UNGA Ukraine appeal: यूक्रेन राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को रोकने की अपील की और ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की रूस पर रोक लगाने की अपील

UNGA Ukraine appeal : संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर दूसरे देशों से अपील की गई। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अभी रोकना अच्छा होगा। बाद में जहाज और बंदरगाहों को समुद्री ड्रोन हमलों से बचाने के लिए काफी कठिन हो जाएगा। रूस के हमले से बचने के लिए यूक्रेन को अंडरग्राउंड स्कूल और अस्पताल बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दूसरे देश के नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि रूस के द्वारा लगातार हमें खतरा पैदा किया जा रहा है लेकिन क्या दूसरे देश भी इन खतरों से सुरक्षित हैं। रूस के खिलाफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मिलकर लड़ाई लड़ने की अपील की।

नाटो और यूरोप की मदद से यूक्रेन रूस से खाली कराएगा कब्जा : ट्रंप

संयुक्त राष्ट्र महासभा में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाक संघर्ष विराम का क्रेडिट

डोनाल्ड ट्रंप के काफिले के कारण फ्रांस के राष्ट्रपति फंसे जाम में

नेपाल सरकार को मिले चार नए मंत्री; नेपाल के प्रधानमंत्री ने की थी नाम की सिफारिश

‘अंतरराष्ट्रीय कानून और सहयोग से नहीं होती सुरक्षा’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी देश को शांति के लिए हथियारों पर कार्य करना आवश्यक हो गया है। यह बहुत दुखद भी है लेकिन यही हकीकत है। किसी भी देश की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून और सहयोग काफी नहीं है। हथियारों की मात्रा के आधार पर ही यह तय होता है कि वह सुरक्षित है या नहीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा इस दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर भी नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के द्वारा पूरी तरह से कार्य नहीं किया जाता है जब तक किसी देश के पास ताकतवर समर्थक मौजूद नहीं हो। बता दे की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रूस स्थाई सदस्य है।

युद्ध डाल रहा लोगों पर असर

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन को आने वाले समय में और ज्यादा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सभी देशों को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। सिर्फ कुछ देशों को ही इसका फायदा नहीं मिलना चाहिए। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के कारण लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। अब दूसरे देशों के द्वारा यह तय किया जाएगा की शांति में मदद की जाए या फिर रूस के साथ व्यापार करते हुए युद्ध को और आगे बढ़ाया जाए। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा रूस का साथ ने दिए जाने की भी अपील की। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने हथियारों के कारण युद्ध खतरनाक स्थिति में पहुंच रहे हैं। नाटो की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि नाटो का सदस्य होते हुए भी पूरी तरह से यह सुनिश्चित नहीं होता कि आप सुरक्षित हैं।

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह विश्वास हो गया है कि यूक्रेन यूरोप तथा नाटो की मदद से रूस के साथ मुकाबला कर सकता है। अब रूस के द्वारा कब्जा किया हुआ क्षेत्र यूक्रेन के द्वारा वापस प्राप्त किया जा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि धैर्य समय यूरोप और नाटो की आर्थिक मदद के द्वारा यूक्रेन के द्वारा अपनी पुरानी सीमा वापस प्राप्त की जा सकती है। अगर रूसी विमान नाटो देशों के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए दिखाई दे तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें मार गिराने की भी अपील की।

UNGA Ukraine appeal: यूक्रेन राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को रोकने की अपील की और ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया।
UNGA Ukraine appeal: यूक्रेन राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को रोकने की अपील की और ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया।
रूस की छवि हो रही खराब ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर बयान देते हुए कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। साढे तीन साल से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के कारण रूस की छवि खराब हो रही है। यूक्रेन की सेना के द्वारा रूस की बड़ी सेना को रोकने में अच्छा कार्य किया जा रहा है। यह जंग जल्दी ही खत्म हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की मांग की गई। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए बयान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा खुशी जताई गई। उन्होंने यूक्रेन की सीमा प्राप्त करने वाले बयान को गेम चेंजर करार दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यह बयान ऐसे समय पर दिया गया है जब खुद ट्रंप ने कुछ समय पहले रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली को लेकर संकेत दिए थे। जिस पर यूक्रेन के द्वारा सहमति नहीं जताई गई थी लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन से रूस के द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र को वापस प्राप्त किए जाने की बात कही है।

ट्रंप ने फिर लगाया भारत पर रूस से व्यापार को लेकर आरोप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के द्वारा रूस के साथ तेल व्यापार किया जा रहा है जिससे रूस को आर्थिक मदद प्राप्त हो रही है। उन्होंने नाटो देशों से रूस से तेल और गैस से खरीद को पूरी तरह से बंद करने की अपील की। ट्रंप का मानना है कि नाटो देशों के द्वारा तेल गैस की खरीद करने से युद्ध को फंडिंग प्राप्त हो रही है। किसी के द्वारा भी यह नहीं सुना गया है कि आप दुश्मन से तेल और गैस खरीद कर उसकी मदद प्रदान करें। नाटो देशों के द्वारा भी अभी तक रूस की ऊर्जा पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई गई है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर सवाल खड़े करते हुए कहा की मॉस्को अब सिर्फ कागजी शेर बन गया है। एक खराब नेतृत्व के कारण कोई देश कैसे कमजोर हो सकता है। यह इस लड़ाई से स्पष्ट हो रहा है। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि रूस समझौते के लिए तैयार नहीं होता है तो अमेरिका के द्वारा आने वाले समय में और भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *