Asia Cup 2025 का आयोजन अब यूएई में होगा। भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक चलेगा।

9 से 28 सितंबर तक होगा एशिया कप का आयोजन; भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबले 14 सितंबर को

Asia Cup 2025 : लंबे समय से अनिश्चितताओं के बादल एशिया कप के आयोजन को लेकर छाए हुए थे लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर के बीच होगा। भारत और पाकिस्तान को इस एशिया कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों पड़ोसी देश भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लंबे समय से इंतजार किये जा रहे हाई वोल्टेज मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। 2025 में होने वाले एशिया कप का आयोजन T20 फॉर्मेट में होगा। एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी के द्वारा यह जानकारी दी गई है।

भारत पाक तनाव के कारण यूएई में होगा आयोजन

लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चल रहा है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद यह तनाव और बढ़ गया था। भारत के द्वारा इससे पहले पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लिया गया था बल्कि भारत के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे। 2025 में होने वाली एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंप गई थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के कारण अब इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबले यूएई में आयोजित किए जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा। यह संभावना जताई जा रही है की दोनों टीमों के द्वारा सुपर 4 में प्रवेश किया जाता है तो एक बार फिर 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लंबे करियर के बाद भी खुद का घर नहीं बना पाए अनुपम खेर!

ट्रंप का दावा : कंबोडिया और थाईलैंड हुए सीज फायर वार्ता पर सहमत; भारत- पाकिस्तान संघर्ष की तरह व्यापार को लेकर बनाया दबाव

नई युद्ध नीति पर कार्य करेगा भारत; आतंकवाद पर आक्रामक रहेगा रवैया

स्वदेशी हथियारों की ताकत ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखी : मोदी; ‘आतंक को समर्थन करने वालों में बढ़ी चिंता’

एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष ने दी जानकारी

एशिया कप के आयोजन को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी के द्वारा दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा की टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल एशिया कप 2025 अब आधिकारिक रूप से यूएई में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन 9 से 28 सितंबर तक होगा। यह एक शानदार टूर्नामेंट होगा और हम सभी को शानदार क्रिकेट इस दौरान देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसका विस्तार पूर्वक कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मोहसिन नक्वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं।

 

Asia Cup 2025 का आयोजन अब यूएई में होगा। भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक चलेगा।
Asia Cup 2025 का आयोजन अब यूएई में होगा। भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक चलेगा।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

आने वाले समय में होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन भारत और पाकिस्तान को इस दौरान एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत के ग्रुप में यूएई ओमान और पाकिस्तान को शामिल किया गया है जबकि दूसरे ग्रुप में हांगकांग श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल है। ग्रुप में शामिल सभी टीमों के बीच एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। जिसका सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।

 

भारत अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के द्वारा सुपर चार स्टेज में जगह बना लिए जाने पर एक बार फिर दोनों टीमों के आमने-सामने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है। 2025 में होने वाले एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के द्वारा यदि शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया जाता है तो एशिया कप में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।

पिछले एशिया कप में भारत खेला था न्यूट्रल वेन्यू पर

इससे पहले एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी। पाकिस्तान में आयोजित हुए एशिया कप में भारत ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। ऐसे में भारत के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल पर कराए गए थे। भारत के एशिया कप मुकाबले का आयोजन श्रीलंका में किया गया था। भारत के द्वारा सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से मना कर दिया गया था। 2023 में एशिया कप का खिताब भारतीय टीम के द्वारा अपने नाम किया गया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था।

ऐसे में भारतीय टीम के ऊपर अपने खिताब के बचाव करने का दबाव रहेगा। एशिया कप की शुरुआत होने के बाद से लगातार भारत के द्वारा सर्वाधिक बार एशिया कप को अपने नाम किया गया है। एशिया कप की शुरुआत 1984 में की गई थी। अब तक एशिया कप का आयोजन 16 बार किया जा चुका है जिसमें से भारत के द्वारा सर्वाधिक आठ बार इस टूर्नामेंट को जीता गया है। जबकि श्रीलंका के द्वारा एशिया कप को छह बार अपने नाम किया गया। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने में सफल रहा है। भारत को मेजबानी दिए जाने के बावजूद भारत और पाकिस्तान के संबंधों के कारण इसका आयोजन यूएई में किया जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम  में आतंकी हमला हो जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चल रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मौत का शिकार हुए थे। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध होने के कारण पाकिस्तान के द्वारा भारत आने से मना कर दिया गया था। इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मुकाबले भारतीय टीम के यूएई में कराए गए थे। भारतीय टीम के द्वारा सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचाने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का आयोजन भी यूएई में कराया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *