Arjun Kapoor Life में माता-पिता के तलाक, श्रीदेवी से दूरी, वजन की जंग और सलमान खान की बहन व भाभी से अफेयर की कहानी शामिल है।

माता-पिता के तलाक से टूट गए थे अर्जुन कपूर, अर्जुन कपूर आज मनाएंगे 40 व जन्मदिन

Arjun Kapoor Life : फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर आज 40 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम अर्जुन कपूर से जुड़े हुए महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। अर्जुन कपूर की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। अपने माता और पिता का तलाक उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर के पिता ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए उनकी मां मोना  को तलाक दिया था जिसके बाद कभी भी अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी को एक मां के रूप में स्वीकार नहीं किया। कई मौको पर अर्जुन कपूर इसे सार्वजनिक तौर पर भी बयां कर चुके हैं।

माता के तलाक ने बनाई श्रीदेवी से दूरी

अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने उनकी माता को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे। श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच नजदीकी बढ़ने के बाद बोनी कपूर के द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही उनके द्वारा श्रीदेवी से शादी कर ली गई। अर्जुन कपूर को इसके बाद से ही श्रीदेवी के प्रति नफरत होने लगी। श्रीदेवी के निधन तक अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते सामान्य नहीं थे। अर्जुन कपूर अपनी सौतेली मां और बहन किसी को भी पसंद नहीं करते थे।

ट्रम्प ने की ईरान की बहादुरी की प्रशंसा, अगले हफ्ते होगी अमेरिका और ईरान की बातचीत -ट्रंप

पहली बार सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने स्वीकार किया प्रेम प्रसंग

अमेरिकी हमले के बावजूद सुरक्षित ईरान का परमाणु जखीरा, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

परमाणु परीक्षण शुरू करने पर ईरान पर दोबारा करेंगे हमला-ट्रंप

हालांकि श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद अर्जुन कपूर अपने सौतेले परिवार के प्रति आत्मीय पूर्वक व्यवहार करने लगे थे। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक निधन हो जाने के बाद अर्जुन कपूर के द्वारा उनके परिवार से लगाव बढ़ गया। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर कई मौको पर उनकी सौतेली बहन तथा दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ देखे जा चुके हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर कई मौको पर यह कह चुके हैं कि श्रीदेवी उनके पिता की पत्नी होने से ज्यादा उनके लिए मायने नहीं रखती।

सामान्य नहीं रहा पिता पुत्र का रिश्ता

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और उनके पिता के रिश्ते भी ज्यादा सामान्य नहीं रहे थे। अर्जुन कपूर के द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में इसे लेकर बातचीत की गई थी। अर्जुन कपूर का कहना है कि जिस समय उनकी माता का पिता से तलाक हुआ तो वह मात्र 10 साल के थे। पापा उस समय कई फिल्मों में काम करने के कारण व्यस्त रहते थे। इसलिए कभी भी हमारे बीच रिश्ता सामान्य नहीं रहा। समय के साथ-साथ विभिन्न कारणों से हमारे बीच दूरी बढ़ती चली गई। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर अपनी माता से तलाक के कारण श्रीदेवी के साथ-साथ अपने पिता से भी नाराज थे।

माता-पिता के तलाक से लगा इमोशनल झटका

अभिनेता अर्जुन कपूर के द्वारा एक इंटरव्यू में यह बताया गया कि उनके पैरेंट्स के द्वारा तलाक लिए जाने के बाद वह इमोशनली रूप से काफी गंभीर हो गए थे। इसके बाद लगातार तनाव के कारण जीवन प्रभावित हुआ था। मानसिक तनाव की स्थिति में अर्जुन कपूर ने खाने को एंजॉय करना शुरू कर दिया। फास्ट फूड तथा खुल कर खाने की वजह से अर्जुन कपूर का वजन एक समय 150 किलो तक का पहुंच गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय अर्जुन कपूर को अस्थमा से भी जूझना पड़ा। ज्यादा वजन होने के कारण तथा अन्य शारीरिक इंजरी होने के कारण वह 10 सेकंड भी दौड़ नहीं कर पाते थे।

सलमान खान की पत्नी और भाभी से रह चुके अर्जुन के अफेयर

अर्जुन कपूर की जिंदगी जितनी संघर्ष पूर्ण रही है उतनी ही रोचक भी है। अर्जुन कपूर अपनी अब तक की जर्नी में सलमान खान की बहन से लेकर उनकी भाभी तक से अफेयर में रह चुके हैं। अर्जुन कपूर के द्वारा बताया जा चुका है कि 2012 में उनके द्वारा सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया जा चुका था। पहले अर्जुन कपूर सलमान खान और उसकी फैमिली से बहुत डरे हुए थे लेकिन अर्पिता से प्यार होने के बाद उन्होंने इस बात को सलमान खान के परिवार को बता दिया। अर्जुन कपूर का कहना है कि उनका दिल अर्पिता से जुड़ चुका था लेकिन अचानक अर्पिता के द्वारा ब्रेकअप कर लिया गया।

Arjun Kapoor Life में माता-पिता के तलाक, श्रीदेवी से दूरी, वजन की जंग और सलमान खान की बहन व भाभी से अफेयर की कहानी शामिल है।
Arjun Kapoor Life में माता-पिता के तलाक, श्रीदेवी से दूरी, वजन की जंग और सलमान खान की बहन व भाभी से अफेयर की कहानी शामिल है।

सलमान खान की बहन से ब्रेकअप हो जाने के बाद अर्जुन कपूर का लव अफेयर सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी चला लेकिन दोनों के बीच यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं रह सका। इसके बाद अर्जुन कपूर ने सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा को डेट किया। 2019 में एक दूसरे के करीब आने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का 2024 में ब्रेकअप हो गया।

1985 में कपूर फैमिली में जन्मे अर्जुन

अर्जुन कपूर का जन्म 1985 में हुआ। अर्जुन कपूर का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिसका फिल्म जगत में एक अलग ही रुतबा था। अर्जुन कपूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के पुत्र होने के साथ-साथ संदीप मारवाह संजय कपूर और अनिल कपूर के भतीजे हैं। अर्जुन कपूर फिल्म अभिनेता के तौर पर कार्य करने से पहले असिस्टेंट प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी कर चुके हैं। अर्जुन कपूर के द्वारा फुटबॉल के खेल को काफी पसंद किया जाता है। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से काफी डर लगता है। इसीलिए एक रोचक तथ्य है कि अर्जुन कपूर के घर में एक भी सीलिंग फैन नहीं लगाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *