Asia Cup 2025 : 9 से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप को लेकर सभी की निगाह टिकी हुई है। भारतीय टीम की घोषणा होना अभी बाकी है। एशिया कप के लिए T20 फॉर्मेट को लेकर टीम इंडिया की घोषणा आज की जाएगी। भारतीय टीम के कांबिनेशन को किस तरह संतुलित किया जाता है इसे लेकर लंबी चर्चा चल रही है। टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनके चयन को लेकर सभी उत्सुक नजर आ रहे हैं। T20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के बाद अब फिट नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सूर्यकुमार यादव एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे।
वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम का भी हो सकता है ऐलान
आज चुनी जाने वाली भारतीय एशिया कप टीम के साथ-साथ महिला वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। भारतीय टीम के एशिया कप में उतरने को लेकर पहले असमंजस के बादल छाए हुए थे लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भारत का एशिया कप में पाकिस्तान से भी मुकाबला होने वाला है। टेस्ट कप्तान गिल को यदि भारतीय टीम में शामिल किया जाता है तो अभिषेक शर्मा संजू सैमसन और तिलक वर्मा में से किसी एक को टीम से बाहर होना पड़ सकता है। विकेटकीपर के स्थान को लेकर ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा के बीच दौड़ बताई जा रही है। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती अक्षर पटेल और कुलदीप यादव सिलेक्टर्स के सामने मौजूद रहेंगे। तेज गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की जगह तय है। ऐसे में आज होने वाली एशिया कप टीम की घोषणा पर सभी की निगाह टिकी हुई है।
जल्द होगी रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मिले शुभांशु शुक्ला; अंतरिक्ष यात्रा के बाद पहली बार लौटे भारत
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात; यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा
भारत पाक तनाव के कारण यूएई में होगा आयोजन
लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चल रहा है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद यह तनाव और बढ़ गया था। भारत के द्वारा इससे पहले पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लिया गया था बल्कि भारत के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे। 2025 में होने वाली एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंप गई थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के कारण अब इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबले यूएई में आयोजित किए जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा। यह संभावना जताई जा रही है की दोनों टीमों के द्वारा सुपर 4 में प्रवेश किया जाता है तो एक बार फिर 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
आने वाले समय में होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन भारत और पाकिस्तान को इस दौरान एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत के ग्रुप में यूएई ओमान और पाकिस्तान को शामिल किया गया है जबकि दूसरे ग्रुप में हांगकांग श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल है। ग्रुप में शामिल सभी टीमों के बीच एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। जिसका सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।

भारत अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के द्वारा सुपर चार स्टेज में जगह बना लिए जाने पर एक बार फिर दोनों टीमों के आमने-सामने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है। 2025 में होने वाले एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के द्वारा यदि शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया जाता है तो एशिया कप में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।
पिछले एशिया कप में भारत खेला था न्यूट्रल वेन्यू पर
इससे पहले एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी। पाकिस्तान में आयोजित हुए एशिया कप में भारत ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। ऐसे में भारत के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल पर कराए गए थे। भारत के एशिया कप मुकाबले का आयोजन श्रीलंका में किया गया था। भारत के द्वारा सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से मना कर दिया गया था। 2023 में एशिया कप का खिताब भारतीय टीम के द्वारा अपने नाम किया गया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था।
ऐसे में भारतीय टीम के ऊपर अपने खिताब के बचाव करने का दबाव रहेगा। एशिया कप की शुरुआत होने के बाद से लगातार भारत के द्वारा सर्वाधिक बार एशिया कप को अपने नाम किया गया है। एशिया कप की शुरुआत 1984 में की गई थी। अब तक एशिया कप का आयोजन 16 बार किया जा चुका है जिसमें से भारत के द्वारा सर्वाधिक आठ बार इस टूर्नामेंट को जीता गया है। जबकि श्रीलंका के द्वारा एशिया कप को छह बार अपने नाम किया गया। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने में सफल रहा है। भारत को मेजबानी दिए जाने के बावजूद भारत और पाकिस्तान के संबंधों के कारण इसका आयोजन यूएई में किया जाएगा।







