Asia Cup Hockey : बिहार के राजगीर में चल रहे एशिया कप में भारतीय टीम के द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। पहले मुकाबले में चीन को हराने के बाद टीम इंडिया ने अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के सुपर 4 में पहुंच गई है। भारतीय टीम पूल में अंक तालिका में सबसे ऊपर है। भारतीय टीम ने जापान से हुए मुकाबले में न 3-2 से जीत दर्ज की जबकि अपने पहले मुकाबले में चीन को भारत ने 4-3 से हराया था। इस तरह लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद अब टीम सुपर 4 में पहुंचना तय हो गया है। जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को मनदीप सिंह के द्वारा किए गए गोल से बढ़त प्राप्त हुई। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल कर दिया था। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल ने भारत को और आगे कर दिया।
चीन के राष्ट्रपति से मोदी की हुई मुलाकात; जिनपिंग बोले- हाथी और ड्रैगन को आना चाहिए साथ
ट्रंप बोले- वोट देने से पहले दिखाना होगा वोटर कार्ड; जल्द जारी करूंगा ऑर्डर
नोबेल पुरस्कार के लिए भारत पर लगाया ट्रंप ने टैरिफ -न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा
ट्रंपे टैरिफ को अमेरिका के कोर्ट ने बताया गैरकानूनी; ट्रंप ने दी अमेरिका के बर्बाद होने की चेतावनी
अंक तालिका में टॉपर भारत
बिहार में चल रहे एशिया कप में भारतीय टीम लगातार से शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉकी एशिया कप में दो पूल बनाए गए हैं। पूल ए में भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के द्वारा अब तक एशिया कप में दो मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों में दोनों में जीत दर्ज की। इस तरह 6 अंकों के साथ भारत सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर चीन है जिसके द्वारा दो मुकाबले खेले गए हैं। चीन के द्वारा एक मुकाबले में जीत दर्ज की गई है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके तीन अंक है। जापान भी दो मुकाबले खेलने के बाद चीन के बराबर तीन अंक प्राप्त कर सकी है। जापान की टीम को एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला जापान ने जीता है। कजाकिस्तान की टीम अपने खेले गए दोनों मुकाबले में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।
पूल बी की बात की जाए तो मलेशिया की टीम सबसे ऊपर है। मलेशिया के द्वारा अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों ही मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज किया। इस तरह से 6 अंको के साथ वह सबसे ऊपर है। कोरिया की टीम ने दो मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत दर्ज किया जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह तीन अंको के साथ वह दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम भी कोरिया की भांति दो मुकाबले में से एक मुकाबला जीत चुकी है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चीनी ताईपे के द्वारा खेले गए दो मुकाबले में उसे एक भी जीत प्राप्त नहीं हुई। इस तरह उसे दोनों मुकाबले में हार के कारण अंक तालिका में सबसे नीचे संतोष करना पड़ रहा है।
बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत से शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को हराया। एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने 20 वे 33 वे और 47 वे मिनट में गोल करते हुए मजबूती प्रदान की। भारत और चीन के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कुल 7 गोल किए गए जो सभी पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए। भारतीय टीम की तरफ से पहले गोल दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह के द्वारा किया गया।
भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप को लेकर पाकिस्तान की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान के साथ-साथ ओमान की टीम ने भी हटने का निर्णय लिया है। इसके बाद कजाकिस्तान और बांग्लादेश को मौका दिया गया है। पाकिस्तान ने अधिकृत रूप से एशिया कप से ऑफिशियल हटने का ऐलान कर दिया है। हॉकी इंडिया के द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक पाकिस्तान की टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया है और इसी के साथ-साथ ओमान की टीम भी टूर्नामेंट से हट गई है। इसी कारण कजाकिस्तान और बांग्लादेश को टूर्नामेंट के ड्रॉ में शामिल किया गया है।

एशिया कप से मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट
बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप को टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशिया कप जीतने वाली टीम को 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टिकट मिल जाएगा। पाकिस्तान के द्वारा एशिया कप से हटने के साथ ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का एक मौका हाथ से निकाल दिया गया है। हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर क्वालीफाई कर जाती है।
क्रिकेट हॉकी तथा दूसरे खेलों में लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। पिछले समय कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला जाने के बाद यह तनाव और उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। कई दिनों तक युद्ध के हालात बने रहने के बाद संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। भारत के द्वारा लंबे समय से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को भी रद्द किया जा चुका है। इस तरह विभिन्न कारणों से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगभग निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। इस तनाव का असर राजनीति के साथ-साथ खेलों पर भी दिखाई दे रहा है। एशिया कप क्रिकेट का आयोजन 2025 में भारत में होने वाला था लेकिन तनाव के कारण ही इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।
पाकिस्तान ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा
आगामी समय में बिहार के राजगीर में होने वाले हॉकी एशिया कप में शामिल होने से पहले पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था। उन्होंने कहा था कि भारत में पाकिस्तान टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सुरक्षा भारत में किस तरह सुनिश्चित की जाएगी और टूर्नामेंट पर वह किस तरह ध्यान दे पाएंगे। हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।






