Vijay Rupani Death: अहमदाबाद में विमान हादसे में विजय रुपाणी का दुखद निधन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार, गृह मंत्री शाह रहे मौजूद

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया| पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के साथ विभिन्न मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहे| विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में किया गया|

गृहमंत्री शाह रहे अंतिम संस्कार में मौजूद

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अंतिम संस्कार के वक्त गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे| गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ गुजरात के मुख्यमंत्री -राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री पाटिल समेत कई नेता मौजूद थे| विजय रुपाणी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़  पड़ी| लोगों ने घरों से निकलकर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की| अंतिम यात्रा के दौरान हजारों लोग विजय रुपाणी को नम आंखों से विदाई दे रहे थे|

Vijay Rupani Death: अहमदाबाद में विमान हादसे में विजय रुपाणी का दुखद निधन
Ahmedabad Plane Crash में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में हुआ।
प्लेन से राजकोट लाया गया पार्थिव शरीर

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का पार्थिव शरीर चार्टर्ड प्लेन के द्वारा राजकोट लाया गया| विजय रुपाणी का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके परिजनों को सोपा गया था| अंतिम संस्कार से पहले विजय रुपाणी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया| लगभग 7:30 पर विजय रुपाणी की अंतिम यात्रा शुरू हुई थी जो2 घंटे बाद शमशान पहुंची और लगभग 10:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार किया गया|

डीएनए टेस्ट से हुई थी शरीर की पहचान

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का शरीर विमान हादसे में पूरी तरह से जल चुका था| अहमदाबाद में हुए भीषण हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 यात्री मौत का शिकार हो चुके थे| इसी के साथ-साथ यात्रियों के शरीर बुरी तरह से जल चुके थे जिन्हें पहचाना नहीं जा सका था| इसके लिए लगातार डीएनए टेस्ट किया जा रहे हैं| गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी डीएनए टेस्ट होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर पार्थिव शरीर परिजनों को सोपा गया| हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के पार्थिव शरीर का अभी भी लगातार पहचान होने के साथ परिजनों को सौंपने का कार्य जारी है|

मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

5 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, 30 सितंबर से शुरू होगा महिला वर्ल्ड कप

भारत- इंग्लैंड सीरीज में अब पटौदी के नाम ट्रॉफी नहीं बल्कि मिलेगा पदक, ट्रॉफी का बदला जायेगा नाम

G7 सम्मेलन में शामिल होने आज कनाडा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

विमान हादसे में गँवाई थी रुपाणी ने जान

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अहमदाबाद से विमान में सवार होकर लंदन जा रहे थे| बताया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी लंदन में अपने परिवार के साथ रहती है| अपनी बेटी से मिलने के लिए विजय रुपाणी लंदन जा रहे थे| इसी दौरान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही विमान क्रैश हो गया था और एक इमारत से जा टकराया था| जिसके बाद विमान में भीषण आग लगाई थी|

इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 व्यक्तियों में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया था| विमान यात्रियों के साथ-साथ हॉस्टल में लंच कर रहे डॉक्टर भी इस हादसे का शिकार हो गए थे| अहमदाबाद में हुई विमान हादसे में विजय रुपाणी की 2 अगस्त 1956 से चली आ रही जीवन यात्रा समाप्त हो गई और 12 जून 2025 को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली|

चौथे दिन भी नहीं हो पाई शवों की पहचान

अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मारे गए लोगों को पहचाना  तक नहीं जा रहा है| इसके लिए लगातार अस्पताल प्रशासन के द्वारा डीएनए टेस्ट कराए जा रहे हैं| डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर शरीर की पहचान होने के बाद मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपे  जा रहे हैं| हादसे में कुल 275 लोग मारे गए थे जिसमें से 125 लोगों की ही पहचान अब तक हो पाई है|

अहमदाबाद के अस्पताल प्रशासन के मुताबिक हादसे  में मौत का शिकार हुए लोगों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है| डीएनए टेस्ट पूरे हो जाने के बाद ही हादसे में जान गंवाने  वाले लोगों की संख्या को लेकर स्पष्ट आंकड़ा सामने आ पाएगा| हादसे में जान गंवाने  वाले लोगों में से अब तक 125 मृतकों की पहचान की जा चुकी है जिनमें से 83 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप जा चुके हैं।

हादसे के बाद डीजीसीए ने जारी किए निर्देश

अहमदाबाद में उड़ान के कुछ देर बाद ही विमान के क्रैश  हो जाने के बाद डीजीसीए ने सख्त कदम उठाते हुए एयरलाइन को दिशा निर्देश जारी किए हैं| ड्रीमलाइनर को विभिन्न उड़ानों से पहले डीgसीए के गाइडलाइन के मुताबिक विभिन्न जांच करनी होगी| इन जांचों में संतुष्ट होने के बाद ही विमान को उड़ान के लिए अनुमति होगी| डीजीसीए के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में अलग-अलग तरह की जांच करने का प्रावधान किया गया है|

लंबे समय से विमान में कोई खराबी बार-बार आने पर उस विमान को उड़ान भरने से पहले पूरी तरह संतुष्ट होना होगा की बार-बार आने वाली कमी को दूर कर लिया गया है| अहमदाबाद में हुए विमान हादसे  को लेकर लगातार विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं| विभिन्न भारतीय एजेंसियों के अलावा अमेरिकी कंपनी भी इस हादसे को लेकर जांच कर रही है| ब्लैक बॉक्स से मिलने वाली जानकारी और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर अहमदाबाद विमान हादसे का प्रमुख कारण क्या था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *