन ने अमेरिका को लेकर कहा कि दो सिर वाला ईगल सिर्फ पूरा और पश्चिम की तरफ ही देखता है। उसके द्वारा दक्षिण की तरफ नहीं देखा जाता है। ईस्टर्न इकोनामिक फॉर्म में रूस के राष्ट्रपति के द्वारा यह बयान दिया गया। लंबे समय से रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका तथा रूस के बीच तनातनी चल रही है। हाल ही में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात भी की थी। दूसरी तरफ भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगा देने के बाद भारत और अमेरिका के संबंध भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा हाथी तथा ड्रैगन का जिक्र कर देने के बाद एक बार फिर मीडिया में चर्चा चल गई है। ड्रैगन को चीन में ताकत शक्ति तथा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चीन की संस्कृति तथा पहचान में ड्रैगन को बड़ा महत्व दिया जाता है। दूसरी तरफ भारत में हाथी को ताकत अच्छाई और समझदारी का प्रतीक माना जाता है।
चीन और रूस के साथ भारत की नजदीकी से अमेरिका को एतराज
अमेरिका के द्वारा भारत के साथ किये जा रहे बर्ताव के बाद भारत ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अमेरिका के सामने झुकने की बजाय अब वह चीन तथा रूस को प्राथमिकता दे रहा है। शंघाई सहयोग संगठन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी मिले। चीन के राष्ट्रपति भारतीय प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति की मुलाकात के कारण अमीरीका में चिंता बढ़ गई है। अमेरिका ने रूस भारत और चीन के एक साथ होने पर एतराज जताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार का मानना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतिन और जिनपिंग के साथ होने की वजह से अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए। मोदी का पुतिन और जिनपिंग के साथ खड़ा होना शर्मनाक है। पता नहीं ऐसा वह किस सोच के साथ कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही भारत के द्वारा रूस की बजाय अमेरिका का साथ दिया जाएगा।
SCO में छायी रूस भारत और चीन की जुगलबंदी
चीन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन में रोचक नजारा देखने को मिल रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। लंबे समय बाद भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा चीन का दौरा किया गया है। गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष होने के बाद मोदी का यह पहला चीन द्वारा है। जिनपिंग से मुलाकात के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को एक साथ चर्चा करते हुए देखा गया। चीन रूस तथा भारत की जुगलबंदी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच अब इन तीनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर नज़रें टिकी हुई है। तीनों नेताओं ने एक साथ चर्चा करने के साथ-साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तीनों देशों की एकता को अलग दृष्टि से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के सामने भविष्य में विकल्प के तौर पर संगठन खड़ा किया जा सकता है।

पुतिन और मोदी ने 1 घंटे तक की कार में बातचीत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच शंघाई सहयोग संगठन के दौरान महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने एक ही गाड़ी में बैठकर लगभग 1 घंटे तक सीक्रेट बातचीत की। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर होटल पहुंचे थे। होटल पहुंचने के बावजूद वह गाड़ी में बैठकर चर्चा करते हुए नजर आए। सभी नेताओं के साथ फोटो सेशन होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पुतिन और जिनपिंग को एक साथ देखा गया। तीनों नेता एक साथ सत्र को संबोधित करने के लिए भी पहुंचे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। जिस समय पुतिन, जिनपिंग और मोदी की मुलाकात चल रही थी उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक टक होकर इन्हें देख रहे थे।
पुतिन की भारत यात्रा को लेकर हुई चर्चा
वर्ष के अंत तक रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आने वाले हैं। शंघाई सहयोग संगठन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच इस दौरे को लेकर चर्चा हुई। रूस के राष्ट्रपति की कार में बैठकर मोदी और पुतिन ने लंबी चर्चा की। मीडिया जगत में दोनों नेताओं के बीच हुई सीक्रेट चर्चा की लगातार सुर्खियां चल रही है। माना जा रहा है कि उनके द्वारा बेहद ही गोपनीय मुद्दे पर बातचीत की गई। रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के अध्यक्ष के द्वारा भारत में रूस के द्वारा जल्द ही बड़े निवेश का ऐलान किया गया।
मोदी से मुलाकात पर पुतिन ने जताई खुशी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पुतिन की मुलाकात होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा खुशी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन ईस्ट तथा ग्लोबल साउथ देश को एक साथ लाने का अच्छा जरिया है। आगामी समय में 21 दिसंबर 2025 को भारत और रूस के संबंधों की रणनीतिक साझेदारी के 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहु आयामी रिश्ते लगातार जारी है और आने वाले समय में इन रास्तों को और मजबूत किया जाएगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूस पर बयान देते हुए कहा कि हमेशा कठिन परिस्थितियों में भारत और रूस के संबंध मजबूत रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया है। दोनों देश न सिर्फ एक दूसरे के लिए बल्कि वैश्विक शांति स्थिरता और समृद्धि के लिए भी कार्य करते हैं। रूस यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस विवाद का स्थाई हल होना चाहिए। भारत और रूस के द्वारा लगातार इस संघर्ष पर चर्चा की जा रही है। मानवता की मांग के आधार पर जल्द से जल्द स्थाई शांति का समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए।