Baloch Liberation Army : हाल ही में पाकिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी को अमेरिका के द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और उसके साथी संगठन मजीद ब्रिगेड को अमेरिका के द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इसके बाद अब पाकिस्तान भी लगातार बलूचिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सख्त नजर आ रहा है। पाकिस्तान की सेना के द्वारा बलूचिस्तान में सैनिक अभियान चलाया गया। पाक सेना के द्वारा चलाए गए अभियान में 50 से भी ज्यादा आतंकी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान की सेना के द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ चलाया गया यह अभियान पिछले चार दिनों से जारी है। अफगानिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में सेना के द्वारा यह अभियान चलाया गया है। हालाँकि पाक सेना की तरफ से अभी तक इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ बलूच लिबरेशन आर्मी ने भी अभी सैन्य अभियान पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
BLA के जरिए पाकिस्तान को साध रहा अमेरिका
अमेरिका के द्वारा हाल ही में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किया गया था। इसके बाद विशेषज्ञों के द्वारा अमेरिका की मनसा पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच लगातार नजदीकी बढ़ती जा रही है। इसी बीच अमेरिका की नजर बलूचिस्तान में स्थित खनिज संपदा पर भी हैं। अमेरिका को पाकिस्तान के द्वारा बलूचिस्तान में बड़े स्तर पर खनिज सम्पदा देने की तैयारी की जा रही है। ऐसा होने पर अमेरिका बड़ी मात्रा में खनिज संपदा का दोहन कर सकेगा। पाकिस्तान में स्थित बलूचिस्तान सोना तांबा और कीमती सामानों से समृद्ध क्षेत्र है। अमेरिका को इस क्षेत्र में खनिज संपदा पर अधिकार मिल जाने के बाद अमेरिकी कंपनियों बड़े स्तर पर निवेश कर सकती हैं।
30 वर्ष की हुई सारा अली खान; लगन और प्रतिभा से बनाई सिनेमा जगत में जगह
गिल को मिला इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन का इनाम; आईसीसी ने चुना ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’
बलूच लिब्रेशन आर्मी को अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन
पाक अधिकृत कश्मीर में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी को बड़ा झटका लगा है। बलूच लिबरेशन आर्मी को अमेरिका के द्वारा आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी के साथ-साथ उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को भी आतंकी संगठनों की श्रेणी में शामिल किया गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने बलूच लिब्रेशन आर्मी को आतंकी संगठन में शामिल करने से संबंधित जानकारी दी। बलूच लिब्रेशन आर्मी पाकिस्तान में लंबे समय से स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बलूच लिब्रेशन आर्मी के द्वारा ग्वादर फोर्ट अथॉरिटी परिसर और कराची एयरपोर्ट के पास आत्मघाती हमलो की जिम्मेदारी 2024 में ली गई थी।
जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को किया था हाईजैक
पाकिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी के द्वारा 2025 में पाकिस्तान की एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था। मई 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की जिम्मेदारी इस संगठन के द्वारा ली गई थी। इसके बाद सेना और बलूच लिब्रेशन आर्मी के मध्य चले संघर्ष में 31 नागरिक तथा कई सुरक्षा कर्मी मौत का शिकार हुए थे। अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को दिखाती है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादी संगठन घोषित करना हमारी बड़ी भूमिका दर्शाता है। लगातार आतंकी गतिविधियों को मिलने वाले समर्थन को रोकने का यह एक तरीका है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर डेढ़ महीने में दूसरी बार अमेरिका दौरे पर है। उनके अमेरिका दौरे पर होने के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी के द्वारा उन पर एक विवादासपद बयान दिया गया। पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को सूट पहनने वाला ओसामा बिन लादेन करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वर्तमान में गुंडा राज्य जैसा व्यवहार कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख के द्वारा भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न देश है। यदि पाकिस्तान डूबा तो अपने साथ आदि दुनिया को भी साथ ले डूबेगा। इसके बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के अधिकारी ने उनकी तुलना आतंकी संगठन ISIS और ओसामा बिन लादेन से की।

‘आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश घोषित हो पाकिस्तान’
पाकिस्तान के सेना प्रमुख को लादेन जैसा करार देने के साथ-साथ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ी मांग की गयी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से प्रमुख गैर नाटो सहयोगी देश का दर्जा तुरंत प्रभाव से खत्म कर देना चाहिए। पाकिस्तान के द्वारा लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश घोषित कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर अमेरिकी वीजा देने के पाबंदी लगाने की भी मांग की।
पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख आसिम मुनीर के द्वारा एक बार फिर भारत के खिलाफ आग उगली जा रही है। उन्होंने भारत को मिसाइल हमले की चेतावनी दी। भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर देने के बाद पाकिस्तान के द्वारा लगातार नाराजगी दिखाई जा रही है। पाकिस्तान आर्मी प्रमुख आसिम मुनिर का कहना है कि सिंधु भारत की निजी संपत्ति नहीं है। भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के कारण पाकिस्तान की 25 करोड़ जनसंख्या को भुखमरी के करीब ला खड़ा किया है। यदि भारत के द्वारा समय रहते इसे बहाल नहीं किया गया तो भारत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एक बार फिर अपनी पुरानी आदत के तहत पाकिस्तान के द्वारा भारत को परमाणु जंग की भी धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि 10 मिसाइल के द्वारा भारत पर हमला करते हुए भारत को तबाह कर दिया जाएगा।