Pakistan Flood Crisis : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए एक बयान के बाद उनकी पोल खोल दी गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा 1965 के युद्ध को लेकर बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि हमारे देश के सैनिकों के द्वारा बड़े ही वीरता और एकता का प्रदर्शन किया गया। 1965 के युद्ध में पाकिस्तान की सेना ने यह साबित कर दिया कि दुश्मन की हमले को किस तरह नाकाम किया जा सकता है। हम अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। 1965 की एकता की भावना अभी भी निरंतर जारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xने उनका जवाब दिया। जवाब में लिखा 1965 का युद्ध पाकिस्तान की बड़ी हार थी। पाकिस्तान के द्वारा कश्मीर में विद्रोह भड़काने की पूरी कोशिश की गई लेकिन भारत के द्वारा दिए गए जवाब के कारण पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।
चीन ने की टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका के खिलाफ एकजुटता की अपील
आज से शुरू होगी एशिया कप की जंग; हांगकांग और अफगानिस्तान में होगा पहला मुकाबला
उग्र आंदोलन के आगे झुकी नेपाल की सरकार; सोशल मीडिया हुआ फिर शुरू
निष्पक्ष और पारदर्शी हो ट्रेड पॉलिसी : जयशंकर
पाकिस्तान के पंजाब में इस समय पानी आफत बना हुआ है। 23 अगस्त से आ रही बाढ़ के कारण पाकिस्तान में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3900 गांव पानी से प्रभावित बताया जा रहे हैं। इस क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली सतलज चुनाव और रवि नदी उफान पर हैं। चारों तरफ पानी पानी दिखाई दे रहा है। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल अब तक खराब हो चुकी है। आने वाले समय में यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो और भी खतरनाक आंकड़े सामने आ सकते हैं। पाकिस्तान सरकार के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। लगभग 18 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा जा चुका है।
पाकिस्तान सरकार के द्वारा मृतको के परिवार को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आ रही बाढ़ से गुजरात और सियालकोट जिले सबसे ज्यादा प्रभावित बताई जा रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में पिछले कुछ समय में पानी की मात्रा में कमी देखने को मिली है लेकिन पानी का स्तर अभी भी ज्यादा बना हुआ है। लगातार बाढ़ के कारण बिजली कंपनियों को बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है जबकि रेलवे ट्रैक तथा सड़क पानी में डूब गए हैं। इस कारण पांच अलग-अलग रूट पर ट्रेन सेवाओं को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में बाढ़ की समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी करते हुए आने वाले समय में पंजाब सिंध और इस्लामाबाद में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
पाकिस्तान में इस समय बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही सिंधु जल समझौते को भारत के द्वारा स्थगित कर दिया गया है। इसके बावजूद भारत के द्वारा बाढ़ से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को प्रदान की जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान को बाढ़ से संबंधित जानकारी मानवीय आधार पर दी जा रही है। इस्लामाबाद में अपने दूत आवास के जरिए पाकिस्तान को बाढ़ का डाटा भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के द्वारा लगातार भारत पर बयान दिए जा रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान को गलत डाटा उपलब्ध करा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने के हिसाब से हम पाकिस्तान को जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारे द्वारा यह कार्य दूतावास के माध्यम से किया जा रहा है। भारत और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हम इंसानियत के नाते पाकिस्तान की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।
25 अगस्त को भारत ने दिया था पाकिस्तान को अलर्ट
25 अगस्त को भारत सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर की तवी नदी में हालात बेकाबू होने पर पाकिस्तान को जानकारी दी गई थी। पाकिस्तान में आने वाली संभावित बाढ़ की जानकारी भारत सरकार के द्वारा मानवीय सहायता के तौर पर उपलब्ध कराई गई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को बाढ़ की जानकारी इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमिश्नर ने प्रदान की थी। सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद यह पहला मौका था जब भारत सरकार के द्वारा जल्द से जुड़ी हुई जानकारी पाकिस्तान को दी गई हो। सिंधु जल समझौता रद्द होने से पहले दोनों देशों के बीच वॉटर कमिश्नर के बीच बाढ़ से जुड़ी चेतावनी आदान-प्रदान की जाती थी।

कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमला जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। भारत के द्वारा इस हमले के बाद काफी कठोर कदम पाकिस्तान को लेकर उठाए गए थे। जिसमें सिंधु जल समझौते को भी रद्द कर दिया गया था। भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेंगे। जब तक पाकिस्तान के द्वारा आतंकवाद को पूरी तरह से बंद नहीं कर दिया जाता सिंधु जल समझौता रद्द रहेगा। भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हो पा रही है।
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। पहलगाम हमला हो जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनातनी जारी है। भारत के द्वारा सिंधु जल समझौते को रद्द किया जा चुका है। जम्मू में हो रही भयंकर बारिश के कारण पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसे लेकर पाकिस्तान के द्वारा भारत पर आरोप लगाए गए हैं। पाकिस्तान सरकार के मंत्री के द्वारा बयान दिया गया कि भारत के द्वारा पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने बांधों से जानबूझकर भारत के द्वारा पानी छोड़ा जा रहा है जिससे पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सके। इससे पहले भारत के द्वारा पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। सिंधु जल समझौता रद्द होने के बावजूद भारत के द्वारा बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी दी गई थी।
बाढ़ से हजारों एकड़ जमीन डूबी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वर्तमान में भयंकर बाढ़ आई हुई है। इसे लेकर पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा भारत पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने बिना किसी जानकारी के कई नदियों का पानी अचानक छोड़ दिया है। चिनाब रावी और सतलुज नदियों में अचानक आई बाढ़ के पानी को पाकिस्तान की तरफ छोड़ने के कारण पाकिस्तान में हजारों एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। इस बाढ़ में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।